IPO मार्केट में Online Instruments की एंट्री… ₹750 करोड़ जुटाने की तैयारी, जानिए क्या करती है कंपनी
बेंगलुरु की टेक्नोलॉजी और ऑडियो-वीडियो सॉल्यूशन देने वाली कंपनी Online Instruments (India) Limited ने बाजार नियामक SEBI के पास IPO के लिए शुरुआती दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं. कंपनी इस IPO के जरिए ₹750 करोड़ जुटाने की तैयारी कर रही है. पिछले कुछ समय में टेक और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर की कंपनियों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है. ऐसे में Online Instruments का IPO भी बाजार में चर्चा का विषय बन सकता है.

IPO: भारतीय शेयर बाजार में IPO का सिलसिला लगातार तेज हो रहा है और अब इस लिस्ट में एक और कंपनी का नाम जुड़ गया है. बेंगलुरु की टेक्नोलॉजी और ऑडियो-वीडियो सॉल्यूशन देने वाली कंपनी Online Instruments (India) Limited ने बाजार नियामक SEBI के पास IPO के लिए शुरुआती दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं. कंपनी इस IPO के जरिए ₹750 करोड़ जुटाने की तैयारी कर रही है.
पिछले कुछ समय में टेक और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर की कंपनियों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है. ऐसे में Online Instruments का IPO भी बाजार में चर्चा का विषय बन सकता है. कंपनी भारत ही नहीं बल्कि कई विदेशी देशों में भी अपने प्रोजेक्ट पूरे कर चुकी है. IPO से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कारोबार बढ़ाने और नए अधिग्रहण करने में किया जाएगा. यही वजह है कि इस IPO को कंपनी के विस्तार की बड़ी रणनीति माना जा रहा है.
IPO में क्या होगा खास
कंपनी के ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक, IPO में ₹750 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसके साथ ही 57.10 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए भी होगी. इसका मतलब है कि कुछ मौजूदा शेयरधारक भी अपने हिस्से के शेयर बेचेंगे. कंपनी ने यह भी कहा है कि IPO से पहले ₹150 करोड़ तक का प्री-IPO प्लेसमेंट किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो नए शेयर जारी करने का आकार उसी हिसाब से कम कर दिया जाएगा.
जुटाए गए पैसों का कहां होगा इस्तेमाल
IPO से मिलने वाले पैसों में से ₹160 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी अपने कुछ कर्ज चुकाने या पहले से लिए गए लोन की प्री-पेमेंट में करेगी. वहीं ₹330 करोड़ वर्किंग कैपिटल यानी रोजमर्रा के कारोबार की जरूरतों को पूरा करने में लगाए जाएंगे. इसके अलावा बाकी रकम का उपयोग नए बिजनेस अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा. कंपनी का फोकस कारोबार को तेजी से बढ़ाने पर है.
क्या काम करती है कंपनी
Online Instruments Audio-Visual System Integration यानी AVSI सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है. कंपनी बड़े संस्थानों, कंपनियों और प्रोजेक्ट्स के लिए ऑडियो और वीडियो सिस्टम तैयार करने और उन्हें जोड़ने का काम करती है. कंपनी के बेंगलुरु में तीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं. इसके अलावा कंपनी भारत के साथ-साथ सिंगापुर, मलेशिया, ताइवान, फिलीपींस, UAE, अमेरिका, मैक्सिको और फ्रांस जैसे देशों में भी प्रोजेक्ट पूरे कर चुकी है. इससे साफ है कि कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी मजबूत मौजूदगी बना चुकी है.