ये 3 कर्जमुक्त छुटकु कंपनियां बन सकती हैं मल्टीबैगर, PEG रेश्यो भी 1 से कम, इन अंडरवैल्यूड स्टॉक्स पर रखें नजर
स्मॉल-कैप कंपनियां जैसे Shilchar Technologies समेत कुछ और अंडरवैल्यूड मानी जा रही है. हालांकि इनके कर्जमुक्त होने और PEG रेश्यो 1 से कम वाली ये कंपनियां वैल्यूएशन के लिहाज से आकर्षक है. इनमें मल्टीबैगर बनने की क्षमता हो सकती है.
Debt free stocks in focus: शेयर बाजार में जहां बड़े नाम अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, वहीं कई स्मॉल-कैप कंपनियां चुपचाप शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. खासतौर पर वे कंपनियां जो पूरी तरह कर्ज मुक्त हैं और जिनका PEG रेश्यो 1 से कम है. ये निवेशकों के लिए बड़ा मौका बन सकती हैं. ऐसे स्टॉक्स को अंडरवैल्यूड माना जाता है और इनमें तेजी से उछाल आने की संभावना रहती है. अगर आप वैल्यू इन्वेस्टिंग के मौके तलाश रहे हैं, तो ये कंपनियां आप अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
Shilchar Technologies Ltd.
यह कंपनी पावर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर के निर्माण का काम करती है. साथ ही यह ऊर्जा इंडस्ट्री व रिन्यूएबल सेक्टर को सेवाएं देती है. ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बढ़ती मांग से इस कंपनी के ग्रोथ के अवसर मजबूत नजर आते हैं.
कंपनी की ताकत
कंपनी की सबसे बड़ी ताकत इसका मजबूत फाइनेंशियल प्रोफाइल है. यह पूरी तरह कर्जमुक्त है और इसका PEG रेश्यो सिर्फ 0.20 है, जो इसे काफी सस्ता बनाता है. इसके अलावा, ROE 52.9% और ROCE 71.3% जैसे ऊंचे आंकड़े बताते हैं कि कंपनी अपने निवेशित पूंजी से शानदार रिटर्न कमा रही है.
शेयर का हाल
Shilchar Technologies के शेयर की वर्तमान कीमत 4027रुपये है. हफ्ते भर में ये करीब 5 फीसदी चढ़ा है. इसका 52वीक हाई 4,350 रुपये है, जबकि ऑल टाइम लो 2,852 रुपये है.
Steelcast Ltd.
Steelcast Ltd. भारी उद्योगों के लिए स्टील और अलॉय कास्टिंग तैयार करती है. इसके क्लाइंट्स में माइनिंग, रेलवे, सीमेंट और इंजीनियरिंग सेक्टर की बड़ी कंपनियां शामिल हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपेक्स साइकिल के बढ़ने से इस सेक्टर की कंपनियों को आने वाले समय में अच्छा फायदा मिल सकता है.
कंपनी की ताकत
यह कंपनी भी पूरी तरह कर्ज मुक्त है और इसका PEG रेश्यो 0.82 है, जो इसे ग्रोथ के हिसाब से आकर्षक बनाता है. वहीं ROE 24.2% और ROCE 32.9% जो कंपनी की स्थिरता और मजबूत मुनाफा कमाने की झलक देते हैं.
शेयर का हाल
स्टीलकास्ट के शेयर की वर्तमान कीमत 221रुपये है. हफ्ते भर में भले ही 5 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया हो लेकिन 3 महीने में ये 7.428 फीसदी चढ़ा है. इसका 52 वीक हाई लेवल 255.80 रुपये है, जबकि लो लेवल 142.11 रूपये है.
Garuda Construction and Engineering Ltd.
यह कंपनी कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग सेवाओं में काम करती है और रेजिडेंशियल, कमर्शियल व इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को पूरा करती है. सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च को बढ़ाने और रियल एस्टेट की मांग बढ़ने से इस कंपनी के लिए आगे अच्छे अवसर बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ₹73015 करोड़ का ऑर्डर बुक, 881% दिया मल्टीबैगर रिटर्न, अब इस PSU डिफेंस कंपनी ने झटका ₹1011 करोड़ का ठेका, शेयर उछले
कंपनी की ताकत
कंपनी का कर्जमुक्त होना इसे जोखिम के लिहाज से मजबूत बनाता है. इसका PEG रेश्यो 0.36 है, जो इसे ग्रोथ के मुकाबले सस्ता दर्शाता है. वहROE 22.1% और ROCE 30.1% इसकी बेहतर ऑपरेशनल क्षमता और मुनाफे को दिखाते हैं.
शेयर का हाल
Garuda Construction के शेयर की कीमत 163.15 रुपये है. एक महीने में ये 20 फीसदी नीचे आया है, हालांकि सालभर में इसने 59 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसका 52 वीक हाई 249.30 रुपये है, जबकि लो लेवल 87.50 रुपये है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
अर्बन कंपनी के शेयरों में आया 15% तक का उछाल, इस खबर से रॉकेट बने स्टॉक, ₹632 करोड़ का है मामला
डिफेंस बूम में चमका यह स्टॉक, 1 साल में 193 फीसदी रिटर्न, HAL और ISRO जैसे क्लाइंट्स, शेयर पर रखें नजर
तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 384 अंक चढ़ा, Nifty 23700 के पार; इंडिगो, TCS और HCL Tech के शेयरों में बढ़त
