5 जून को खुलेगा इस न्यूट्रिएंट कंपनी का IPO, ₹14985 में लगा सकते हैं दांव, निवेश से पहले जानें डिटेल
Hexagon Nutrition Ltd. का आईपीओ 5 जून 2026 को निवेशकों के लिए खुल रहा है और 9 जून तक खुला रहेगा. कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 42 रुपये से 45 रुपये प्रति शेयर तय किया है. रिटेल निवेशक इसमें 14985 रुपये के न्यूनतम निवेश के साथ हिस्सा ले सकते हैं. यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है.
Hexagon Nutrition Ltd. का IPO निवेशकों के लिए 5 जून को खुलने जा रहा है. यह इश्यू 9 जून तक खुला रहेगा. अगर आप IPO में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसमें 14985 रुपये से दांव लगाया जा सकता है. कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 42 रुपये से 45 रुपये प्रति शेयर तय किया है. बाजार में हेल्थ और न्यूट्रिशन सेक्टर को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है. ऐसे में इस IPO पर भी नजर बनी हुई है.
14985 रुपये में कर सकते हैं निवेश
Hexagon Nutrition Ltd. के IPO का लॉट साइज 333 शेयर तय किया गया है. अपर प्राइस बैंड 45 रुपये के हिसाब से रिटेल निवेशक को कम से कम 14985 रुपये लगाने होंगे. यानी छोटे निवेशक भी इसमें एंट्री ले सकते हैं. वहीं बड़े निवेशकों के लिए अलग कैटेगरी तय की गई है. IPO 5 जून से 9 जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा.
कंपनी क्या करती है
Hexagon Nutrition Ltd. की शुरुआत 1993 में हुई थी. कंपनी न्यूट्रिएंट बेस्ड प्रोडक्ट बनाने का काम करती है. इसमें माइक्रोन्यूट्रिएंट प्रीमिक्स, वेलनेस प्रोडक्ट, क्लिनिकल न्यूट्रिशन, थेरेप्यूटिक फॉर्मूलेशन और रेडी टू यूज फूड शामिल हैं. कंपनी रिसर्च आधारित न्यूट्रिशन कारोबार में सक्रिय है. हेल्थ और पोषण से जुड़े कारोबार में इसकी मजबूत मौजूदगी है.
भारत के साथ विदेश में भी मौजूदगी
कंपनी के भारत में तीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं. ये महाराष्ट्र के नासिक और तमिलनाडु के चेन्नई और थूथुकुडी में हैं. इसके अलावा कंपनी की एक इंटरनेशनल यूनिट उज्बेकिस्तान के ताशकंद में भी है. चेन्नई और थूथुकुडी की इकाइयां स्पेशल इकोनॉमिक जोन में हैं. इससे कंपनी को लॉजिस्टिक्स और इंपोर्ट में फायदा मिलता है. यही इसकी कारोबारी ताकत भी मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें- NSE IPO का रास्ता साफ, इस तारीख को फाइल होगी DRHP! दलाल स्ट्रीट के चर्चित इश्यू की उल्टी गिनती शुरू
कंपनी को मिलेगा पैसा या नहीं
यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है. इसका मतलब है कि इस इश्यू से जुटाई गई रकम सीधे कंपनी के पास नहीं जाएगी. मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे. कुल इश्यू साइज करीब 138.87 करोड़ रुपये का है. इसमें लगभग 3.09 करोड़ शेयर बिक्री के लिए रखे गए हैं.
कब होगी लिस्टिंग
IPO का आवंटन 10 जून को तय होने की उम्मीद है. वहीं इसकी लिस्टिंग 12 जून को NSE और BSE पर हो सकती है. निवेशकों की नजर अब सब्सक्रिप्शन और लिस्टिंग गेन पर बनी हुई है.
Latest Stories
NSE IPO का रास्ता साफ, इस तारीख को फाइल होगी DRHP! दलाल स्ट्रीट के चर्चित इश्यू की उल्टी गिनती शुरू
SME IPO मार्केट में इस हफ्ते रहेगी हलचल! Yaashvi Jewellers समेत 3 कंपनियों में मिलेगा दांव लगाने का मौका; जानें डिटेल
Bajaj, Honda, TVS, Royal Enfield सभी दिग्गज हैं क्लाइंट, अब IPO लाएगी ये कंपनी, देखें इश्यू साइज
