4 IPO की सब्सक्रिप्शन पूरी, अब अलॉटमेंट का इंतजार! GMP से जानें किस IPO की लिस्टिंग कितनी मजबूत

Adroit Industries, ArMee Infotech, Swastika Infra और Elevate Campuses IPO की बोली 25 सितंबर को पूरी हो गई. अब 28 सितंबर को अलॉटमेंट और 30 सितंबर को संभावित लिस्टिंग पर नजर है. GMP में Adroit Industries सबसे आगे है, जिसका GMP 47 रुपये है. वहीं ArMee Infotech, Swastika Infra और Elevate Campuses का GMP क्रमशः 8, 5 और 4 रुपये है.

आईपीओ Image Credit: @Canva/Money9live

Highlights

  • अब निवेशकों की नजर शेयर अलॉटमेंट और उसके बाद होने वाली लिस्टिंग पर है.
  • चारों IPO का अलॉटमेंट सोमवार, 28 सितंबर को होने की उम्मीद है.
  • शेयर मिलने वाले निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर 29 सितंबर को आने की उम्मीद है.

IPO GMP Today: Adroit Industries, ArMee Infotech, Swastika Infra और Elevate Campuses IPO के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया 25 सितंबर को खत्म हो गई है. अब निवेशकों की नजर शेयर अलॉटमेंट और उसके बाद होने वाली लिस्टिंग पर है. चारों IPO का अलॉटमेंट सोमवार, 28 सितंबर को होने की उम्मीद है. शेयर मिलने वाले निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर 29 सितंबर को आने की उम्मीद है. वहीं चारों कंपनियों के शेयर 30 सितंबर 2026 को NSE और BSE पर लिस्ट होने की संभावित तारीख है.

इन चारों IPO में सबसे ज्यादा हलचल Adroit Industries को लेकर है. इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP 47 रुपये है. वहीं ArMee Infotech का GMP 8 रुपये, Swastika Infra का 5 रुपये और Elevate Campuses का 4 रुपये है.

सबसे पहले Adroit Industries IPO

Adroit Industries IPO का GMP इस समय 47 रुपये है. कंपनी का इश्यू प्राइस 134 रुपये था. इस हिसाब से मौजूदा GMP के आधार पर अनुमानित लिस्टिंग भाव 181 बनता है. यानी इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 35% प्रीमियम का संकेत मिल रहा है. IPO को निवेशकों की तरफ से जबरदस्त मांग मिली. तीन दिनों की बोली के दौरान यह कुल 176.85 गुना सब्सक्राइब हुआ. खुदरा निवेशकों का हिस्सा 99.81 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 332.35 गुना और योग्य संस्थागत खरीदारों का हिस्सा 195.04 गुना सब्सक्राइब हुआ.

Adroit Industries का IPO कुल 150.71 करोड़ रुपये का था. इसमें 98.97 लाख नए शेयर जारी कर 132.62 करोड़ रुपये जुटाए गए, जबकि 13.50 लाख शेयरों की बिक्री के जरिए 18.09 करोड़ रुपये जुटाए गए. कंपनी जनवरी 1995 में शुरू हुई थी और प्रोपेलर शाफ्ट तथा टॉर्क ट्रांसमिशन से जुड़े पुर्जे बनाती है. इनका इस्तेमाल वाहनों के ड्राइव सिस्टम में होता है.

Adroit Industries का अलॉटमेंट कैसे चेक करें?

निवेशक BSE, NSE या Bigshare Services की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट की स्थिति देख सकते हैं. Bigshare की वेबसाइट पर जाकर पहले ‘Equity’ चुनना होगा. इसके बाद Adroit Industries IPO का नाम चुनें. फिर आवेदन संख्या या पैन नंबर के जरिए अलॉटमेंट की स्थिति देखी जा सकती है.

ArMee Infotech IPO

ArMee Infotech का GMP ₹8 है. कंपनी का IPO इश्यू प्राइस 375 रुपये था. मौजूदा GMP के आधार पर अनुमानित लिस्टिंग भाव 383 रुपये बनता है. यानी इश्यू प्राइस से करीब 2.13% प्रीमियम का संकेत मिल रहा है. इस IPO को कुल 2.6 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. योग्य संस्थागत खरीदारों का हिस्सा 3.2 गुना, खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.65 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 2.24 गुना सब्सक्राइब हुआ.

ArMee Infotech का IPO 300 करोड़ रुपये का था. कंपनी ने पूरे 300 करोड़ रुपये 80 लाख नए शेयर जारी करके जुटाए हैं. IPO का मूल्य दायरा 350 से 375 रुपये प्रति शेयर था. 2003 में शुरू हुई अहमदाबाद की यह कंपनी आईटी क्षेत्र में काम करती है. यह आईटी ढांचे से जुड़ी सेवाएं और प्रबंधित सेवाएं उपलब्ध कराती है.

ArMee Infotech का अलॉटमेंट कैसे चेक करें?

निवेशक BSE, NSE या IPO के रजिस्ट्रार Cameo Corporate Services की वेबसाइट पर अलॉटमेंट की स्थिति देख सकते हैं. वेबसाइट पर इक्विटी खंड चुनने के बाद ArMee Infotech को चुनना होगा. इसके बाद आवेदन संख्या या पैन नंबर डालकर अलॉटमेंट की जानकारी देखी जा सकती है.

Swastika Infra IPO

Swastika Infra का GMP 5 है. IPO का ऊपरी इश्यू प्राइस 185 रुपये था. इस हिसाब से अनुमानित लिस्टिंग भाव 189.5 रुपये बनता है. यानी इश्यू प्राइस से करीब 2.43% प्रीमियम का संकेत मिल रहा है. कंपनी के IPO को कुल 7.91 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 19.35 गुना, खुदरा निवेशकों का हिस्सा 5.64 गुना और योग्य संस्थागत खरीदारों का हिस्सा 3.31 गुना सब्सक्राइब हुआ.

Swastika Infra का IPO 160.88 करोड़ रुपये का था. इसमें 69.46 लाख नए शेयर जारी करके 128.50 करोड़ रुपये जुटाए गए. वहीं 17.50 लाख शेयरों की बिक्री के जरिए ₹32.38 करोड़ जुटाए गए. कंपनी ने IPO का मूल्य दायरा 175 से 185 रुपये प्रति शेयर तय किया था.

अगस्त 2019 में शुरू हुई Swastika Infra इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण यानी EPC कंपनी है. यह बिजली के ट्रांसमिशन और वितरण से जुड़े बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट पर काम करती है.

Swastika Infra का अलॉटमेंट कैसे चेक करें?

निवेशक BSE, NSE या IPO के रजिस्ट्रार MUFG Intime की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट की स्थिति देख सकते हैं. इक्विटी खंड में Swastika Infra चुनने के बाद आवेदन संख्या या पैन नंबर डालकर स्थिति देखी जा सकती है.

Elevate Campuses IPO

Elevate Campuses का GMP 4 है. कंपनी का ऊपरी इश्यू प्राइस 362 रुपये था. मौजूदा GMP के आधार पर अनुमानित लिस्टिंग भाव 366 रुपये बनता है. यानी इश्यू प्राइस से करीब 1.1% प्रीमियम का संकेत मिल रहा है. इस IPO को कुल 1.89 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. योग्य संस्थागत खरीदारों का हिस्सा 2.66 गुना, खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.07 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 0.89 गुना सब्सक्राइब हुआ.

Elevate Campuses का IPO 2100 करोड़ रुपये का है और इसमें पूरा इश्यू नए शेयरों का है. कंपनी 5.80 करोड़ नए शेयर जारी कर 2100 करोड़ रुपये जुटा रही है.

2005 में शुरू हुई Elevate Campuses शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं की कंपनी है. यह उच्च शिक्षा संस्थानों के कैंपस में छात्रों के रहने की व्यवस्था का संचालन और प्रबंधन करती है. कंपनी K-12 स्कूलों से जुड़ी संपत्तियों का भी मालिकाना हक रखती है.

Elevate Campuses का अलॉटमेंट कैसे चेक करें?

निवेशक BSE, NSE या IPO के रजिस्ट्रार KFin Technologies की वेबसाइट पर अलॉटमेंट की स्थिति देख सकते हैं. इक्विटी खंड में Elevate Campuses चुनने के बाद आवेदन संख्या या पैन नंबर डालकर अलॉटमेंट की जानकारी देखी जा सकती है.

चारों IPO का GMP एक नजर में

IPOइश्यू प्राइसGMPअनुमानित लिस्टिंग भावअनुमानित प्रीमियम
Adroit Industries₹134₹47₹18135%
ArMee Infotech₹375₹8₹3832.13%
Swastika Infra₹185₹5₹189.52.43%
Elevate Campuses₹362₹4₹3661.1%

अलॉटमेंट और लिस्टिंग की संभावित तारीख

चारों IPO के लिए दी गई संभावित समयसीमा के मुताबिक 28 सितंबर को अलॉटमेंट, 29 सितंबर को डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट और 30 सितंबर 2026 को NSE और BSE पर लिस्टिंग हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- Vishal Mega Mart से Suzlon Energy तक, इन 3 शेयर्स में मिल सकता है 54% तक का बंपर रिटर्न!