Cashback SBI क्रेडिट कार्ड पर 1 अप्रैल 2026 से 20% कम मिलेगा कैशबैक, जानें नई लिमिट और नियम
SBI Card 1 अप्रैल 2026 से Cashback SBI Card के नियम बदल रहा है. अब अधिकतम कैशबैक ₹5,000 से घटकर ₹4,000 होगा. ऑनलाइन और ऑफलाइन खर्च पर अलग-अलग ₹2,000 की सीमा तय की गई है. साथ ही रिवॉर्ड पॉइंट्स केवल 4,000 के मल्टीपल में ही रिडीम किए जा सकेंगे.
देश के सबसे लोकप्रिय क्रेडिट कार्ड्स में शामिल Cashback SBI Card के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. SBI Card ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2026 से कैशबैक से जुड़े नए नियम लागू होंगे जिससे कार्डधारकों को मिलने वाला अधिकतम फायदा कम हो जाएगा. आइये जानते हैं कि यूजर्स पर इसका क्या असर पड़ेगा.
मौजूदा नियम क्या हैं?
अभी तक एक स्टेटमेंट साइकिल में ऑनलाइन और ऑफलाइन खर्च पर कुल कैशबैक की अधिकतम सीमा ₹5,000 है. इस सीमा के बाद उसी महीने के लिए कोई अतिरिक्त कैशबैक नहीं मिलता.
कैशबैक लिमिट में कटौती
नए नियमों के तहत, एक स्टेटमेंट साइकिल में मिलने वाला अधिकतम कैशबैक अब ₹5,000 से घटाकर ₹4,000 कर दिया गया है. यानी अब यूजर को पहले के मुकाबले 20% कम कैशबैक मिलेगा. ₹4,000 की सीमा पूरी होने के बाद उस महीने कोई अतिरिक्त कैशबैक नहीं मिलेगा.
खर्च के अनुसार नया कैशबैक स्ट्रक्चर
कैशबैक की दर पहले जैसी ही रहेगी, लेकिन अब उस पर सख्त सीमा लागू होगी:
• ऑनलाइन खर्च: 5% कैशबैक, अधिकतम ₹2,000 तक
• ऑफलाइन खर्च (POS): 1% कैशबैक, अधिकतम ₹2,000 तक
कुल मिलाकर, एक स्टेटमेंट साइकिल में कैशबैक ₹4,000 से ज्यादा नहीं होगा.
रिवॉर्ड पॉइंट रिडेम्पशन में बदलाव
1 अप्रैल 2026 से SBI Card ने रिवॉर्ड पॉइंट रिडेम्पशन नियमों में भी बदलाव किया है. अब कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर स्टेटमेंट क्रेडिट के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स को केवल 4,000 के मल्टीपल में ही रिडीम किया जा सकेगा. यानी ग्राहक 4,000, 8,000, 12,000, 16,000 पॉइंट्स जैसे स्लैब में ही रिडीम कर पाएंगे, और एक महीने में अधिकतम 60,000 पॉइंट्स तक ही रिडेम्पशन संभव होगा.
किन कार्ड्स पर लागू नहीं होगा नियम
नए रिडेम्पशन नियम निम्न कार्ड्स पर लागू नहीं होंगे:
• PhonePe SBI Card PURPLE
• PhonePe SBI Card SELECT BLACK
कैशबैक कैसे मिलेगा?
मिले हुए कैशबैक को पाने के लिए किसी अलग प्रक्रिया की जरूरत नहीं है.
• कैशबैक अपने आप SBI Card अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा
• यह आपके मासिक स्टेटमेंट में दिखाई देगा
मोबाइल ऐप से रिवॉर्ड पॉइंट कैसे रिडीम करें?
- SBI Card मोबाइल ऐप में लॉगिन करें
- नीचे दिए गए ‘More’ सेक्शन में जाएं और ‘Rewards’ चुनें
- ‘Redeem’ पर क्लिक करें और कैटलॉग से प्रोडक्ट चुनें
- ‘Redeem Cart’ और ‘Checkout’ करके ऑर्डर पूरा करें
इसे भी पढ़ें: PNB 15 अप्रैल के बाद बंद कर देगा ऐसे अकाउंट, कहीं इसमें आपका खाता तो नहीं है शामिल?
Latest Stories
PNB 15 अप्रैल के बाद बंद कर देगा ऐसे अकाउंट, कहीं इसमें आपका खाता तो नहीं है शामिल?
ATM से फ्री लिमिट का बदला तरीका! UPI से कैश निकालते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो देना पड़ेगा इतना चार्ज
फ्री एयरपोर्ट लाउंज का खेल खत्म! अप्रैल से बदल जाएंगे डेबिट-क्रेडिट कार्ड के नियम, बिना खर्च नहीं मिलेगी एंट्री
