Gold-Silver Ratio 56 के नीचे… अब निवेशकों को सोना खरीदना चाहिए या चांदी? समझें पूरा गणित
Gold-Silver Ratio यह बताता है कि 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए कितनी चांदी की जरूरत होगी. इसे निकालने का तरीका बहुत आसान है. अगर सोने का भाव ₹1,61,978 प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव ₹2,91,102 प्रति किलो है, तो पहले चांदी की 10 ग्राम कीमत निकाली जाती है.
Gold-Silver Ratio: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूती के बीच सोना और चांदी फिर चर्चा में हैं. हाल ही में भारत सरकार द्वारा कीमती धातुओं पर 15 फीसदी ड्यूटी बढ़ाने के बाद घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों में तेज उछाल देखने को मिला. हालांकि तेजी के बाद अब दोनों धातुओं में मुनाफावसूली शुरू हो गई है. इस बीच निवेशकों का ध्यान एक खास आंकड़े पर गया है, जिसे Gold-Silver Ratio यानी GSR कहा जाता है.
पिछले एक महीने में Gold-Silver Ratio घटकर 55.62 तक पहुंच गया है. यह संकेत देता है कि फिलहाल चांदी की तेजी सोने से ज्यादा मजबूत है. लेकिन साथ ही यह भी माना जा रहा है कि इतनी तेज बढ़त के बाद चांदी में तेज गिरावट का खतरा भी बना हुआ है. ऐसे में छोटे निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस समय सोना बेहतर है या चांदी.
क्या होता है Gold-Silver Ratio
Gold-Silver Ratio यह बताता है कि 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए कितनी चांदी की जरूरत होगी. इसे निकालने का तरीका बहुत आसान है. अगर सोने का भाव ₹1,61,978 प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव ₹2,91,102 प्रति किलो है, तो पहले चांदी की 10 ग्राम कीमत निकाली जाती है.
फॉर्मूला इस तरह है:

Ratio कम होने का क्या मतलब
जब Gold-Silver Ratio नीचे आता है, तो इसका मतलब होता है कि चांदी सोने से ज्यादा तेजी दिखा रही है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के हवाले से Bonanza के रिसर्च एनालिस्ट Nirpendra Yadav का कहना है कि अभी बाजार धीरे-धीरे “सेफ गोल्ड” से “हाई ग्रोथ सिल्वर” की तरफ बढ़ रहा है. औद्योगिक मांग और ट्रेडर्स की खरीदारी से चांदी को ज्यादा सपोर्ट मिल रहा है.
लेकिन खतरा भी कम नहीं
हालांकि विशेषज्ञ यह भी चेतावनी दे रहे हैं कि चांदी में हाल की तेजी बहुत तेज रही है. इसलिए अब मुनाफावसूली का खतरा बढ़ गया है. हाल ही में MCX पर चांदी ₹3 लाख प्रति किलो के ऊपर पहुंच गई थी, लेकिन सिर्फ दो दिनों में करीब ₹20,000 तक गिर गई. इसी तरह सोने और चांदी दोनों में पिछले दो सत्रों में बड़ी गिरावट देखी गई है.
Gold-Silver Ratio फिलहाल ऐतिहासिक रूप से संतुलित स्तर पर है. इसका मतलब है कि अभी कोई भी धातु बहुत ज्यादा सस्ती या महंगी नहीं मानी जा रही. छोटे निवेशकों को निवेश में संतुलन रखना चाहिए. आम तौर पर 3:1 या 4:1 के अनुपात में सोने को ज्यादा हिस्सा देने की सलाह दी जाती है.
Latest Stories
6 महीने के हाई पर पहुंची बेरोजगारी दर, ग्रामीण इलाकों में बढ़ी टेंशन; अप्रैल के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
IPO से पहले ही बिक गया स्टार्टअप, 400 कर्मचारी बन गए करोड़पति… भारतीय मूल के फाउंडर की कहानी ने चौंकाया
₹3 की बढ़ोतरी… सिर्फ पेट्रोल पंप पर नहीं लगेगा झटका, खाने-पीने से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक बढ़ सकता है खर्च
