RFBL Flexi Pack IPO में पैसा लगाने का मौका, पहले दिन 1.18 गुना भरा इश्यू, जानें GMP का हाल
RFBL Flexi Pack का SME IPO पहले दिन निवेशकों को पसंद आया और शाम तक यह 1.18 गुना सब्सक्राइब हो गया. कंपनी को 67.11 लाख शेयरों के मुकाबले 82 लाख शेयरों के लिए आवेदन मिले. IPO का प्राइस बैंड 47 से 50 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. ग्रे मार्केट में GMP फिलहाल सपाट बना हुआ है.
RFBL Flexi Pack का SME IPO निवेशकों के लिए 12 मई से खुल गया है. IPO को पहले दिन निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला है. शाम तक यह इश्यू 1.18 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. कंपनी का IPO 14 मई तक खुला रहेगा. वहीं इसके शेयर 19 मई को NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं. गुजरात की यह कंपनी फ्लेक्सिबल पैकेजिंग प्रोडक्ट बनाती है. IPO के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने और अन्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी.
पहले दिन इतना फीसदी भरा IPO
RFBL Flexi Pack IPO को पहले दिन निवेशकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली. शाम तक IPO 1.18 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. कंपनी को कुल 67.11 लाख शेयरों के मुकाबले 82 लाख शेयरों के लिए आवेदन मिले. रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.08 गुना भरा गया. वहीं NII कैटेगरी 1.59 गुना और QIB कैटेगरी 1.12 गुना सब्सक्राइब हुई.
GMP में नहीं दिखा कोई प्रीमियम
ग्रे मार्केट में RFBL Flexi Pack IPO का GMP फिलहाल सपाट बना हुआ है. यह शेयर बिना किसी प्रीमियम के ट्रेड कर रहे हैं. इसका मतलब है कि फिलहाल लिस्टिंग पर निवेशकों को ज्यादा फायदा या नुकसान होने की उम्मीद नहीं दिख रही. अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 50 रुपये के आसपास माना जा रहा है, जो IPO के अपर प्राइस बैंड के बराबर है.
50 रुपये तय किया गया प्राइस बैंड
कंपनी ने IPO के लिए 47 से 50 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. निवेशकों को कम से कम 3000 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन करना होगा. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें कंपनी करीब 70.65 लाख नए इक्विटी शेयर जारी कर रही है. IPO का कुल साइज 35.32 करोड़ रुपये का है.
क्या काम करती है कंपनी
RFBL Flexi Pack फ्लेक्सिबल पैकेजिंग प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी है. कंपनी प्लास्टिक फिल्म रोल, पाउच, वूवन फैब्रिक पैकेजिंग और पॉलिएस्टर लैमिनेटेड फिल्म जैसे प्रोडक्ट बनाती है. यह कंपनी मुख्य रूप से B2B मॉडल पर काम करती है. कंपनी अपने ग्राहकों को कस्टमाइज्ड और प्रीमियम पैकेजिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है. इसके लिए आधुनिक प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है.
कहां इस्तेमाल होगा फंड
कंपनी ने कहा है कि IPO से मिलने वाली रकम का बडा हिस्सा कर्ज चुकाने में लगाया जाएगा. करीब 35 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी अपने कुछ पुराने कर्ज को आंशिक या पूरी तरह चुकाने में करेगी. बाकी रकम का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों और IPO से जुडे खर्चों में किया जाएगा. इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी लाने जा रही IPO… SEBI का ग्रीन सिग्नल, Bajaj-TVS-Honda-Royal Enfield हैं क्लाइंट
कौन संभाल रहा है IPO का काम
इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर की जिम्मेदारी Grow House Wealth Management Pvt Ltd को दी गई है. वहीं Kfin Technologies Ltd को इस इश्यू का रजिस्ट्रार बनाया गया है. कंपनी को उम्मीद है कि बाजार से उसे अच्छा रिस्पांस मिलेगा और भविष्य में कारोबार विस्तार में मदद मिलेगी.
Latest Stories
ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी लाने जा रही IPO… SEBI का ग्रीन सिग्नल, Bajaj-TVS-Honda-Royal Enfield हैं क्लाइंट
IPO मार्केट में Online Instruments की एंट्री… ₹750 करोड़ जुटाने की तैयारी, जानिए क्या करती है कंपनी
निवेशकों के लिए मौका, फूड-फार्मा पैकेजिंग से जुड़ी कंपनी ला रही IPO, ₹47-50 का प्राइस बैंड बना चर्चा का विषय
