नया AC खरीद रहे हैं, क्या Stabiliser लगवाना है जरूरी, जानें आपके घर के लिए क्या रहेगा बेहतर
नया AC खरीदते समय कई लोग सोचते हैं कि क्या Stabiliser जरूरी है. आज के ज्यादातर इन्वर्टर AC में Built in Voltage Protection मिलती है, जिससे अलग से Stabiliser की जरूरत कम हो गई है. लेकिन जिन इलाकों में बिजली का Voltage बार बार ऊपर नीचे होता है, वहां Stabiliser AC को बेहतर सुरक्षा दे सकता है.
AC with Stabiliser: गर्मी के मौसम में नया AC खरीदते समय लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि क्या AC के साथ Stabiliser भी लगवाना चाहिए या नहीं. पहले के समय में Stabiliser लगभग जरूरी माना जाता था, लेकिन अब नई तकनीक वाले इन्वर्टर AC में यह जरूरत कम हो गई है. आज कई AC ऐसे आते हैं जिनमें पहले से ही Voltage प्रोटेक्शन दिया जाता है. इसके बाद भी कई लोग AC की सुरक्षा को लेकर अलग से Stabiliser लगवाना बेहतर मानते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपके घर के लिए कौन सा विकल्प सही रहेगा. यह फैसला आपके इलाके की बिजली सप्लाई, AC के मॉडल और बजट पर भी निर्भर करता है.
इन्वर्टर AC
आज बाजार में मिलने वाले ज्यादातर इन्वर्टर AC में Built in Voltage प्रोटेक्शन दिया जाता है. ऐसे AC करीब 160V से 290V तक के Voltage पर आराम से काम कर लेते हैं. इसका मतलब यह है कि सामान्य बिजली उतार-चढ़ाव में अलग से Stabiliser की जरूरत नहीं पड़ती. इससे दीवार पर अतिरिक्त डिवाइस लगाने की जरूरत भी खत्म हो जाती है. घर साफ और व्यवस्थित दिखता है और इंस्टालेशन भी आसान हो जाता है.
कब Stabiliser लगवाना फायदेमंद
अगर आपके इलाके में बिजली बार- बार जाती है या Voltage बहुत ज्यादा ऊपर नीचे होता है, तो Stabiliser बेहतर विकल्प हो सकता है. यह AC को अचानक आने वाले पावर सर्ज से बचाता है. पुराने AC मॉडल या बजट AC में Built in Protection नहीं होती, ऐसे में Stabiliser जरूरी हो सकता है. Stabiliser खतरे की स्थिति में बिजली सप्लाई रोक देता है और Voltage सामान्य होने पर दोबारा चालू करता है. इससे कंप्रेशर और सर्किट बोर्ड जैसे महंगे पार्ट सुरक्षित रहते हैं.
मेंटेनेंस पर क्या पड़ता है असर
बिना Stabiliser वाले AC में अलग से कोई अतिरिक्त मशीन नहीं होती, इसलिए रखरखाव आसान रहता है. लेकिन अगर बिजली का तेज झटका आता है, तो पूरा असर सीधे AC पर पड़ सकता है. इससे सर्किट बोर्ड खराब होने का खतरा रहता है और उसे बदलवाने में हजारों रुपये खर्च हो सकते हैं. वहीं Stabiliser पहले बिजली का झटका खुद संभालता है और AC को बचाने का काम करता है. हालांकि नियमित सर्विस का खर्च दोनों मामलों में लगभग बराबर रहता है.
यह भी पढ़ें- 1 जून से फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, ₹42 तक बढ़े दाम; खाने-पीने की चीजें भी होंगी महंगी?
कौन सा विकल्प ज्यादा सही
Built in Voltage Protection वाले AC की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है. 1.5 Ton AC आमतौर पर 37000 रुपये से 47000 रुपये तक मिल सकता है. वहीं बिना इस फीचर वाले मॉडल कुछ सस्ते मिल जाते हैं, लेकिन उनके साथ अलग से Stabiliser खरीदना पड़ सकता है. Stabiliser की कीमत भी कुल खर्च में जुड़ जाती है. इसके अलावा Stabiliser इस्तेमाल करने पर बिजली बिल में सालाना हल्का सा खर्च भी बढ़ सकता है.
Latest Stories
1 जून से फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, ₹42 तक बढ़े दाम; खाने-पीने की चीजें भी होंगी महंगी?
AC चलाकर सोने से स्किन हो जाती है ड्राई तो अपनाएं ये आसान तरीका, ड्राईनेस से राहत दिला सकती है यह टिप
केदारनाथ जाने वालों के लिए जरूरी खबर, भारी बारिश के चलते यात्रा रोकी गई, जानें कब शुरू होगी
