Adani Tata नहीं, ये 2 मिडकैप पावर स्टॉक्स दे रहे 40 फीसदी से ज्यादा प्रॉफिट मार्जिन, FY27 के लिए बन सकते हैं जैकपॉट
Power Stocks, Midcap Stocks, High Margin Stocks, Dividend Yield, Nava Ltd, SJVN Ltd, Renewable Energy, पावर स्टॉक्स, मिडकैप स्टॉक्स, हाई मार्जिन स्टॉक्स, डिविडेंड यील्ड, नवा लिमिटेड, एसजेवीएन लिमिटेड, रिन्यूएबल एनर्जी.
Power Stocks: देश में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसका फायदा पावर सेक्टर की कंपनियों को मिल रहा है. अक्सर निवेशक बड़े नाम जैसे Adani और Tata पर ही ध्यान देते हैं, लेकिन कुछ मिडकैप स्टॉक्स भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ये कंपनियां न सिर्फ हाई मार्जिन कमा रही हैं बल्कि निवेशकों को नियमित डिविडेंड भी दे रही हैं. ऐसे में ये स्टॉक्स स्थिर और लॉन्ग टर्म निवेश के लिए बेहतर विकल्प बन सकते हैं. खास बात यह है कि इनका वैल्यूएशन भी अभी आकर्षक है. FY27 के लिए ये दोनों स्टॉक्स मजबूत दावेदार बनकर उभर रहे हैं.
Nava Ltd
Nava Ltd एक ऐसी कंपनी है जिसने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है. कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन लगभग 46 फीसदी है जो पावर सेक्टर में काफी मजबूत माना जाता है. इसने अपना कर्ज भी काफी कम किया है जिससे प्रॉफिट और कैश फ्लो बेहतर हुआ है. पिछले 5 साल में इसका शेयर करीब 1400 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है. कंपनी का रिटर्न ऑन कैपिटल भी इंडस्ट्री से बेहतर है. इस वजह से यह एक मजबूत वैल्यू स्टॉक माना जा रहा है. कंपनी के शेयर 17 मार्च को 2.44 फीसदी की तेजी के साथ 551 रुपये पर बंद हुआ था. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 1475 फीसदी का रिटर्न दिया है.
डिविडेंड और वैल्यूएशन का फायदा
Nava Ltd अपने निवेशकों को डिविडेंड भी देती है. कंपनी का डिविडेंड यील्ड लगभग 1.5 फीसदी है. सबसे खास बात यह है कि इसका PE रेशियो इंडस्ट्री के मुकाबले काफी कम है. इसका मतलब है कि यह स्टॉक अभी अंडरवैल्यूड है और आगे ग्रोथ की संभावना बनी हुई है. मजबूत मार्जिन और कम वैल्यूएशन का यह कॉम्बिनेशन इसे लॉन्ग टर्म के लिए बेहतर बनाता है. ऐसे में यह स्टॉक वैल्यू और ग्रोथ दोनों का फायदा दे सकता है.
SJVN Ltd
SJVN Ltd एक नवरत्न कंपनी है जो हाइड्रो और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में काम करती है. इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन लगभग 70 से 75 फीसदी के बीच है जो बहुत ही रेयर माना जाता है. कंपनी का डिविडेंड यील्ड करीब 2.1 फीसदी है जो स्थिर आय के लिए अच्छा है. PSU होने के कारण इसमें स्थिरता भी मिलती है. यह कंपनी सरकार के रिन्यूएबल प्लान का हिस्सा भी है. इसलिए लॉन्ग टर्म में इसका पोटेंशियल मजबूत बना हुआ है. कंपनी के शेयर 17 मार्च को 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 69 रुपये पर बंद हुआ था. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 165 फीसदी का रिटर्न दिया है.
रिन्यूएबल एनर्जी पर फोकस से मिल सकता है फायदा
SJVN Ltd अब रिन्यूएबल एनर्जी पर तेजी से फोकस कर रही है. कंपनी के पास 2000 MW से ज्यादा सोलर प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं. इसके अलावा विंड और हाइड्रो प्रोजेक्ट भी कंपनी के पास हैं. रिन्यूएबल सेक्टर में ग्रोथ की वजह से आने वाले समय में रेवेन्यू बढ़ने की संभावना है. हालांकि अभी प्रॉफिट में उतार चढ़ाव देखा गया है. लेकिन भविष्य की ग्रोथ के लिए कंपनी मजबूत स्थिति में है. यह एक टर्नअराउंड स्टोरी बन सकती है.
ये भी पढ़ें- फ्री में 3 शेयर देने जा रही है यह कंपनी, 20 मार्च है रिकॉर्ड डेट, जानें शेयर और फंडामेंटल्स का हाल
क्यों बन सकते हैं ये स्टॉक्स जैकपॉट
दोनों कंपनियों का फोकस एफिशिएंसी और प्रॉफिट पर है जिससे इनका मार्जिन हाई बना हुआ है. भारत में बिजली की मांग और रिन्यूएबल एनर्जी की ग्रोथ इन्हें सपोर्ट करेगी. Nava Ltd ग्रोथ और वैल्यू दोनों देती है. SJVN Ltd डिविडेंड और स्थिरता का फायदा देती है. दोनों स्टॉक्स में लॉन्ग टर्म के लिए मजबूत पोटेंशियल दिखता है. अगर निवेशक स्थिर रिटर्न और इनकम चाहते हैं तो ये स्टॉक्स उनके पोर्टफोलियो के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹73015 करोड़ का ऑर्डर बुक, 881% दिया मल्टीबैगर रिटर्न, अब इस PSU डिफेंस कंपनी ने झटका ₹1011 करोड़ का ठेका, शेयर उछले
फ्री में 3 शेयर देने जा रही है यह कंपनी, 20 मार्च है रिकॉर्ड डेट, जानें शेयर और फंडामेंटल्स का हाल
1 रुपये से सस्ता शेयर बना रॉकेट, कंपनी के एक ऐलान से पकड़ी रफ्तार, 4% से ज्यादा उछला, लगा अपर सर्किट
