Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की तेजी पर ब्रेक, फेड के फैसले से पहले बाजार सतर्क, गोल्ड 1.55 लाख पर पहुंचा, सिल्वर 0.76% टूटा
सोने-चांदी की तेजी पर आज ब्रेक लग गया है. MCX पर गोल्ड ₹1.55 लाख के आसपास पहुंच गया, जबकि सिल्वर में भी गिरावट दर्ज हुई. फेड के ब्याज दर फैसले से पहले निवेशक सतर्क हैं, जिससे बाजार में दबाव नजर आया.
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. मंगलवार को जहां गोल्ड और सिल्वर में तेजी दर्ज की गई, वहीं 18 मार्च को इस तेजी पर ब्रेक लग गया. आज सुबह के शुरुआती कारोबार में MCX पर गोल्ड और सिल्वर दोनों दबाव में रहे. निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसले से पहले सतर्क नजर आए.
MCX पर अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स करीब 0.21% गिरकर ₹1,55,662 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा. वहीं मई सिल्वर फ्यूचर्स 0.76% टूटकर ₹2,51,200 प्रति किलो के आसपास रहा. कुछ देर बाद चांदी करीब 0.9% गिरकर ₹2,50,919 और सोना 0.2% गिरकर ₹1,55,607 पर पहुंच गया.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी
घरेलू बुलियन बाजार के अलावा इंटरनेशनल लेवलर पर भी सोने-चांदी में कमजोरी देखने को मिली. स्पॉट सिल्वर 0.4% गिरकर 79 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट गोल्ड 0.1% फिसलकर करीब 5,000 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा.
रिटेल में कीमत
बुलियन वेबसाइट पर 18 मार्च को 24 कैरेट सोना 600 रुपये गिरकर 156,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी 3070 रुपये गिरकर 250,860 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई.

गिरावट की वजह
- अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग से पहले निवेशक बड़े दांव लगाने से बच रहे हैं. माना जा रहा है कि फेड इस बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं करेगा, लेकिन उसका भविष्य का रुख बाजार की दिशा तय करेगा.
- दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं. ईरान और UAE के बीच बढ़ते तनाव और होरमुज जलडमरूमध्य पर खतरे ने सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
Latest Stories
गैस सप्लाई के लिए बनेगा ₹600 करोड़ का ‘वॉर चेस्ट’, सरकार का बड़ा प्लान; LNG सप्लाई 50% घटने का डर
जब हर महीने मिलेंगे 29 टैंकर तब होगी LPG की सप्लाई नॉर्मल, देश में अभी 33.37 करोड़ कस्टमर्स, रोजाना 50-60 लाख सिलेंडर की बुकिंग
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जारी, सिर्फ एक महीने में साल भर जितनी बढ़ोतरी; ब्रेंट $102 पर बरकरार
