पैसा रखें तैयार! 17 जून से खुल रहा ₹88 करोड़ का IPO, GMP शांत लेकिन फंडामेंटल्स दमदार; जानें इश्यू में क्या है खास?

इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करने वाली Leapfrog Engineering Services का IPO इस सप्ताह निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है. कंपनी ने अपने IPO का प्राइस बैंड 21 रुपये से 23 रुपये प्रति शेयर तय किया है. कुल 88.51 करोड़ रुपये के इस इश्यू के जरिए कंपनी अपने कारोबार को और आगे बढ़ाने की योजना बना रही है.

आईपीओ Image Credit: ai/canva

Leapfrog Engineering IPO: अगर आप IPO में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक नया अवसर आने वाला है. इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करने वाली Leapfrog Engineering Services का IPO इस सप्ताह निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है. कंपनी ने अपने IPO का प्राइस बैंड 21 रुपये से 23 रुपये प्रति शेयर तय किया है. कुल 88.51 करोड़ रुपये के इस इश्यू के जरिए कंपनी अपने कारोबार को और आगे बढ़ाने की योजना बना रही है.

खास बात यह है कि कंपनी का बड़ा कारोबार भारत के साथ-साथ खाड़ी देशों यानी गल्फ मार्केट में भी फैला हुआ है. कंपनी के पास 384 करोड़ रुपये से ज्यादा का मजबूत ऑर्डर बुक है, जिससे आने वाले समय में कमाई की अच्छी संभावना दिखाई देती है. ऐसे में SME IPO में दिलचस्पी रखने वाले निवेशकों के लिए यह इश्यू चर्चा का विषय बन गया है.

कब खुलेगा IPO?

  • Leapfrog Engineering Services का IPO 17 जून 2026 को निवेशकों के लिए खुलेगा.
  • निवेशक इसमें 19 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. कंपनी का यह IPO BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा.
  • कुल IPO का आकार 88.51 करोड़ रुपये है.
  • इसमें लगभग 79.60 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे.
  • वहीं करीब 8.91 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल यानी OFS के तहत बेचे जाएंगे.

GMP पर डालें नजर

विवरणजानकारी
IPO का नामLeapfrog Engineering SME IPO
सेक्टरCivil Construction
IPO प्रकारSME IPO (BSE SME)
ओपनिंग डेट17 जून 2026
क्लोजिंग डेट19 जून 2026
लिस्टिंग डेट24 जून 2026
प्राइस बैंड₹23 प्रति शेयर (ऊपरी प्राइस बैंड)
GMP (Grey Market Premium)₹0
आखिरी GMP अपडेट16 जून 2026, सुबह 06:32 बजे
अनुमानित लिस्टिंग प्राइस₹23 प्रति शेयर
अनुमानित लिस्टिंग गेन/लॉस0.00%
लिस्टिंग आउटलुकफिलहाल GMP के आधार पर फ्लैट लिस्टिंग के संकेत

कंपनी इस पैसे का क्या करेगी?

IPO से जुटाई गई रकम का उपयोग कंपनी नए असेंबली यूनिट की स्थापना, कारोबार बढ़ाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और अन्य सामान्य कारोबारी कामों में करेगी. कंपनी का कहना है कि इससे उसकी उत्पादन क्षमता और कारोबार दोनों को मजबूती मिलेगी.

क्या करती है कंपनी?

बेंगलुरु स्थित Leapfrog Engineering Services इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण और कमीशनिंग यानी EPCC सेवाएं देती है. कंपनी बिजली से जुड़े सिस्टम, ऑटोमेशन, फायर सेफ्टी, मॉड्यूलर सबस्टेशन और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. इसके ग्राहक ऑयल एंड गैस, फार्मा, फूड प्रोसेसिंग, मेटल, केमिकल, उर्वरक और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कई क्षेत्रों से जुड़े हैं.

गल्फ देशों में भी मजबूत मौजूदगी

कंपनी का बड़ा फोकस खाड़ी देशों पर भी है. कुवैत, बहरीन और अन्य गल्फ देशों में कंपनी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. 384 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर बुक में से लगभग 327 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स विदेशी बाजारों से जुड़े हुए हैं. यह कंपनी की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी को दिखाता है.

पैरामीटरडेटा
IPO Size₹88.51 करोड़
Fresh Issue₹79.60 करोड़
OFS₹8.91 करोड़
Order Book₹384+ करोड़
Export Order Book₹327+ करोड़
FY25 Revenue₹134.66 करोड़
FY25 Profit (PAT)₹16.22 करोड़
FY25 EBITDA₹21.57 करोड़

वित्तीय प्रदर्शन कैसा रहा?

  • वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की आय 134.66 करोड़ रुपये रही.
  • इस दौरान EBITDA 21.57 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
  • वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट 16.22 करोड़ रुपये रहा.
  • मजबूत ऑर्डर बुक और अलग-अलग सेक्टरों में फैले कारोबार के कारण कंपनी को भविष्य में भी अच्छी कमाई की उम्मीद है.

निवेशकों के लिए क्यों अहम है यह IPO?

Leapfrog Engineering Services का कारोबार कई अलग-अलग उद्योगों में फैला हुआ है और कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक भी है. इसके अलावा गल्फ देशों में बढ़ती मौजूदगी कंपनी के लिए बड़ा अवसर बन सकती है. यही वजह है कि SME IPO पर नजर रखने वाले निवेशकों के बीच इस इश्यू को लेकर अच्छी दिलचस्पी देखने को मिल रही है.

इसे भी पढ़ें- इस डिफेंस शेयर में 14 फीसदी की छलांग, BHEL से मिला ₹18.05 करोड़ ऑर्डर, रडार पर रखें स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.