होली से पहले UP के इन इलाकों में हो रही अप्रैल जैसी धूप! दिल्ली में 31 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; जानें देशभर के मौसम का हाल

देशभर में मौसम फिलहाल मिश्रित बना हुआ है. उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर बढ़ रहा है, पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि पूर्वी और दक्षिणी भारत में बारिश का दौर जारी रह सकता है. ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान और मौसम गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल सकता है.

क्या है मौसम का हाल Image Credit: Vipin Kumar/HT via Getty Images

IMD WEATHER UPDATE: देशभर में मौसम का मिजाज इन दिनों अलग-अलग रूप दिखा रहा है. कहीं तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है, तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश राज्यों यूपी, मध्यप्रदेश समेंत कई राज्यों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी है, जबकि पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

गर्मी का असर तेज

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना है. इसी के चलते, कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5°C ऊपर रहने का अनुमान है. वहीं पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया. हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा. राजस्थान और ओडिशा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 34-37°C के बीच दर्ज किया गया. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कई क्षेत्रों में तापमान 30-34°C के दायरे में रहा.

मध्य भारत में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3°C तक की बढ़ोतरी की संभावना है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं. तापमान के लिहाज से, मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है.

पहाड़ी राज्यों में ठंड बरकरार और बर्फबारी के आसार

IMD के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 0°C से नीचे दर्ज किया गया. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 6°C तक रहा. पूर्वानुमान के अनुसार, 27 और 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 27 फरवरी और 2 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है.

गरज-चमक के साथ बारिश

पूर्वी भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है. पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में 24 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. सिक्किम, असम और मेघालय में भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं.पिछले 24 घंटों में गंगीय पश्चिम बंगाल और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया.

दक्षिण भारत में बारिश और बादलों की सक्रियता

दक्षिण भारत के राज्यों में मौसम अपेक्षाकृत सक्रिय बना हुआ है. केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में 24 और 25 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवाओं की संभावना है. तमिलनाडु के इरोड में देश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.8°C दर्ज किया गया. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा.

क्यों बदल रहा है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र, ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ जैसे सिस्टम देशभर के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं. इन्हीं सिस्टम्स के कारण कहीं तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, तो कहीं बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखी जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें- AI से छंटनी और आर्थिक संकट का डर, सिट्रिनी रिसर्च की रिपोर्ट क्यों हिला रही बाजार; जानें- भारत की कैसी है तस्वीर






Latest Stories

अब केरल कहलाएगा ‘केरलम’, अहमदाबाद मेट्रो का होगा विस्‍तार, मोदी कैबिनेट ने ₹12236 करोड़ के इन प्रस्तावों को दी मंजूरी

मुंबई हमले के मास्टमाइंड तहव्वुर राणा की नागरिकता होगी रद्द! कनाडा उठाएगा बड़ा कदम, भारत आ रहे हैं PM कार्नी

T20 वर्ल्ड कप में नया ट्विस्ट, वेस्टइंडीज की जीत से भारत की राह हुई कठिन; पॉइंट्स टेबल से समझें पूरी गणित

झारखंड में रांची के पास एयर एम्बुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार

तैयार हुआ मेगा प्रोजेक्ट! PM मोदी मार्च में करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, दिल्ली-NCR को बड़ी सौगात

ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए अलर्ट, तुरंत देश छोड़ने की सलाह; दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंंबर