बासमती चावल एक्सपोर्ट करने वाली इस कंपनी का आ रहा ₹440 करोड़ का IPO, दांव लगाने के लिए चाहिए कम से कम इतना पैसा
अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड का ₹440 करोड़ का IPO 24-27 मार्च तक खुलेगा. कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹201-₹212 तय किया है. अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं कि इसमें न्यूनतम निवेश ₹14,840 से शुरू होगा. आइये आईपीओ की बाकी डिटेल्स पर नजर डालते हैं.
बासमती चावल निर्यात करने वाली कंपनी अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड अपना आईपीओ लाने वाली है.₹440 करोड़ के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड भी तय कर दिया है. यह आईपीओ 24 मार्च से 27 मार्च तक निवेश के लिए खुला रहेगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 23 मार्च को लगेगी. आइये जानते हैं कि इस आईपीओ में दांव लगाने के लिए कम से कम कितने पैसों की जरुरत पड़ेगी और इसका जीएमपी क्या इशारा कर रहा है.
क्या रखा गया प्राइस बैंड
यह पूरा इश्यू फ्रेश शेयर जारी करने के जरिए लाया जा रहा है और इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है. कंपनी इस इश्यू से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी. इस आईपीओ के लिए कंपनी ने ₹201 से ₹212 प्रति शेयर का प्राइस बंद तय किया है. कंपनी ने अपने रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) में कहा है कि लिस्टिंग के बाद उसे बाजार में पहचान बढ़ाने, ब्रांड वैल्यू मजबूत करने और निवेशकों के लिए शेयरों का सार्वजनिक बाजार उपलब्ध कराने का लाभ मिलेगा.आईपीओ से पहले कंपनी ने प्री-IPO राउंड में ₹13 करोड़ जुटाए थे. इसके तहत 7.55 लाख शेयर ₹172 प्रति शेयर के भाव पर जारी किए गए थे.
लॉट साइज और निवेश कैटेगरी
• एक लॉट में 70 शेयर होंगे और निवेशक इसके मल्टीपल में आवेदन कर सकते हैं.
| आवेदन श्रेणी | लॉट्स | शेयर | राशि |
|---|---|---|---|
| रिटेल (न्यूनतम) | 1 | 70 | ₹14,840 |
| रिटेल (अधिकतम) | 13 | 910 | ₹1,92,920 |
| S-HNI (न्यूनतम) | 14 | 980 | ₹2,07,760 |
| S-HNI (अधिकतम) | 67 | 4,690 | ₹9,94,280 |
| B-HNI (न्यूनतम) | 68 | 4,760 | ₹10,09,120 |
आईपीओ डिटेल्स
- सब्सक्रिप्शन ओपन: 24 मार्च
- सब्सक्रिप्शन क्लोज: 27 मार्च
- अलॉटमेंट फाइनल: 30 मार्च
- रिफंड शुरू: 1 अप्रैल
- डीमैट में शेयर क्रेडिट: 1 अप्रैल
- लिस्टिंग डेट (संभावित): 2 अप्रैल
क्या करती है कंपनी
अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड ‘Aeroplane’ ब्रांड के तहत बासमती चावल प्रोसेस और एक्सपोर्ट करती है। इसके अलावा कंपनी आटा, सूजी, मैदा, नमक, बेसन और चीनी जैसे किचन स्टेपल्स भी बेचती है. इस सेक्टर में कंपनी का मुकाबला सरवेश्वर फूड्स, LT फूड्स और KRBL लिमिटेड जैसी कंपनियों से है, साथ ही कई अनऑर्गनाइज्ड प्लेयर्स भी कंपटीशन में हैं.
वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है. इसका नेट प्रॉफिट दोगुना होकर ₹60.82 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹30.40 करोड़ था.
जीएमपी का हाल
Investorgain के अनुसार, इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹6 दर्ज किया गया है. यह आंकड़ा 19 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे तक का है. कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए अधिकतम प्राइस बैंड ₹212 प्रति शेयर तय किया है. मौजूदा GMP को जोड़कर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस लगभग ₹218 प्रति शेयर निकलता है यानी निवेशकों को लिस्टिंग के दिन सीमित लेकिन पॉजिटिव रिटर्न मिल सकता है.
- मौजूदा GMP ₹6 है, जो हल्का पॉजिटिव संकेत देता है
- अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹218 प्रति शेयर
- प्रति शेयर संभावित लाभ लगभग 2.83%
इसे भी पढ़ें: Powerica IPO: 24 मार्च से खुलेगा 1100 करोड़ रुपये का इश्यू, प्राइस बैंड 375-395 रुपये तय, जानें पूरी डिटेल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
