लिस्टिंग को तैयार इस IPO ने दिया झटका! 316 गुना दांव लगने के बाद अब धड़ाम हुआ GMP, 57% से गिरकर कहां पहुंचा?

Highway Infrastructure IPO को निवेशकों ने 316 गुना सब्सक्राइब किया, लेकिन लिस्टिंग से दो दिन पहले इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 57 फीसदी से लुढ़क कर नीचे गिर गया है. अब लिस्टिंग पर केवल इतने रुपये प्रति शेयर के मुनाफे की उम्मीद है. जानें क्या है लिस्टिंग गेन के संकेत.

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड आईपीओ. Image Credit: Getty image

Highway Infra IPO GMP Falls: प्राइमरी मार्केट का बाजार अपने शानदार समय में है. हर दिन नए इश्यू की एंट्री हो रही या उसकी लिस्टिंग हो रही है. इसी कड़ी में मंगलवार, 12 अगस्त को Highway Infrastructure IPO की लिस्टिंग होने वाली है लेकिन उससे पहले ही इश्यू के GMP में बड़ी गिरावट देखी गई है. इस इश्यू को निवेशकों की ओर से दमदार रिस्पॉन्स मिला था. आईपीओ को सभी कैटेगरी के निवेशकों से 316 गुना सब्सक्राइब किया गया था. इसमें QIB, NII के साथ-साथ रिटेल निवेशकों का योगदान भी काफी है. आइए बताते हैं कि जीएमपी में गिरावट आने के बाद अब इस आईपीओ की लिस्टिंग गेन की क्या उम्मीदें हैं.

लुढ़क कर कहां पहुंचा GMP?

कभी 40 रुपये लिस्टिंग गेन के संकेत देने वाले इस IPO के GMP में पिछले कुछ दिनों से बड़ी गिरावट आई है. 10 अगस्त, शाम 7 बजे के अपडेटेड डाटा के मुताबिक आईपीओ की लिस्टिंग 34.29 फीसदी के मुनाफे के साथ 94 रुपये पर होने की उम्मीद है. पहले लिस्टिंग गेन का अनुमान 57.14 फीसदी हुआ करता था. मौजूदा जीएमपी के मुताबिक, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को प्रति शेयर 24 रुपये का मुनाफा हो सकता है.

कैसा है सब्सक्रिप्शन रेट?

3 दिनों में इश्यू को निवेशकों की ओर से भरपूर रिस्पॉन्स मिला. इस दौरान आईपीओ को कुल 316.64 गुना सब्सक्राइब किया गया. पहले और दूसरे दिन तक यह आंकड़ा क्रमश: 28.51 गुना और 76.85 गुना था. इसमें सबसे बड़ी बोली नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी ने लगाई है. उन्होंने 473.10 गुना सब्सक्राइब किया. वहीं, रिटेल निवेशकों की ओर से 164.48 गुना सब्सक्राइब किया गया. शेयरों का आवंटन शुक्रवार, 8 अगस्त को हो चुका है.

क्या है IPO की जानकारी?

इश्यू के जरिये कंपनी 130 करोड़ रुपये जुटाना चाहती थी. इसमें फ्रेश और ऑफर फॉर सेल, दोनों इश्यू शामिल हैं. इसके लिए कंपनी ने 65 रुपये से 70 रुपये का प्राइस बैंड तय किया. आईपीओ के एक लॉट में 211 शेयर हैं. उस हिसाब से निवेशकों ने इसमें निवेश करने के लिए कम से कम 14,770 रुपये खर्च किए. इश्यू की लिस्टिंग मंगलवार, 12 अगस्त को होगी. 

ये भी पढ़ें- IPO बाजार में अब SBI जनरल इंश्योरेंस और SBI म्यूचुअल फंड की होगी एंट्री, चेयरमैन ने दी जानकारी

डिस्क्लेमर: इस खबर में GMP संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.