अगले हफ्ते IPO की धूम, ₹4400 करोड़ जुटाने की तैयारी, कॉटन यार्न और रिन्यूएबल एनर्जी वाली कंपनियां शामिल
IPO के लिहाज से अगला हफ्ता गुलजार रहने वाला है, जिससे बाजार और निवेशकों की नजरें इन पर रहने वाली हैं. लगभग 4405 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट है. इनमें से करीब 4173 करोड़ रुपये मेनबोर्ड इश्यू से आएंगे. 23 फरवरी को कुल 5 IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे.
Upcoming IPO: 23 फरवरी से शुरू होने वाला हफ्ता प्राइमरी मार्केट के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाला है. कुल 9 कंपनियां अपने IPO लेकर आ रही हैं, जिनके जरिए लगभग 4405 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट है. इनमें से करीब 4173 करोड़ रुपये मेनबोर्ड इश्यू से आएंगे. 23 फरवरी को कुल 5 IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे. इनमें मेनबोर्ड से Clean Max Enviro Energy Solutions और Shree Ram Twistex शामिल हैं.
Clean Max Enviro Energy Solutions
कमर्शियल और इंडस्ट्रियल रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर कंपनी Clean Max Enviro Energy Solutions 3100 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. प्राइस बैंड 1000 से 1053 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. यह इस हफ्ते का सबसे बड़ा IPO होगा. इश्यू में 1200 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1900 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है. कंपनी 20 फरवरी को एंकर बुक के जरिए 921 करोड़ रुपये पहले ही जुटा चुकी है.
Shree Ram Twistex
कॉटन यार्न बनाने वाली Shree Ram Twistex 110.24 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें 1.06 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. प्राइस बैंड 95 से 104 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.
SME से तीन इश्यू
- 23 फरवरी को SME सेगमेंट से Mobilise App Lab, Kiaasa Retail और Accord Transformer & Switchgear भी IPO खुलेंगे.
- Kiaasa Retail, जो महिलाओं के एथनिक वियर ब्रांड के रूप में जानी जाती है, 69.72 करोड़ रुपये जुटाएगी. प्राइस बैंड 121 से 127 रुपये प्रति शेयर है.
- Mobilise App Lab 20.1 करोड़ रुपये जुटाएगी. प्राइस बैंड 75 से 80 रुपये प्रति शेयर है.
- Accord Transformer & Switchgear 25.59 करोड़ रुपये जुटाएगी. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है और प्राइस बैंड 43 से 46 रुपये प्रति शेयर रखा गया है.
24 फरवरी को PNGS Reva Diamond Jewellery
24 फरवरी को PNGS Reva Diamond Jewellery का मेनबोर्ड IPO खुलेगा. यह P N Gadgil & Sons समूह की कंपनी है. इश्यू साइज 380 करोड़ रुपये है और प्राइस बैंड 367 से 386 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.
25 फरवरी को Omnitech Engineering और Yaap Digital
Omnitech Engineering
गुजरात की यह कंपनी प्रिसिजन इंजीनियर्ड कंपोनेंट्स बनाती है. कंपनी 583 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. प्राइस बैंड 216 से 227 रुपये प्रति शेयर है. इसमें 418 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 165 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.
Yaap Digital
SME सेगमेंट की कंपनी Yaap Digital 80.11 करोड़ रुपये जुटाएगी. यह डिजिटल कंटेंट और मार्केटिंग सर्विस एजेंसी है. पूरी तरह फ्रेश इश्यू है और प्राइस बैंड 138 से 145 रुपये प्रति शेयर है.
26 फरवरी को Striders Impex
हफ्ते का आखिरी IPO 26 फरवरी को Striders Impex का खुलेगा. यह SME कंपनी टॉय और बच्चों के कंज्यूमर मर्चेंडाइज ब्रांड डेवलपमेंट और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है. कंपनी 36.29 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है. प्राइस बैंड 71 से 72 रुपये प्रति शेयर है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
