₹343 के शेयर से हो रहा ₹43200 का मुनाफा, लिस्टिंग से पहले इस IPO के GMP में तूफानी तेजी, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट
Q-Line Biotech IPO का अलॉटमेंट फाइनल हो गया है और अब निवेशकों की नजर 29 मई को होने वाली लिस्टिंग पर है. 343 रुपये के अपर प्राइस बैंड वाले इस इश्यू को 102 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला. वहीं, ग्रे मार्केट में शेयर 100 रुपये से ज्यादा प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जिससे मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद बढ़ गई है.

Q-Line Biotech IPO Listing GMP: Q-Line Biotech IPO में पैसा लगाने वाले निवेशकों की नजर अब अलॉटमेंट के बाद लिस्टिंग पर टिकी है. इस इश्यू का अपर प्राइस बैंड 343 रुपये था, लेकिन ग्रे मार्केट में शेयर 100 रुपये से ज्यादा प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. ऐसे में अगर GMP के हिसाब से लिस्टिंग होती है तो एक लॉट पर निवेशकों को 43 हजार रुपये से ज्यादा का फायदा हो सकता है. IPO का अलॉटमेंट फाइनल हो चुका है और निवेशक अब अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
102 गुना से ज्यादा भरा IPO
Q-Line Biotech का IPO 3 दिनों तक खुला रहा और इसे निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. यह IPO कुल 102.42 गुना सब्सक्राइब हुआ. कंपनी ने इस इश्यू के जरिए करीब 214.48 करोड़ रुपये जुटाए हैं. पूरा IPO फ्रेश इश्यू था, यानी इसमें किसी पुराने निवेशक ने शेयर नहीं बेचे और आईपीओ का पूरा पैसा कंपनी के पास ही जाएगा.
GMP से मजबूत लिस्टिंग के संकेत
ग्रे मार्केट में Q-Line Biotech के शेयर मजबूत प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. कंपनी का GMP करीब 108 रुपये चल रहा है. यानी शेयर करीब 31.5 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है. इस स्तर पर निवेशकों को 43,200 रुपये का लिस्टिंग गेन हो सकता है. हालांकि GMP सिर्फ बाजार संकेत होता है और इसमें बदलाव संभव है. इस इश्यू का अपर प्राइस बैंड 343 रुपये था, जिस पर 43 हजार रुपये से अधिक का गेन हो सकता है.
ऐसे चेक करें IPO अलॉटमेंट स्टेटस
निवेशक NSE की वेबसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं.
NSE पर ऐसे करें चेक
- NSE की IPO वेबसाइट पर जाएं
- ‘Equity & SME IPO bid details’ चुनें
- QLINE सिलेक्ट करें
- PAN और Application Number डालें
- Submit पर क्लिक करें
29 मई को होगी शेयरों की लिस्टिंग
Q-Line Biotech के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म Emerge पर 29 मई, शुक्रवार को सुबह 10 बजे लिस्ट होंगे. निवेशकों की नजर अब कंपनी की लिस्टिंग पर टिकी है.
क्या करती है Q-Line Biotech?
Q-Line Biotech डायग्नोस्टिक हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी है. कंपनी जांच में इस्तेमाल होने वाले किट, रिएजेंट्स और मेडिकल डिवाइस बनाती और सप्लाई करती है. इसके प्रोडक्ट्स में हेमेटोलॉजी, क्लीनिकल केमिस्ट्री, इम्यूनोडायग्नोस्टिक्स और मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स जैसे कई सेगमेंट शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में मचा हाहाकार! 15 फीसदी तक टूटे स्टॉक, जानें क्यों आई बड़ी बिकवाली?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ, में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें. GMP सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है.