लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स में 41 अंकों की मामूली गिरावट, मेटल शेयरों में खरीदारी; रुपया दबाव में

निफ्टी पर शुरुआती कारोबार में Hindalco Industries, Eternal, JSW Steel, NTPC और Dr. Reddy's Laboratories के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल रहे. वहीं Coal India, ONGC, ITC, HDFC Bank और Infosys के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली.

BSE Image Credit: Canva, tv9

Stock Market Opening Bell : बुधवार, 27 मई को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 23,900 के आसपास कारोबार करता दिखा. वहीं सेंसेक्स 41.79 अंक यानी 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 76,051.49 पर और निफ्टी 16.50 अंक यानी 0.07 फीसदी चढ़कर 23,930.20 पर ट्रेड करता नजर आया. बाजार में 1,405 शेयरों में तेजी, 827 में गिरावट जबकि 159 शेयर बिना बदलाव के कारोबार करते दिखे. सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल शेयरों में बंपर रैली देखने को मिली.

कौन से मेटल स्टॉक कितना चढ़े?

सोर्स-NSE

निफ्टी के गेनर-लूजर

निफ्टी पर शुरुआती कारोबार में Hindalco Industries, Eternal, JSW Steel, NTPC और Dr. Reddy’s Laboratories के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल रहे. वहीं Coal India, ONGC, ITC, HDFC Bank और Infosys के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली.

आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

बुधवार को कई कंपनियां अपनी चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे जारी करेंगी. इनमें Twentyfirst Century Management Services, AB Cotspin India, Accel, ACE Edutrend, Achyut Healthcare, Advait Energy Transitions, Axiscades Technologies, AJC Jewel Manufacturers, Ashiana Housing, Bajaj Steel Industries, Bajel Projects, Bal Pharma, Bata India, Blue Chip India, Coffee Day Enterprises, Concord Drugs, Cello World, DCX Systems, Dynamic Industries, Elgi Equipments, Futuristic Securities, Gillette India, Global Defence Industries, GMR Airports, Godavari Drugs, IFL Enterprises, IL&FS Engineering and Construction Company, Indostar Capital Finance, Indo Credit Capital, KIOCL, Mudra Financial Services, One Point One Solutions, PC Jeweller, Ramky Infrastructure और Shalby शामिल हैं.

IPO मार्केट का हाल

IPO बाजार में भी हलचल बनी हुई है. Yaashvi Jewellers का IPO सब्सक्रिप्शन के तीसरे दिन में प्रवेश कर गया है. कंपनी प्राइमरी मार्केट से 43.88 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर आई है. वहीं SMR Jewels IPO दूसरे दिन के लिए खुला है. यह 67.23 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है, जिसका प्राइस बैंड 128 से 135 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. इसके अलावा Rajnandini Fashion India IPO भी दूसरे दिन सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 18.21 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.

करेंसी मार्केट का हाल

करेंसी मार्केट में भारतीय रुपया भी दबाव में नजर आया. रुपया बुधवार को 95.74 प्रति डॉलर के स्तर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 95.68 पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों का हाल ( 9:02 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 16 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 600 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 191 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.83 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.

मंगलवार को कैसा रहा था बाजार?

मंगलवार, 26 मई को भारतीय शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ था. BSE Sensex 479 अंक टूटकर 76,009 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NIFTY 118 अंकों की गिरावट के साथ 23,913 पर क्लोज हुआ. दिनभर के कारोबार में मेटल, रियल्टी और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में दबाव देखने को मिला और इनमें जमकर बिकवाली हुई.

इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, मुनाफे में 310% की उछाल, भाव ₹100 से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.