EPFO का बड़ा प्लान… अब नौकरी छोड़ते ही अपने आप खाते में आ जाएगा PF का पैसा, फॉर्म भरने की झंझट खत्म
EPFO अब PF निकालने की प्रक्रिया को और आसान बनाने की तैयारी कर रहा है. आने वाले समय में नौकरी छोड़ने या रिटायरमेंट के बाद PF का पैसा सीधे बैंक खाते में अपने आप ट्रांसफर हो सकता है. इसके लिए बार-बार फॉर्म भरने और लंबी वेरिफिकेशन प्रक्रिया की जरूरत नहीं पड़ेगी.
EPFO: देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. EPFO अब PF निकालने की प्रक्रिया को और आसान बनाने की तैयारी कर रहा है. आने वाले समय में नौकरी छोड़ने या रिटायरमेंट के बाद PF का पैसा सीधे बैंक खाते में अपने आप ट्रांसफर हो सकता है. इसके लिए बार-बार फॉर्म भरने और लंबी वेरिफिकेशन प्रक्रिया की जरूरत नहीं पड़ेगी.
EPFO इस पूरी प्रक्रिया को ऑटोमेट करने की योजना पर काम कर रहा है. इसका मतलब है कि अगर सदस्य की KYC और बाकी जरूरी जानकारी सही तरीके से अपडेट है, तो PF क्लेम अपने आप प्रोसेस हो जाएगा. इससे कर्मचारियों को जल्दी पैसा मिलेगा और कागजी कार्रवाई भी कम होगी. इस बदलाव का फायदा देशभर के 7 करोड़ से ज्यादा EPFO सदस्यों को मिल सकता है.
क्या है EPFO का नया प्लान
अभी तक EPFO एडवांस या आंशिक PF निकासी के कुछ क्लेम ऑटो सिस्टम के जरिए निपटाता है. कई मामलों में पैसा 3 दिन के अंदर खाते में पहुंच जाता है. अब EPFO इसी सुविधा को Final PF Withdrawal यानी नौकरी छोड़ने या रिटायरमेंट के बाद पूरे PF पैसे निकालने पर भी लागू करने की तैयारी कर रहा है.
अभी क्या दिक्कत होती है
फिलहाल PF का पूरा पैसा निकालने के लिए कई स्तर पर जांच होती है. इसमें KYC, नौकरी का रिकॉर्ड और बैंक डिटेल्स की जांच शामिल होती है. इसी वजह से कई बार PF क्लेम आने में कई दिन या हफ्ते तक लग जाते हैं. लेकिन ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम आने के बाद यह प्रक्रिया काफी तेज हो सकती है.
कर्मचारियों को क्या फायदा मिलेगा
नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारियों को कई बड़े फायदे मिल सकते हैं.
- PF का पैसा जल्दी बैंक खाते में पहुंचेगा.
- बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत कम होगी.
- गलतियों और क्लेम रिजेक्ट होने की संभावना घटेगी.
- प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी होगी.
- कुछ मामलों में कंपनी की मंजूरी पर निर्भरता भी कम हो सकती है.
नौकरी बदलने पर भी बड़ी राहत
EPFO सिर्फ PF निकासी ही नहीं, बल्कि नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर प्रक्रिया को भी आसान बनाने की तैयारी कर रहा है. अभी नौकरी बदलने पर कर्मचारियों को PF ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है. लेकिन नए सिस्टम में PF बैलेंस अपने आप नए खाते में ट्रांसफर हो सकता है, जो UAN से लिंक रहेगा.
किन लोगों को मिलता है पूरा PF निकालने का अधिकार
EPFO कुछ खास स्थितियों में पूरा PF निकालने की अनुमति देता है.
- रिटायरमेंट के बाद.
- नौकरी छोड़ने के बाद 2 महीने तक बेरोजगार रहने पर.
- विदेश में स्थायी रूप से बसने पर.
- स्थायी विकलांगता की स्थिति में.
- सदस्य की मृत्यु के बाद नामांकित व्यक्ति को.
जल्दी पैसा पाने के लिए क्या करें
EPFO ने कहा है कि सदस्य अपनी जानकारी पहले से अपडेट रखें ताकि ऑटो-सेटलमेंट का फायदा जल्दी मिल सके. इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है:
- UAN एक्टिव होना चाहिए.
- Aadhaar लिंक और वेरिफाइड होना चाहिए.
- PAN अपडेट होना चाहिए.
- बैंक अकाउंट सही तरीके से लिंक होना चाहिए.
- मोबाइल नंबर Aadhaar से जुड़ा होना चाहिए.
- Date of Joining और Date of Exit सही अपडेट होनी चाहिए.
Latest Stories
PPF में हर साल कितना जमा कर बनाएं 1 करोड़ रुपये का फंड; जानें कितने साल में पूरा होगा फंड
बिहार के कर्मचारियों को तोहफा, सरकार ने बढ़ाया DA; इतनी बढ़ेगी सैलरी
दोस्तों और रिश्तेदारों को क्रेडिट कार्ड देना पड़ सकता है भारी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भेज सकता है नोटिस
