Lalithaa Jewellery Mart IPO: 15 फीसदी तेजी का संकेत दे रहा GMP, निवेश से पहले जानें पूरा डिटल
Lalithaa Jewellery Mart IPO 17 अगस्त से 19 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 190 से 201 रुपये तय किया है. IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 508 करोड़ रुपये जुटाए हैं. ग्रे मार्केट में 29.5 रुपये का GMP दिख रहा है, जिससे करीब 14.68 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग का संकेत मिल रहा है.
Highlights
- Lalithaa Jewellery IPO में 29.5 रुपये GMP से करीब 15 फीसदी लिस्टिंग गेन का संकेत.
- Lalithaa Jewellery IPO आज खुला 15% प्रीमियम पर लिस्टिंग की उम्मीद.
- 201 रुपये का शेयर 230 रुपये तक पहुंच सकता है.
Lalithaa Jewellery Mart का IPO 17 अगस्त से 19 अगस्त तक खुलने जा रहा है. कंपनी ने IPO के लिए 190 रुपये से 201 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्यूएशन करीब 11250 करोड़ रुपये है. IPO खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 508 करोड़ रुपये जुटाए हैं. ग्रे मार्केट में भी शेयर को लेकर अच्छी मांग दिख रही है. मौजूदा GMP के आधार पर शेयर की लिस्टिंग करीब 15 फीसदी ऊपर होने का संकेत मिल रहा है.
61 स्टोर के साथ दक्षिण भारत में मजबूत मौजूदगी
Lalithaa Jewellery Mart सोना, चांदी और डायमंड ज्वेलरी बेचती है. कंपनी का कारोबार Lalithaa ब्रांड के तहत चलता है. इसके कुल 61 स्टोर हैं, जो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और पुडुचेरी में फैले हैं. इनमें 45 स्टोर टियर 2 और टियर 3 शहरों में हैं. FY26 में इन शहरों के स्टोर से कंपनी को कुल रेवेन्यू का 60.25 फीसदी हिस्सा मिला.
FY26 में मुनाफा 177 फीसदी बढ़ा
कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में FY26 के दौरान तेज सुधार देखने को मिला. FY26 में Lalithaa Jewellery Mart का मुनाफा 177 फीसदी बढ़कर 1,009.8 करोड़ रुपये हो गया. इससे एक साल पहले कंपनी का मुनाफा 364.7 करोड़ रुपये था. कंपनी का रेवेन्यू भी 48.1 फीसदी बढ़कर 25,023.9 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि FY25 में मुनाफे की ग्रोथ केवल 1.4 फीसदी रही थी.
IPO से जुटाए पैसे का क्या करेगी कंपनी
Lalithaa Jewellery Mart IPO में 1,200 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 500 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है. OFS के तहत प्रमोटर और फाउंडर किरण कुमार जैन शेयर बेचेंगे. फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम में से करीब 1033.2 करोड़ रुपये का इस्तेमाल 10 नए स्टोर खोलने में किया जाएगा. बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए होगा.
GMP दे रहा 15 फीसदी प्रीमियम का संकेत
IPO खुलने से पहले ग्रे मार्केट में Lalithaa Jewellery Mart के शेयर का GMP 29.5 रुपये बताया गया है. 201 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले यह करीब 14.68 फीसदी प्रीमियम का संकेत देता है. इस हिसाब से अनुमानित लिस्टिंग कीमत करीब 230.5 रुपये हो सकती है.
यह भी पढ़ें- Opening Bell: सेंसेक्स 200 अंक नीचे, निफ्टी 24300 के करीब, PSU बैंकों के शेयरों में गिरावट
निवेशकों के लिए जरूरी तारीखें
Lalithaa Jewellery Mart IPO में निवेशक 17 अगस्त से 19 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे. शेयर अलॉटमेंट का आधार 20 अगस्त को तय होने की उम्मीद है. सफल निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर 21 अगस्त को क्रेडिट हो सकते हैं. रिफंड भी 21 अगस्त से शुरू होने की संभावना है. कंपनी के शेयरों की BSE और NSE पर लिस्टिंग 24 अगस्त को प्रस्तावित है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
अगले हफ्ते खुलेंगे 7 IPO, ₹6400 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें किस दिन कौन सा इश्यू
शाहरुख, सचिन और माधुरी की कंपनी ला रही IPO, जुटाएगी ₹660 करोड़; इसी महीने आ सकता है इश्यू
17 अगस्त को इन IPO पर रहेगी नजर, GMP बता रहा किसकी लिस्टिंग हो सकती है शानदार?
