दलाल स्ट्रीट पर एंट्री से पहले इस IPO की धूम… GMP से मिले मजबूत संकेत, 12% तक लिस्टिंग गेन की उम्मीद

हरियाणा की मेटल रीसाइक्लिंग कंपनी CMR Green Technologies 3 जून से अपना IPO निवेशकों के लिए खोलने जा रही है. यह अगले सप्ताह खुलने वाला दूसरा पब्लिक इश्यू होगा. कंपनी मुख्य रूप से एल्युमिनियम, जिंक और अन्य धातुओं के रीसाइक्लिंग कारोबार से जुड़ी हुई है.

IPO Image Credit: FreePik

CMR Green Technologies: IPO बाजार में अगले हफ्ते एक और नई कंपनी दस्तक देने जा रही है. हरियाणा की मेटल रीसाइक्लिंग कंपनी CMR Green Technologies 3 जून से अपना IPO निवेशकों के लिए खोलने जा रही है. यह अगले सप्ताह खुलने वाला दूसरा पब्लिक इश्यू होगा. कंपनी मुख्य रूप से एल्युमिनियम, जिंक और अन्य धातुओं के रीसाइक्लिंग कारोबार से जुड़ी हुई है.

हाल के वर्षों में रीसाइक्लिंग और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है. ऐसे में बाजार की नजर इस IPO पर भी बनी हुई है. खास बात यह है कि कंपनी भारत की बड़ी नॉन-फेरस मेटल रीसाइक्लिंग कंपनियों में गिनी जाती है और सेकेंडरी एल्युमिनियम मार्केट में इसकी मजबूत मौजूदगी है.

3 जून से खुलेगा IPO

  • CMR Green Technologies का IPO 3 जून से 5 जून तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा.
  • एंकर निवेशकों के लिए बुक 2 जून को खुलेगी.
  • यह IPO पूरी तरह Offer For Sale (OFS) पर आधारित है. यानी कंपनी कोई नए शेयर जारी नहीं करेगी.
  • इस इश्यू में प्रमोटर और मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.
  • इसलिए IPO से मिलने वाली रकम कंपनी के पास नहीं जाएगी, बल्कि शेयर बेचने वाले निवेशकों को मिलेगी.
सोर्स: Chittorgarh

GMP पर डाले नजर

GMP तारीखIPO प्राइस (₹)GMP (₹)अनुमानित लिस्टिंग प्राइस (₹)संभावित लिस्टिंग गेनप्रति लॉट अनुमानित मुनाफा (₹)अंतिम अपडेट
29-05-2026₹192₹24 ▲₹21612.50%₹1,87229 मई 2026, 11:36 AM
28-05-2026₹0₹24₹240.00%₹028 मई 2026, 11:36 PM
सोर्स: Investor Gain

कौन बेच रहा है शेयर

  • कंपनी के प्रमोटर मोहन अग्रवाल, गौरी शंकर अग्रवाला HUF और मोहन अग्रवाल HUF इस IPO के जरिए अपने कुछ शेयर बेचेंगे.
  • इसके अलावा कंपनी के निवेशक Global Scrap Processors भी बड़ी संख्या में शेयरों की बिक्री करेंगे.
  • IPO के समय कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी करीब 86.95 प्रतिशत थी, जबकि Global Scrap Processors के पास 13.05 प्रतिशत हिस्सेदारी थी.

क्या करती है कंपनी

CMR Green Technologies रीसाइकिल्ड एल्युमिनियम अलॉय, जिंक अलॉय इंगॉट और कई तरह के मेटल स्क्रैप प्रोडक्ट्स बनाती है. कंपनी स्टेनलेस स्टील, कॉपर, ब्रास, जिंक, लेड और मैग्नीशियम जैसे धातुओं की प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग का काम भी करती है. इस सेक्टर में कंपनी की प्रतिस्पर्धा Pondy Oxides and Chemicals, Gravita India, Baheti Recycling Industries और Jain Resource Recycling जैसी कंपनियों से है.

कंपनी के वित्तीय नतीजे

  • वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो दिसंबर 2025 तक के नौ महीनों में कंपनी ने 162.3 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि राजस्व 6,275.5 करोड़ रुपये रहा.
  • वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का मुनाफा 155 करोड़ रुपये रहा. इससे पिछले साल कंपनी को बड़ा घाटा हुआ था, लेकिन उसके पीछे एक असाधारण नुकसान मुख्य वजह था.
  • वहीं कंपनी की आय सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 6,666.5 करोड़ रुपये पहुंच गई. IPO के बाद निवेशकों की नजर अब कंपनी के वैल्यूएशन और लिस्टिंग प्रदर्शन पर रहेगी.

इसे भी पढ़ें- क्या फिर टूटेगा बाजार? US-Iran टेंशन गहराया, एशियाई बाजारों में बड़ी बिकवाली; Gift Nifty 2 फीसदी नीचे

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.