IND vs SA Live: साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका, 45 रन बनाकर ब्रेविस हुए कैच आउट; मिलर ने जड़ा अर्धशतक

टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 के पहले मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टक्कर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रही है. दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में बिना हार के यहां पहुंची हैं, शाम 6:30 बजे टॉस हुआ जिसे साउथ अफ्रीका ने जीतकर बैटिंग का फैसला किया. ये मैच टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला बन सकता है.

IND vs SA Live World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में लगातार चार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब सुपर-8 में अपना दबदबा कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतर गई है. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया है. सुपर-8 के पहले मुकाबले में भारत की टक्कर मजबूत दक्षिण अफ्रीका से होगी, जो खुद भी शानदार फॉर्म में है. यह हाई-वोल्टेज मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू हो गया है. खास बात यह है कि दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप स्टेज में अजेय रही हैं, इसलिए इस मैच को टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक माना जा रहा है.

लाइव स्कोर अपडेट

साउथ अफ्रीका- 128/4 ओवर- 12.4

मिलर- 55
स्टब्स- 2
ब्रेविस- 45 (विकेट)
रियान रिकेल्टन-7 (विकेट)
ए. मार्करम- 4 (विकेट)
डि.कॉक- 6 (विकेट)
एक्स्ट्राज- 10

दुबे ने ली चौथी विकेट- मिलर ने जड़ा अर्धशतक

3 विकेट के बाद चौथा विकेट काफी समय बाद आया. भारत के लिए शिवम दुबे ने चौथा विकेट लिया. इसी के साथ ब्रेविस ने 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं, दूसरी ओर मिलर ने अपनी टीम के लिए 54 रनों का योगदान दिया.

बुहराह के हाथ दूसरा विकेट

अपना दूसरा ओवर पूरा करने आए बुमराह ने 2 विकेट चटक लिया. रिकल्टन को भेजा पवेलियन. शिवम दुबे ने एक आसान कैच लिया.

अर्शदीप को मिला दूसरा विकेट

अपने पहले ओवर में बॉलिंग करने आए अर्शदीप ने चौथे ही गेंद पर मार्करम को पवेलियन भेज दिया. मार्करम ने टीम के लिए महज 4 रनों का योगदान दिया. मार्करम ने गेंद को हवा में उठाया और हार्दिक ने उसे लपक लिया.

बुमराह के हाथ लगी पहली सफलता

अपने पहले ओवर में बुमराह ने डि कॉक को पवेलियन भेजा. 7 गेंदों में 6 रन मारने के बाद डि कॉक बोल्ड हो गए. इसी के साथ साउथ अफ्रीका को पहला झटका लगा.

प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका का प्लेइंग 11- एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे

भारत का प्लेइंग 11- ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरूण चक्रवर्ती

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम को सुपर-8 के ग्रुप-1 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है. दिलचस्प बात यह है कि इन सभी टीमों ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया है. जिम्बाब्वे का एक मैच बारिश के कारण रद्द जरूर हुआ, लेकिन बाकी मुकाबलों में टीम ने दम दिखाया. भारत ने ग्रुप स्टेज में अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और यूएई को हराकर अपने ग्रुप में पहला स्थान पाया. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि ग्रुप में बढ़त बनाने के लिए भी बेहद अहम होगा.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पिछली बड़ी भिड़ंत T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में हुई थी, जहां टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. उस टूर्नामेंट में भी दोनों टीमें बिना कोई मैच गंवाए फाइनल तक पहुंची थीं, इसलिए यह मुकाबला पुराने हिसाब-किताब का नया अध्याय भी माना जा रहा है. मौजूदा फॉर्म, मजबूत बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी के कारण दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है.