निवेशकों के लिए मौका, फूड-फार्मा पैकेजिंग से जुड़ी कंपनी ला रही IPO, ₹47-50 का प्राइस बैंड बना चर्चा का विषय
RFBL Flexi Pack ने अपने IPO का प्राइस बैंड तय कर दिया है. कंपनी का यह IPO 12 मई 2026 से निवेशकों के लिए खुलेगा. यह SME IPO है, यानी यह NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा. कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब ₹35.32 करोड़ जुटाना चाहती है. हाल के महीनों में SME IPO में निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है.
RFBL Flexi Pack IPO: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक और नया IPO आने जा रहा है. गुजरात की पैकेजिंग कंपनी RFBL Flexi Pack ने अपने IPO का प्राइस बैंड तय कर दिया है. कंपनी का यह IPO 12 मई 2026 से निवेशकों के लिए खुलेगा. यह SME IPO है, यानी यह NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा. कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब ₹35.32 करोड़ जुटाना चाहती है. हाल के महीनों में SME IPO में निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है.
कई छोटे और मिड-साइज बिजनेस अब बाजार से पैसा जुटाकर विस्तार और कर्ज कम करने की योजना बना रहे हैं. RFBL Flexi Pack भी इसी दिशा में कदम बढ़ा रही है. कंपनी पैकेजिंग मटेरियल बनाने का काम करती है, जिसका इस्तेमाल फूड, दवा और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसे कई सेक्टर में होता है.
क्या है IPO का प्राइस बैंड
- कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹47 से ₹50 प्रति शेयर तय किया है.
- IPO में कुल 70.65 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.
- यह इश्यू 12 मई से खुलेगा और 14 मई 2026 को बंद होगा.
- वहीं एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया 11 मई को खुलेगी.
क्या करती है कंपनी
RFBL Flexi Pack मल्टीलेयर फ्लेक्सिबल पैकेजिंग मटेरियल बनाती और बेचती है. कंपनी प्लास्टिक फिल्म रोल और पाउच जैसे प्रोडक्ट बनाती है. इनका इस्तेमाल फूड पैकेजिंग, फार्मा, होम केयर और दूसरे कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में किया जाता है. कंपनी ने बताया है कि IPO से जुटाई गई राशि का बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में इस्तेमाल किया जाएगा. करीब ₹35 करोड़ कंपनी अपने पुराने कर्ज को कम या चुकाने में लगाएगी. बाकी रकम सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों और IPO खर्च के लिए इस्तेमाल की जाएगी.
कौन संभाल रहा है IPO
इस इश्यू का Book Running Lead Manager Grow House Wealth Management है. वहीं IPO का रजिस्ट्रार Kfin Technologies को बनाया गया है. हाल के समय में SME IPO में निवेशकों की रुचि तेजी से बढ़ी है. SME कंपनियों में निवेश से पहले बिजनेस मॉडल, कर्ज और कंपनी की वित्तीय स्थिति को समझना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें: मधुसूदन केला का नया दांव, इन 4 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; 1 महीने में 80% तक उछले शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
RFBL Flexi Pack IPO में पैसा लगाने का मौका, पहले दिन 1.18 गुना भरा इश्यू, जानें GMP का हाल
ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी लाने जा रही IPO… SEBI का ग्रीन सिग्नल, Bajaj-TVS-Honda-Royal Enfield हैं क्लाइंट
IPO मार्केट में Online Instruments की एंट्री… ₹750 करोड़ जुटाने की तैयारी, जानिए क्या करती है कंपनी
