आशीष कचोलिया के इस स्टॉक पर रखें नजर, 5 साल में 184% ग्रोथ का टारगेट, शेयर में 22% का उछाल

किचन और बाथ प्रोडक्ट्स बनाने वाली Carysil Ltd ने भारत कारोबार में अगले पांच साल में 184 फीसदी ग्रोथ का बड़ा लक्ष्य तय किया है. मजबूत रेवेन्यू गाइडेंस, स्थिर मार्जिन और विस्तार योजनाओं के चलते कंपनी के शेयरों में तेजी आई है. दिग्गज निवेशक Ashish Kacholia की हिस्सेदारी वाली इस कंपनी पर अब निवेशकों की नजरें टिक गई हैं.

Carysil Ltd Image Credit: Canva/ Money9

Carysil Ltd : किचन और बाथ प्रोडक्ट्स बनाने वाली Carysil Ltd एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गई है. कंपनी ने भारत के कारोबार में अगले पांच साल में 184 फीसदी ग्रोथ का लक्ष्य तय किया है. मजबूत रेवेन्यू गाइडेंस, स्थिर मार्जिन और विस्तार योजनाओं के चलते कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली. दिग्गज निवेशक Ashish Kacholia की भी इसमें हिस्सेदारी है, जिससे बाजार की दिलचस्पी और बढ़ गई है. इस कंपनी में कचोलिया की 3.5 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी है.

भारत कारोबार पर बड़ा दांव

कंपनी ने भारत में अगले पांच साल में 500 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य रखा है. FY26 में भारत से कंपनी की आय 175.56 करोड़ रुपये रही थी. यानी कंपनी करीब 184 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद कर रही है. इसके लिए फ्रेंचाइजी नेटवर्क बढ़ाने, बिल्डर्स के साथ साझेदारी मजबूत करने और B2B बिजनेस पर फोकस किया जाएगा.

बड़े ग्लोबल क्लाइंट्स से बढ़ेगा कारोबार

Carysil ने 15 से 20 फीसदी रेवेन्यू CAGR का गाइडेंस बरकरार रखा है. कंपनी को Home Depot और IKEA जैसे बड़े विदेशी ग्राहकों से लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं. इन क्लाइंट्स की हिस्सेदारी बढ़ने से एक्सपोर्ट बिजनेस में मजबूती आने की उम्मीद है.

मजबूत सप्लाई चेन से मिलेगा फायदा

कंपनी ने अपने सप्लायर्स के साथ मजबूत संबंध बनाए हैं, जिससे कच्चे माल की उपलब्धता बेहतर हुई है. इसके अलावा क्वार्ट्ज प्रोडक्शन में बैकवर्ड इंटीग्रेशन की वजह से लागत कम रखने में मदद मिल रही है. यही वजह है कि कंपनी को आने वाले समय में भी ऑपरेटिंग मार्जिन मजबूत रहने की उम्मीद है.

मार्जिन और फॉरेक्स जोखिम पर कंपनी का भरोसा

मैनेजमेंट ने FY27 के लिए EBITDA मार्जिन 18 से 20 फीसदी रहने का अनुमान दोहराया है. कंपनी की 75 से 80 फीसदी आय विदेशी बाजारों से आती है, लेकिन इसमें से करीब आधा हिस्सा Hedge किया गया है. इससे डॉलर में उतार-चढ़ाव का असर कम होगा.

इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, मुनाफे में 310% की उछाल, भाव ₹100 से कम

क्वार्ट्ज सिंक बना सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन

कंपनी के कुल कारोबार में Quartz sinks की हिस्सेदारी FY25 के 48 फीसदी से बढ़कर FY26 में 51 फीसदी हो गई. वहीं भारत से मिलने वाला रेवेन्यू भी लगातार बढ़ रहा है. हालांकि UK बाजार में हिस्सेदारी घटी है, लेकिन भारत और अमेरिका में मांग मजबूत बनी हुई है. कंपनी अब घरेलू बाजार पर ज्यादा फोकस कर रही है ताकि बिजनेस का संतुलन बेहतर हो सके.

शेयर का क्या है हाल?

  • CMP – ₹1,110.35
  • 1 हफ्ते में – 22 फीसदी की तेजी
  • 3 महीने में – 22 फीसदी का उछाल
  • 6 महीने में – 9 फीसदी भागा
  • 1 साल में – 43 फीसदी की तेजी
  • 3 साल में – 94 फीसदी तक रिटर्न
  • 5 साल में – 144 फीसदी तक भागा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.