17 अगस्त को इन IPO पर रहेगी नजर, GMP बता रहा किसकी लिस्टिंग हो सकती है शानदार?
आईपीओ बाजार में अगले हफ्ते काफी हलचल रहने वाली है. 17 अगस्त को Dhoot Transmission और Molbio Diagnostics की लिस्टिंग होगी, जबकि Behari Lal Engineering और Shiprocket के शेयरों का अलॉटमेंट होगा. Milky Mist Dairy Food का आवंटन 14 अगस्त को पूरा हो चुका है. ऐसे में इन पांचों IPO का आज का GMP और अनुमानित लिस्टिंग प्राइस.
Highlights
- आईपीओ बाजार में अगले हफ्ते काफी हलचल रहने वाली है.
- 17 अगस्त को Dhoot Transmission और Molbio Diagnostics की लिस्टिंग होगी.
- Milky Mist Dairy Food का आवंटन 14 अगस्त को पूरा हो चुका है.
IPO GMP Today: आईपीओ बाजार में अगले हफ्ते काफी हलचल रहने वाली है. 17 अगस्त को Dhoot Transmission और Molbio Diagnostics की लिस्टिंग होने वाली है. वहीं Behari Lal Engineering और Shiprocket के आईपीओ का अलॉटमेंट भी इसी दिन होगा. Milky Mist Dairy Food IPO का अलॉटमेंट शुक्रवार, 14 अगस्त को पूरा हो चुका है. इसके बाद सोमवार को निवेशकों के खातों में शेयर आने और रिफंड की प्रक्रिया पूरी होने वाली है.
इन सभी आईपीओ को बोली के दौरान निवेशकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिली. Dhoot Transmission को आखिरी दिन 74.21 गुना, Behari Lal Engineering को 108.44 गुना, Milky Mist Dairy Food को 56.12 गुना, Shiprocket को 99.38 गुना और Molbio Diagnostics को 70.26 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. ऐसे में आइए जानते हैं इन आईपीओ का आज का ग्रे मार्केट प्रीमियम और इससे अनुमानित लिस्टिंग प्राइस क्या निकल रहा है.
Behari Lal Engineering IPO GMP
Behari Lal Engineering IPO का आज का GMP 83 रुपया है. आईपीओ के अपर प्राइस बैंड और मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के आधार पर Behari Lal Engineering के शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 368 रुपये प्रति शेयर है. यह 285 रुपये के IPO प्राइस से 29.12% ज्यादा है. पिछले 10 दिनों के ग्रे मार्केट रुझान को देखें तो आज IPO का GMP बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान GMP 0.00 रुपये से 83 रुपये के बीच रहा.
Shiprocket IPO GMP
Shiprocket IPO का आज का GMP 36 रुपया है. मौजूदा GMP और IPO के ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर Shiprocket के शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 131 रुपये प्रति शेयर है. यह 97 रुपये के IPO प्राइस से 37% ज्यादा है.
पिछले 10 कारोबारी सत्रों में Shiprocket के GMP में बढ़त का रुझान दिखाई दे रहा है. इस दौरान GMP 14.00 से 36 रुपये के बीच रहा.
Milky Mist Dairy Food IPO GMP
Milky Mist IPO का आज का GMP 26 रुपये है. मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम और IPO के ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर Milky Mist Dairy Food के शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 160.5 रुपये प्रति शेयर है. पिछले 11 सत्रों के ग्रे मार्केट रुझान में Milky Mist IPO का GMP बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है.
Dhoot Transmission IPO GMP
Dhoot Transmission IPO का आज का GMP 276 रुपये है. मौजूदा GMP और IPO के ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर Dhoot Transmission के शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 1,134 प्रति शेयर है. यह 871 रुपये के IPO प्राइस से 30.20% ज्यादा है.
Molbio Diagnostics IPO GMP
Molbio Diagnostics IPO का आज का GMP 115 रुपये हैं. मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम और IPO के ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर Molbio Diagnostics के शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 922 रुपये प्रति शेयर है. यह 807 रुपये के IPO प्राइस से 14.25% ज्यादा है.
GMP से क्या संकेत मिल रहा है?
इन पांचों आईपीओ के मौजूदा GMP को देखें तो सभी के ग्रे मार्केट में प्रीमियम पर कारोबार करने के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि, GMP के आधार पर अनुमानित लिस्टिंग कीमत तय होती है और वास्तविक लिस्टिंग प्राइस इससे अलग हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- 8th Pay Commission: सैलरी बढ़ने में अभी कितना इंतजार? 8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Credent Connect IPO: लिस्टिंग पर 39.68% गेन का संकेत दे रहा GMP; दूसरे दिन 6.72 गुना हुआ सब्सक्राइब
Shiprocket IPO को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, आखिरी दिन 4 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब; 38% लिस्टिंग गेन का संकेत
Milky Mist Dairy Food IPO के अलॉटमेंट पर सभी की नजरें, GMP बना रॉकेट; जानें- कितना मिलेगा मुनाफा
