Clean Max IPO: पहले दिन 0.34 गुना सब्सक्रिप्शन, रिटेल की सुस्त शुरुआत, जानें GMP क्या दे रहा संकेत?

यह 3100 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है, जिसमें 1.14 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है, जिससे 1200 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे. इसके अलावा 1.80 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल है, जिससे 1900 करोड़ रुपये आएंगे. इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर Axis Capital Ltd हैं और रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt Ltd है.

आईपीओ Image Credit: money9

Clean Max Enviro Energy Solutions का आईपीओ 23 फरवरी 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है. पहले दिन शाम 5 बजे तक इसे 7507654 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि कुल 21823329 शेयर ऑफर पर हैं. इस तरह इश्यू को 0.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. यह इश्यू 25 फरवरी 2026 को बंद होगा और अलॉटमेंट 26 फरवरी 2026 को फाइनल होने की संभावना है. कंपनी के शेयर BSE और NSE पर 2 मार्च 2026 को लिस्ट हो सकते हैं.

प्राइस बैंड और लॉट साइज

आईपीओ का प्राइस बैंड 1000 से 1053 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. निवेशक कम से कम 14 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं और उसके बाद मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं. ऊपरी प्राइस बैंड 1053 रुपये के हिसाब से रिटेल निवेशक के लिए न्यूनतम निवेश 14742 रुपये बनता है. sNII कैटेगरी में 14 लॉट यानी 196 शेयरों के लिए करीब 206388 रुपये लगाने होंगे, जबकि bNII कैटेगरी में 68 लॉट यानी 952 शेयरों के लिए करीब 1002456 रुपये का निवेश जरूरी है.

कुछ अहम जानकारी

सोर्स-chittorgarh

इश्यू का साइज और स्ट्रक्चर

यह 3100 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है, जिसमें 1.14 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है, जिससे 1200 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे. इसके अलावा 1.80 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल है, जिससे 1900 करोड़ रुपये आएंगे. इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर Axis Capital Ltd हैं और रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt Ltd है.

किस कैटेगरी में कितनी मांग

23 फरवरी शाम करीब 6:54 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक कुल सब्सक्रिप्शन 0.36 गुना रहा. रिटेल कैटेगरी में महज 0.02 गुना, QIB कैटेगरी में 1.09 गुना (एंकर को छोड़कर) और NII कैटेगरी में 0.21 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. पहले दिन रिटेल निवेशकों की दिलचस्पी काफी कमजोर रही, जबकि क्यूआईबी से बेहतर रिस्पॉन्स देखने को मिला.

GMP क्या संकेत दे रहा

इंवेस्टरगने के मुताबिक, 23 फरवरी तक ग्रे मार्केट में ताजा GMP 1.75 रुपये है. ऊपरी प्राइस बैंड 1053 रुपये के आधार पर संभावित लिस्टिंग प्राइस करीब 1054.75 रुपये बैठता है. यानी अनुमानित लिस्टिंग गेन महज 0.17 प्रतिशत के आसपास है. इससे साफ है कि फिलहाल ग्रे मार्केट में भी ज्यादा उत्साह नजर नहीं आ रहा. अब निवेशकों की नजर अगले दो दिनों की सब्सक्रिप्शन रफ्तार पर रहेगी.

कंपनी का कामकाज

क्लीन मैक्स एन्वायरो भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है, जो फैक्ट्रियों और बड़ी कंपनियों को सोलर और ग्रीन एनर्जी उपलब्ध कराती है. CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2025 तक यह देश की सबसे बड़ी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल रिन्यूएबल एनर्जी सप्लायर है. 31 जुलाई 2025 तक कंपनी के पास 2.54 गीगावाट बिजली उत्पादन की ऐसी क्षमता है जो चालू है या जिसे वह खुद संभाल रही है.

डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.