1 जून से फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, ₹42 तक बढ़े दाम; खाने-पीने की चीजें भी होंगी महंगी?
जून महीने की शुरुआत महंगाई के नए झटके के साथ हुई है. 1 जून 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹42 तक की बढ़ोतरी कर दी गई है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत कई शहरों में नए रेट लागू हो गए हैं.
LPG Cylinder Price Hike on June 1: जून महीने की शुरुआत आम जनता और कारोबारियों के लिए महंगाई के झटके के साथ हुई है. सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जून 2026 की सुबह से ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में ₹42 तक की बढ़ोतरी कर दी है. हालांकि, आम गृहिणियों के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है.
प्रमुख महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट
देश के अलग-अलग शहरों में टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट की वजह से कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी दर्ज की गई है. नई दरें 1 जून की सुबह से लागू हो चुकी हैं:
- दिल्ली: देश की राजधानी में कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹42 बढ़ाए गए हैं, जिसके बाद अब नया रेट ₹3113.50 हो गया है. (पिछले महीने यह ₹3071.50 था).
- कोलकाता: यहां सबसे ज्यादा ₹53.50 की बढ़ोतरी की गई है.
- मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी में कीमतें ₹43.50 बढ़कर अब ₹3,067.50 पर पहुंच गई हैं.
छोटे सिलेंडर भी हुए महंगे, घरेलू मोर्चे पर राहत
कमर्शियल सिलेंडर के साथ-साथ छोटे कारोबारियों और प्रवासियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम वाले FTL (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में भी ₹11 का इजाफा किया गया है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 5 किलो वाले सिलेंडर का भाव ₹821.50 हो गया है.
राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखा गया है. इससे घरों के बजट पर सीधा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन कमर्शियल गैस महंगी होने से आने वाले दिनों में होटल, रेस्टोरेंट और बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है.
यह भी पढ़ें: सुकन्या समृद्धि योजना खाते को दूसरे बैंक में शिफ्ट करना हुआ आसान… जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
लगातार दूसरे महीने लगी कीमतों में आग
यह लगातार दूसरा महीना है जब गैस की कीमतों में भारी उछाल आया है. इससे पहले 1 मई को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बड़ा बदलाव देखा गया था और दिल्ली में यह ₹3071.50 पर पहुंच गया था. तब 5 किलो वाले FTL सिलेंडर की कीमतों में भी ₹261 की भारी बढ़ोतरी की गई थी. जून की इस नई बढ़ोतरी ने व्यापारियों की चिंता को और बढ़ा दिया है.

Latest Stories
लाल या पीला नहीं, आखिर हाईवे के साइनबोर्ड के लिए हरा रंग ही क्यों चुना गया? जानें वजह
फ्लाइट के केबिन में कितना बड़ा बैग ले जा सकते हैं? यात्रा से पहले जान लें नियम; वरना एयरपोर्ट पर हो सकता है नुकसान
Paytm, PhonePe और Google Pay की पूरी पेमेंट हिस्ट्री अब एक जगह, जानें UPI रिकॉर्ड देखने का आसान तरीका
