OpenAI को पीछे छोड़ 1 ट्रिलियन डॉलर क्लब में पहुंची यह कंपनी, अब ला रही है मेगा IPO; चेक करें डिटेल्स

AI चैटबॉट Claude बनाने वाली कंपनी Anthropic ने अमेरिका में IPO लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने अमेरिकी IPO के लिए आवेदन दाखिल किया है. अगर यह IPO सफल रहता है, तो यह हाल के वर्षों के सबसे बड़े और चर्चित शेयर बाजार लिस्टिंग में से एक बन सकता है.

आईपीओ Image Credit: Canva/ Money9

Anthropic IPO: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दौड़ अब सिर्फ तकनीक तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह निवेशकों और शेयर बाजार के लिए भी सबसे बड़ा आकर्षण बनती जा रही है. इसी बीच AI चैटबॉट Claude बनाने वाली कंपनी Anthropic ने अमेरिका में IPO लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने अमेरिकी IPO के लिए आवेदन दाखिल किया है. अगर यह IPO सफल रहता है, तो यह हाल के वर्षों के सबसे बड़े और चर्चित शेयर बाजार लिस्टिंग में से एक बन सकता है.

Anthropic की वैल्यूएशन अब 1 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच चुकी है, जिससे यह दुनिया की सबसे मूल्यवान निजी AI कंपनियों में शामिल हो गई है. यह IPO केवल Anthropic के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे AI सेक्टर और अमेरिकी शेयर बाजार के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है.

कंपनी की वैल्यूएशन ने सबको चौंकाया

  • Anthropic ने अभी IPO के साइज और समय की जानकारी नहीं दी है.
  • हालांकि कंपनी ने मई 2026 में फंड जुटाने के दौरान 65 अरब डॉलर की नई पूंजी हासिल की थी.
  • इसके बाद कंपनी की वैल्यूएशन बढ़कर 965 अरब डॉलर यानी लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच गई.
  • दिलचस्प बात यह है कि फरवरी 2026 में कंपनी की वैल्यूएशन 380 अरब डॉलर थी.
  • यानी कुछ ही महीनों में कंपनी का मूल्य कई गुना बढ़ गया. यह AI सेक्टर में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है.

OpenAI को भी पीछे छोड़ा

Claude AI विकसित करने वाली Anthropic अब वैल्यूएशन के मामले में OpenAI से भी आगे निकल गई है. दोनों कंपनियां इस समय वैश्विक AI बाजार की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धी मानी जाती हैं. AI तकनीक, कंप्यूटिंग क्षमता, इंजीनियरिंग टैलेंट और कॉर्पोरेट ग्राहकों को लेकर दोनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है.

AI की वजह से बदली बाजार की सोच

Anthropic के तेजी से बढ़ते प्रभाव ने पारंपरिक टेक्नोलॉजी कंपनियों की चिंता भी बढ़ाई है. इस साल कंपनी के कुछ एडवांस AI टूल्स को लेकर ऐसी आशंकाएं सामने आई थीं कि वे सॉफ्टवेयर और IT सर्विसेज उद्योग के कई कामों को बदल सकते हैं. इसके चलते कई टेक शेयरों में बिकवाली भी देखने को मिली थी.

अमेरिकी बाजार में आ सकते हैं कई बड़े IPO

  • Anthropic का IPO ऐसे समय में आने वाला है जब अमेरिका में कई बड़ी कंपनियां शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही हैं.
  • Elon Musk की SpaceX भी करीब 1.75 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यूएशन पर 75 अरब डॉलर का IPO लाने की तैयारी कर रही है.
  • Anthropic और SpaceX जैसे बड़े IPO यह तय करेंगे कि क्या सार्वजनिक बाजार के निवेशक निजी बाजार में दी जा रही इतनी ऊंची वैल्यूएशन को स्वीकार करते हैं या नहीं.

IPO बाजार के लिए हो सकता है बड़ा मौका

अगर Anthropic का IPO सफल रहता है, तो इससे लंबे समय से सुस्त पड़े अमेरिकी IPO बाजार को नई ऊर्जा मिल सकती है. करीब 1 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यूएशन के साथ कंपनी अमेरिका की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनियों में शामिल हो सकती है. साथ ही यह S&P 500 जैसे प्रमुख इंडेक्स में भी महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर सकती है, जिससे दुनियाभर के निवेशकों की नजर इस पर बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें- Nifty Outlook June 2: बाजार के सेंटीमेंट पर दबाव, किस लेवल पर इमिडिएट सपोर्ट, कल कैसी रहेगी निफ्टी की चाल?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.