24 मार्च से खुलेगा इस फार्मा कंपनी का IPO, प्राइस बैंड तय, ₹285 करोड़ के नए शेयर और OFS से रकम जुटाने की तैयारी
Sai Parenteral का IPO 24 मार्च से 27 मार्च तक खुलेगा. कंपनी ने इसका प्राइस बैंड तय कर दिया है. कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹408.79 करोड़ जुटाएगी, जिसमें नए शेयर और OFS शामिल है. तो क्या है लॉट साइज, कब होगी लिस्टिंग चेक करें डिटेल.
Sai Parenteral IPO: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते आईपीओ मार्केट भले ही अभी सुस्त है. मगर 24 मार्च को एक फार्मा कंपनी बाजार में दस्तक देने वाली है. इसका नाम Sai Parenteral है. यह अपना IPO लेकर बाजार में दस्तक देने जा रही है. यह IPO 24 मार्च से खुलेगा और 27 मार्च तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा. कंपनी ने इसका प्राइस बैंड तय कर दिया है.
कितना है प्राइस बैंड?
कंपनी ने अपने इश्यू का प्राइस बैंड ₹372 से ₹392 प्रति शेयर तय किया है. एंकर निवेशकों के लिए अलॉटमेंट 23 मार्च को होगा. वहीं शेयरों की लिस्टिंग 2 अप्रैल को BSE और NSE पर होने की संभावना है.
लॉट साइज और कोटा
- IPO का लॉट साइज 38 शेयर रखा गया है.
- कंपनी ने 50% हिस्सा QIB, 15% NII और 35% रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व किया है.
₹408 करोड़ जुटाने की तैयारी
यह IPO कुल ₹408.79 करोड़ का होगा. इसमें ₹285 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे और ₹123.79 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है. OFS में कई मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. कंपनी अपनी जुटाई गई रकम का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने, नई R&D फैसिलिटी बनाने, कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करेगी.
यह भी पढ़ें: ये 3 कर्जमुक्त छुटकु कंपनियां बन सकती हैं मल्टीबैगर, PEG रेश्यो भी 1 से कम, इन अंडरवैल्यूड स्टॉक्स पर रखें नजर
फाइनेंशियल प्रदर्शन
सितंबर 2025 तक के 6 महीनों में कंपनी ने ₹89.43 करोड़ का रेवेन्यू और ₹7.76 करोड़ का मुनाफा कमाया. वहीं FY25 में रेवेन्यू ₹163.74 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹14.43 करोड़ रहा.
कंपनी का बिजनेस
Sai Parenteral फार्मा फॉर्मुलेशन सेक्टर में काम करती है. कंपनी ब्रांडेड जेनेरिक दवाएं बनाती है और CDMO सेवाएं भी देती है. इसके प्रोडक्ट्स कार्डियो, डायबिटीज, न्यूरो, रेस्पिरेटरी, एंटीबायोटिक्स, विटामिन्स और स्किन केयर जैसे कई सेगमेंट में फैले हैं.
Latest Stories
Jio IPO पर बड़ा अपडेट, मार्च तक DRHP फाइलिंग, साल के अंत तक आ सकता है इश्यू! जानें क्या है कंपनी का प्लान
जीरो कर्ज और Coal India का सपोर्ट! CMPDI IPO दे रहा दस्तक, Bharat Coking जैसी कमाई का मौका या छुपा है बड़ा जोखिम?
पैसा रखें तैयार! ये 3 कंपनियां लाएंगी IPO, कोचिंग सेंटर ‘लक्ष्य’ चलाने वाली कंपनी भी लिस्ट में शामिल
