Diffusion Engineers IPO के अलॉटमेंट का निवेशकों को इंतजार, ऐसे चेक करें स्टेटस, GMP और बाकी डिटेल
1 अक्टूबर यानी मंगलवार को डिफ्यूजन इंजीनियर्स के आईपीओ का अलॉटमेंट किया जा रहा है. इसमें पैसा लगाने वाले निवेशक अब इसके मिलने का इंतजार कर रहे हैं. अगर आपने भी इसमें इंवेस्ट किया है और जानना चाहते हैं कि IPO आपको मिला या नहीं, इन तरीकों से अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं.
मार्केट में लिस्ट होने से पहले ही डिफ्यूजन इंजीनियर्स लिमिटेड का आईपीओ धमाल मचा रहा है. इसे 114 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया है. निवेशकों से मिले जबरदस्त रिस्पांस के बाद 1 अक्टूबर यानी मंगलवार को इसका अलॉटमेंट किया जा रहा है. इसमें पैसा लगाने वाले निवेशक अब इसके मिलने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं अलॉटमेंट होने के बाद 4 अक्टूबर को कंपनी के शेयर मार्केट में लिस्ट होंगे. तो कैसी है इस आईपीओ की ग्रे मार्केट में पकड़ और कैसे पता करें कि आईपीओ मिला या नहीं, इसके लिए इन प्रक्रियाओं को फॉलो करें.
बीएसई पर कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस?
- डिफ्यूजन इंजीनियर्स के इश्यू के लिए जिन्होंने बोली लगाई थी वे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं.
- यहां उन्हें इश्यू टाइप के तहत इक्विटी पर क्लिक करना होगा.
- अब ड्रॉपबॉक्स में डिफ्यूजन इंजीनियर्स लिमिटेड का चयन करें.
- आगे आवेदन संख्या लिखें और पैन कार्ड आईडी की स्कैन कॉपी लगाएं.
- अब आखिर में ‘मैं रोबोट नहीं हूँ’ पर क्लिक करें और सबमिट करें.
इस वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक
- बिगशेयर सर्विसेज की आधिकारिक वेबसाइट https://ipo.bigshareonline.com/IPO_Status.html पर जाएं.
- 3 विकल्पों में से किसी भी सर्वर का चयन करें.
- कंपनी के नामों की सूची से ड्रॉपडाउन मेनू में से “डिफ्यूजन इंजीनियर्स” चुनें.
- अब अपना पैन नंबर, लाभार्थी आईडी या आवेदन संख्या भरें.
- वेरिफाई करने के लिए जानकारी दर्ज करें और कैप्चा भरें.
- अब शेयर अलॉटमेंट स्टेटस देखने के लिए सर्च बटन पर क्लिक करें.
कितना है जीएमपी?
डिफ्यूजन इंजीनियर्स के ग्रे मार्केट प्रीमियम में सुधार देखा गया है. अभी ये 55 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम (जीएमपी) पर था, जो निवेशकों के लिए लगभग 33 प्रतिशत की लिस्टिंग का संकेत देती है. बता दें जब आईपीओ के लिए बोली शुरू हुई तो जीएमपी 90 रुपये था.
कितना है प्राइस बैंड?
डिफ्यूजन इंजीनियर्स ने अपने आईपीओ के लिए 159-168 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है, जिसमें 88 शेयरों का लॉट साइज है. यह आईपीओ 26 सितंबर से 30 सितंबर के बीच बोली के लिए खुला था. कंपनी ने आईपीओ के जरिए लगभग 158 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. इसमें 94.05 लाख के फ्रेश इक्विटी शेयर हैं. इस आईपीओ को लेकर निवेशकों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी यही वजह है कि आईपीओ को 114.49 गुना सब्सक्राइब किया गया. इसमें योग्य संस्थागत बोलीदाताओं (क्यूआईबी) ने 95.74 गुना हिस्सा बुक किया गया, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए कोटा 207.60 गुना सब्सक्राइब किया गया. वहीं कर्मचारियों और रिटेल निवेशकों से इसे 85.61 गुना और 95.03 गुना सब्सक्राइब किया गया.
Latest Stories
Rentomojo ने IPO के लिए फाइल की DRHP, 150 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, 22 शहरों में मौजूदगी
IPO की लगेगी झड़ी! ₹10000 करोड़ जुटाने की तैयारी में 6 कंपनियां, SEBI से मिली मंजूरी
Amir Chand Jagdish Kumar IPO ने सब्सक्रिप्शन में मारी बाजी, Powerica और Sai Parenteral रह गए पीछे; जानें GMP का हाल
