ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए अलर्ट, तुरंत देश छोड़ने की सलाह; दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंंबर
ईरान में बदलते हालात को देखते हुए भारत सरकार और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है. ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को उपलब्ध साधनों से देश छोड़ने की सलाह दी गई है. सभी लोगों से विरोध प्रदर्शन वाले इलाकों से दूर रहने और स्थानीय मीडिया पर नजर रखने को कहा गया है.
Indian Embassy Tehran: ईरान में बदलते हालात को देखते हुए भारत सरकार ने नई एडवाइजरी जारी की है. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे नागरिकों को तुरंत सतर्क रहने की सलाह दी है. सरकार ने कहा है कि छात्र, तीर्थयात्री, कारोबारी और टूरिस्ट उपलब्ध साधनों से ईरान छोड़ दें. पहले जारी एडवाइजरी को दोहराते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा गया है. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी जारी किए हैं. सभी भारतीयों से कहा गया है कि वे दूतावास से संपर्क में रहें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपने पास रखें.
ईरान छोड़ने की सलाह
Embassy of India Tehran ने 23 फरवरी 2026 को जारी एडवाइजरी में कहा है कि ईरान में रह रहे भारतीय उपलब्ध ट्रांसपोर्ट से देश छोड़ दें. इसमें कमर्शियल उड़ानों का भी जिक्र किया गया है. दूतावास ने कहा है कि हालात बदल रहे हैं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम जरूरी है. छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और टूरिस्ट को खास तौर पर सलाह दी गई है.

पहले की एडवाइजरी दोहराई गई
Government of India की 5 जनवरी और 14 जनवरी 2026 की एडवाइजरी को फिर से दोहराया गया है. सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों से कहा गया है कि वे सावधानी बरतें. विरोध प्रदर्शन या भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें. स्थानीय मीडिया पर नजर रखें और दूतावास से संपर्क बनाए रखें.
जरूरी डॉक्यूमेंट साथ रखें
दूतावास ने कहा है कि सभी भारतीय अपने पासपोर्ट और पहचान पत्र जैसे डॉक्यूमेंट हमेशा अपने पास रखें. यात्रा और इमिग्रेशन से जुड़े कागजात तैयार रखें. किसी भी स्थिति में डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ सकती है. अगर किसी को सहायता चाहिए तो वह सीधे दूतावास से कॉन्ट्रैक्ट कर सकता है.
जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
आपात स्थिति के लिए दूतावास ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं. ये नंबर हैं 989128109115, 989128109109, 989128109102 और 989932179359. जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है. ईमेल के जरिये भी सहायता मांगी जा सकती है. ईमेल पता cons.tehran at mea.gov.in है.
ये भी पढ़ें- T20 में साउथ अफ्रीका से भी बड़ी हार झेल चुका है भारत, इस छोटे देश ने दी थी शिकस्त; ये हैं अब तक की 4 सबसे बड़ी हार
रजिस्ट्रेशन कराने की अपील
ईरान में रह रहे सभी भारतीयों से कहा गया है कि वे दूतावास की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएं. अगर इंटरनेट समस्या के कारण रजिस्ट्रेशन न हो सके तो भारत में उनके परिवार के लोग यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन से आपात स्थिति में मदद पहुंचाना आसान होगा. सरकार ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी कदम उठाए जाएंगे.
Latest Stories
T20 में साउथ अफ्रीका से भी बड़ी हार झेल चुका है भारत, इस छोटे देश ने दी थी शिकस्त; ये हैं अब तक की 4 सबसे बड़ी हार
भारत की दक्षिण अफ्रीका से बड़े अंतर से हार, अब इस तरह सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम; बन गए नए समीकरण
IND vs SA Live: 111 रन पर ढेर हो गई भारतीय टीम, 76 रन से साउथ अफ्रीका ने दर्ज की जीत
