TV9 CBC 2026: TV9 कॉर्पोरेट बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन 2 का भव्य आगाज, हैदराबाद में सजा बैडमिंटन का महाकुंभ

TV9 कॉर्पोरेट बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन 2 का भव्य आगाज हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में हो गया है. 15 से 17 मई 2026 तक चलने वाले इस बड़े कॉर्पोरेट स्पोर्ट्स इवेंट में 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और इन्फोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के खिलाड़ी टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करेंगे. विजेताओं को कुल 5 लाख रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी.

TV9 कॉर्पोरेट बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन 2 Image Credit: tv9

TV9 Corporate Badminton Championship: टीवी9 नेटवर्क द्वारा आयोजित TV9 कॉर्पोरेट बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन 2 का शानदार आगाज शुक्रवार को हैदराबाद में हुआ. गाचीबोवली स्थित पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में शुरू हुए इस आयोजन में देश की कई दिग्गज कॉर्पोरेट कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. यह चैंपियनशिप 15 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी. इस टूर्नामेंट को लेकर कॉर्पोरेट जगत में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रतिभागी और कर्मचारी अकादमी पहुंचने लगे. इस साल प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट भारतीय बैडमिंटन के दिग्गज और पद्म भूषण से सम्मानित पुलेला गोपीचंद के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है.

बड़ी कंपनियों के खिलाड़ी मैदान में

इस बार भी कई नामी कंपनियों के खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं. Microsoft, Amazon और Infosys जैसी प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेंगे. पिछले सीजन को भी शानदार प्रतिक्रिया मिली थी. उस दौरान Google, Dell, Uber, IKEA, Deloitte और Dr. Reddy’s जैसी 64 से अधिक टीमों ने भाग लिया था. पूरे टूर्नामेंट में 1000 से ज्यादा मुकाबले खेले गए थे, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

मेन्स और ओपन कैटेगरी में मुकाबले

चैंपियनशिप में अलग-अलग कैटेगरी में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं. टीम चैंपियनशिप में पुरुष टीम स्पर्धा के तहत दो सिंगल्स और एक डबल्स मैच खेले जाएंगे. हर टीम में कम से कम 3 और अधिकतम 5 खिलाड़ी शामिल होंगे. वहीं ओपन कैटेगरी में पुरुष सिंगल्स, महिला सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं. इस श्रेणी में अलग-अलग संगठनों के खिलाड़ी भी जोड़ी बनाकर हिस्सा ले सकते हैं.

इन खिलाड़ियों ने किया क्वालीफाई

मेन्स सिंगल्स कैटेगरी में कई खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है. इनमें सेपियंस के श्रीरंगराजन एन, अमेजन के लवी मूलचंदानी, माइक्रोसॉफ्ट के ईशर मेनन, वीएनआरवीजेआईईटी की डॉ. शैलजा, फिनएमकेटी की वर्षिता, मैक्रो ग्रुप की ज्ञानेश्वरी, एन रंगा राव एंड संस प्राइवेट लिमिटेड की चिन्मयी और माइक्रोसॉफ्ट की शैली जलोरी शामिल हैं.

5 लाख रुपये की प्राइज मनी

TV9 कॉर्पोरेट बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन 2 के विजेताओं को ट्रॉफी के साथ कुल 5 लाख रुपये की प्राइज मनी भी दी जाएगी. यह टूर्नामेंट केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए तनाव कम करने, फिटनेस बढ़ाने और खेल भावना को मजबूत करने का एक बड़ा मंच भी है. पिछले सीजन की सफलता के बाद इस बार भी टूर्नामेंट को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है और आने वाले तीन दिनों तक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं.

Latest Stories

NEET UG Re-Exam: 21 जून को होगा री-एग्जाम, 14 जून को जारी होंगे एडमिट कार्ड, अगले साल से होंगे ऑनलाइन टेस्ट

दिल्ली-UP-महाराष्ट्र-गुजरात-बिहार-राजस्थान… जानें कहा WFH, कहा ‘नो व्हीकल डे’; देखे पूरी लिस्ट

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में 2 दिन मिलेगा WFH; प्राइवेट सेक्टर के लिए कही ये बात

तीसरे चरण में दिल्ली, महाराष्ट्र और 14 अन्य राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में SIR, जानें- कब आएगी ड्राफ्ट लिस्ट

Monsoon आने से पहले बढ़ेगी गर्मी, IMD ने कई राज्यों में जारी किया हीटवेव अलर्ट; 16 मई तक अंडमान पहुंचेगा मानसून

कैसे लीक हुआ NEET का पेपर, केरल से राजस्थान तक नेटवर्क; जांच के दायरे में 410 सवाल… ऐसे हुआ खुलासा