तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 384 अंक चढ़ा, Nifty 23700 के पार; इंडिगो, TCS और HCL Tech के शेयरों में बढ़त

भारतीय शेयर बाजार 18 मार्च को तेजी के साथ खुला. निफ्टी और सेंसेक्स दोनों बढ़त में रहे और आईटी, ऑटो समेत अधिकतर सेक्टरों में खरीदारी दिखी. इंडिगो, TCS और Infosys जैसे शेयर चढ़े जबकि HDFC Bank, Tata Steel और ICICI Bank में हल्की गिरावट देखने को मिली.

शेयर मार्केट Image Credit: Tv9 Network & Canva

Share Market Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार की बुधवार यानी 18 मार्च को तेजी के साथ शुरुआत हुई. निफ्टी अपने पिछले बंद 23,581.15 के मुकाबले करीब 52 अंक की बढ़त के साथ 23,632.90 पर खुला. वहीं, सेंसेक्स भी तेजी के साथ खुला. यह अपने पिछले क्लोजिंग 76,070.84 के मुकाबले 76,367.55 पर खुला, यानी करीब 297 अंक की तेजी के साथ बाजार की शुरुआत हुई. आईटी, ऑटो समेत अधिकतर सेक्टोरल इंडेक्स में हरे निशान में कारोबार होता दिखा.

शेयरों का हाल

सुबह 9: 24 बजे सेंसेक्स 384.93 अंक (0.51%) की बढ़त के साथ 76,455.77 पर कारोबार करता दिखा और निफ्टी 121.50(0.52%) की तेजी के साथ 23,702.65 पर ट्रेड कर रहा था.

  • शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का माहौल देखने को मिला. बाजार में ज्यादातर शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए.
  • आईटी सेक्टर में शानदार खरीदारी देखने को मिली. इंडिगो 2.78%, TCS 2.47%, HCL Tech 2.15%, Tech Mahindra 1.85% और Infosys 1.83% की तेजी के साथ कारोबार करते दिखे. इसके अलावा M&M और Bajaj Finance में 1.61% की बढ़त रही, जबकि Adani Ports 1.56% और Bajaj Finserv 1.30% चढ़े.
  • टेलीकॉम और ऑटो सेक्टर के शेयर भी मजबूत रहे. Bharti Airtel 1.17%, Maruti 1.02% और UltraTech Cement 1.01% की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए. वहीं Axis Bank 0.92%, Reliance 0.88%, Titan 0.76% और SBI 0.57% की हल्की तेजी भी देखने को मिली. NTPC, BEL और Sun Pharma में भी मामूली बढ़त दर्ज की गई.
  • हालांकि बैंकिंग और मेटल सेक्टर के कुछ शेयरों में गिरावट भी रही. HDFC Bank 0.82%, Tata Steel 0.69% और ICICI Bank 0.48% तक टूटे.

एशियन मार्केट का हाल

  • एशियाई शेयर बाजारों में बुधवार को मिलाजुला रुख देखने को मिला. कुछ प्रमुख इंडेक्स बढ़त में रहे, जबकि कुछ में गिरावट दर्ज की गई.
  • जापान का निक्केई इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा. यह 1,198.05 अंक (2.23%) की तेजी के साथ 54,898.44 के स्तर पर पहुंच गया.
  • वहीं हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स दबाव में नजर आया. यह 51.07 अंक (0.20%) गिरकर 25,817.48 पर कारोबार करता दिखा.
  • दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सबसे ज्यादा बढ़त में रहा. यह 214.70 अंक (3.81%) चढ़कर 5,855.18 के स्तर पर पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: 1 रुपये से सस्‍ता शेयर बना रॉकेट, कंपनी के एक ऐलान से पकड़ी रफ्तार, 4% से ज्‍यादा उछला, लगा अपर सर्किट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.