Stock to Watch: फोकस में रहेंगे Sterlite Tech से Nykaa और JSW Cement तक के शेयर, आज दिख सकता है एक्शन
Stock to Watch Today: 25 सितंबर को कई कंपनियों के शेयर कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते फोकस में रहेंगे. गुरुवार के कारोबार में, निफ्टी 50 1.64% गिरकर 25,169.50 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स पिछले सेशन के मुकाबले 1.67% गिरकर 73,580 पर बंद हुआ. ब्रॉडर मार्केट में गिरावट अधिक रही, जिसमें निफ्टी मिडकैप 100 2.57% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 2.25% गिर गए.
Highlights
- गुरुवार के कारोबार में निफ्टी50 1.64% गिरकर 25,169.50 पर बंद हुआ.
- कई कंपनियों के शेयर कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते फोकस में रहेंगे.
- JSW Cement को सेंट्रल टैक्स विभाग की ओर से शो-कॉज नोटिस मिला है.
Stock to Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को बड़ी गिरावट के बाद शुक्रवार, 25 सितंबर को कई कंपनियों के शेयर कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते फोकस में रहेंगे. ऐसे में निवेशकों की नजर उन कंपनियों पर रहेगी, जहां अधिग्रहण, नए कारोबार, ऑर्डर, फंड जुटाने और रेगुलेटरी अपडेट से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए हैं.
Sterlite Technologies
Sterlite Technologies ने अपने Neuralis Data Center पोर्टफोलियो का विस्तार किया है. कंपनी ने 48F से लेकर 6,912F तक के प्री-टर्मिनेटेड फाइबर ट्रंक असेंबली पेश किए हैं. ये हाई-डेंसिटी केबलिंग सॉल्यूशंस हाइपरस्केल और एंटरप्राइज डेटा सेंटर के लिए तैयार किए गए हैं. AI, क्लाउड और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग के बढ़ते इस्तेमाल से डेटा सेंटर में बैंडविड्थ की मांग बढ़ रही है.
Nykaa
FSN E-Commerce Ventures यानी Nykaa ने L’Oréal के कॉरपोरेट वेंचर कैपिटल फंड Business Opportunities for L’Oréal Development (BOLD) के साथ साझेदारी की है. दोनों कंपनियां भारत में तेजी से बढ़ रहे ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रांड्स में संयुक्त रूप से निवेश करेंगी. इस साझेदारी का फोकस अगली पीढ़ी के हाई-ग्रोथ भारतीय ब्यूटी एवं पर्सनल केयर ब्रांड्स को सपोर्ट करना है.
JSW Cement
JSW Cement को सेंट्रल टैक्स विभाग की ओर से शो-कॉज नोटिस मिला है. मामला अप्रैल 2022 से मार्च 2024 की अवधि में GST के कथित कम भुगतान से जुड़ा है. विभाग ने गलत वर्गीकरण के आधार पर करीब 229.85 करोड़ रुपये के GST डिमांड का प्रस्ताव रखा है. इसके अलावा लागू ब्याज और 10% पेनल्टी भी प्रस्तावित है.
इसी बीच JSW Steel और JSW Cement द्वारा प्रमोटेड JSW One Platforms ने IPO के जरिए 3,054 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए DRHP सेबी, BSE और NSE के पास दाखिल किया है.
Dr Lal PathLabs
Dr Lal PathLabs ने SN Genelab Private Limited में 70% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी है. यह डील मौजूदा शेयरधारकों से अधिकतम 168 करोड़ रुपये में होगी. इसके अलावा 31.5 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त Earn-Out भी शामिल है. अधिग्रहण पूरा होने के बाद SN Genelab, Dr Lal PathLabs की सब्सिडियरी बन जाएगी.
LCC Projects
यह कंपनी राजस्थान में 653.34 करोड़ रुपये की ‘छोटी कालीसिंध मीडियम इरिगेशन प्रोजेक्ट’ के लिए L-1 बिडर बनकर उभरी है. इस EPC प्रोजेक्ट में झालावाड़ के गंगधार में छोटी कालीसिंध और चाहुरनी नदियों पर सोलर सिस्टम के साथ स्प्रिंकलर टेक्नोलॉजी पर आधारित सिंचाई सिस्टम बनाना शामिल है.
फाइनेंशियल स्टॉक्स
गुरुवार के कारोबार में इस सेक्टर पर सबसे अधिक असर पड़ा, क्योंकि इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने इंश्योरेंस कमीशन के नियमों में बड़े बदलावों का प्रस्ताव दिया है. शुक्रवार के कारोबार में भी इस पर नजर बनी रहने की संभावना है.
Vedanta
Vedanta ने अपने ESOS 2026 को लेकर स्पष्टीकरण दिया है. कंपनी के मुताबिक यह योजना पूरी तरह फरफॉर्मेंस लिंक्ड है और इसमें समय-बेस्ड या गारंटीड वेस्टिंग का प्रावधान नहीं है. कंपनी ने भविष्य की वार्षिक रिपोर्ट में इससे जुड़ी जानकारी को और विस्तार से देने की बात कही है.
नावा
कंपनी ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी कंपनी ‘माम्बा सोलर एनर्जी’ ने जाम्बिया में 100 MW का सोलर पावर प्लांट चालू कर दिया है और जाम्बियन ग्रिड को बिजली पहुंचाने का काम शुरू हो गया है.
मायाशील वेंचर्स
इसे जम्मू सेक्टर में प्रीकास्ट RCC बॉक्स कलवर्ट्स के निर्माण, सप्लाई, इंस्टॉलेशन और डिलीवरी के लिए A&T इन्फ्राकॉन से 17.94 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है.
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज
कंपनी की डिबेंचर जारी करने वाली कमिटी ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 2,000 करोड़ रुपये तक के सिक्योर्ड, रेटेड, लिस्टेड और रिडीमेबल नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) जारी करने को मंजूरी दे दी है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
3 शेयरों में तेजी का मजबूत सेटअप, एक्सपर्ट ने कहा खरीदो, ये है टारगेट और स्टॉप लॉस
Concord Biotech Bonus Issue: हर 1 शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर, शेयरों की संख्या होगी दोगुनी
Closing Bell: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, Sensex 1248 अंक गिरा; Nifty भी 1.64 फीसदी टूटा
