ACME Solar Holdings की लिस्टिंग आज, प्रॉफिट या नुकसान… पहले ही दिन क्या होगा शेयरों का हाल?
ACME सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था. लेकिन अब इस आईपीओ में निवेश करे वाले लोगों के मन में एक ही सवाल घूम रहा है कि आखिर इसकी लिस्टिंग कितने रुपये के प्रीमियम पर होगी.
ACME सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड (ACME Solar Holdings Ltd) के शेयर आज स्टॉक मार्केट में अपना डेब्यू करेंगे. बुधवार, 13 नवंबर को ACME सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी. ACME सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था. लेकिन अब इस आईपीओ में निवेश करे वाले लोगों के मन में एक ही सवाल घूम रहा है कि आखिर इसकी लिस्टिंग कितने रुपये के प्रीमियम पर होगी. यानी उन्हें पहले ही दिन कितना मुनाफा मिलेगा.
कैसी हो सकती है लिस्टिंग?
एक्सपर्ट के अनुसार, ACME सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के शेयरों की लिस्टिंग फ्लैट रह सकती है. ग्रे मार्केट में ACME सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के शेयरों का (GMP) प्रीमियम नेगिटव हो गया है. इस वजह से कहा जा रहा है कि इसकी लिस्टिंग फीकी रह सकती है. लिस्टिंग से एक दिन पहले मंगलवार, 12 नवंबर को ACME सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड का GMP -4 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. अगर GMP के अनुसार, देखें तो ACME इसकी लिस्टिंग 1.38 फीसदी के नुकासान के साथ 285 रुपये पर हो सकती है.
प्राइस बैंड और लॉट साइज
ACME सोलर होल्डिंग्स IPO 82,871,973 शेयरों का फ्रेश इश्यू और 17,474,049 शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) था. कंपनी ने इस इश्यू के लिए 275-289 रुपये के प्राइस बैंड तय किया था और इसका लॉट साइज 51 शेयरों का था. ACME सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के आईपीओ को 2.75 गुना सब्सक्राइब किया गया था.
क्या करती है कंपनी?
ACME सोलर होल्डिंग्स, भारत में सोलर और पवन ऊर्जा से बिजली उत्पादन करने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है. यह कंपनी बड़े सोलर प्रोजेक्ट के निर्माण, ऑपरेशन और उनसे जुड़ी मेंटेनेंस का काम करती है. कंपनी की बिजली बेचकर कमाई करती है.
ACME सोलर होल्डिंग्स का मुकाबला अडानी ग्रीन एनर्जी से है, जो पहले से ही मार्केट में लिस्ट है. ACME के पास विभिन्न रिन्यूएबल एनर्जी टेक्नोलॉजी का एक बड़ा पोर्टफोलियो है और यह अपनी क्षमता में विस्तार करके लगातार अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है.
Latest Stories
IPO की लगेगी झड़ी! ₹10000 करोड़ जुटाने की तैयारी में 6 कंपनियां, SEBI से मिली मंजूरी
Amir Chand Jagdish Kumar IPO ने सब्सक्रिप्शन में मारी बाजी, Powerica और Sai Parenteral रह गए पीछे; जानें GMP का हाल
क्या GMP देख IPO में लगा रहे हैं पैसा? FY26 में कंपनियां मालामाल, पर निवेशक घाटे में, 65% शेयर इश्यू प्राइस से नीचे
