इस AI स्टॉक में DIIs ने बढ़ाई होल्डिंग, खरीदे 2 लाख शेयर, कंपनी में हैं ग्रोथ के बड़े ट्रिगर!
इस कंपनी में ग्रोथ के कई ट्रिगर हैं. कंपनी को 265 करोड़ रुपये के IndiaAI कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं और उसने sovereign cloud प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. इसके साथ ही Larsen & Toubro के साथ 8.49 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है.
भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और टेक इंडस्ट्री को FY26 तक 315 बिलियन डॉलर के रेवेन्यू तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है. इस ग्रोथ में AI का योगदान करीब 10–12 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है. ऐसे में AI से जुड़ी कंपनियां निवेशकों की रडार पर आ गई हैं. इसी कड़ी में E2E Networks Limited का नाम चर्चा में है, जहां हाल के महीनों में घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs की खरीदारी देखने को मिली है.
DII की बढ़ती हिस्सेदारी
NSE के आंकड़ों के अनुसार, DIIs ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 5.57 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.59 प्रतिशत कर ली है. इस दौरान करीब 2 लाख शेयरों की खरीदारी की गई है. वहीं रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 52.44 प्रतिशत है, जबकि प्रमोटर की हिस्सेदारी 39.45 प्रतिशत पर स्थिर है. FIIs की हिस्सेदारी फिलहाल 1.42 प्रतिशत ही है.
कंपनी का बिजनेस मॉडल
E2E Networks Limited एक क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी है, जो खास तौर पर GPU आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराती है. यह कंपनी AI, मशीन लर्निंग और हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग के लिए स्केलेबल क्लाउड सॉल्यूशन देती है, जिससे स्टार्टअप और बड़ी कंपनियां डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कर पाती हैं. कंपनी खुद को भारत के तेजी से बढ़ते AI और क्लाउड इकोसिस्टम में एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर स्थापित कर रही है.
वित्तीय प्रदर्शन
कंपनी ने Q3 FY26 में मजबूत ग्रोथ दर्ज की है. रेवेन्यू 700 मिलियन रुपये रहा, जो साल दर साल 68.3 प्रतिशत और तिमाही दर तिमाही 59.8 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है. EBITDA 396 मिलियन रुपये रहा और मार्जिन 56.6 प्रतिशत रहा. हालांकि, ज्यादा डेप्रिसिएशन और फाइनेंस कॉस्ट के कारण कंपनी को 57 मिलियन रुपये का घाटा हुआ. इसके बावजूद कंपनी का मंथली रन रेट 280 मिलियन रुपये तक पहुंच गया है.
GPU विस्तार पर जोर
कंपनी AI की बढ़ती मांग को देखते हुए अपने GPU इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार कर रही है. मौजूदा क्षमता 3,900 से ज्यादा GPU की है, जिसे मार्च 2026 तक 5,000 से ज्यादा करने का लक्ष्य है. इसके अलावा, कंपनी ने 1,024 Blackwell B200 GPU का ऑर्डर दिया है, जिसकी शुरुआत चेन्नई डेटा सेंटर से होगी, जो इसके AI फोकस को और मजबूत करता है.
ग्रोथ के बड़े ट्रिगर
कंपनी को 265 करोड़ रुपये के IndiaAI कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं और उसने sovereign cloud प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. इसके साथ ही Larsen & Toubro के साथ 8.49 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है, जिससे एंटरप्राइज सेगमेंट में इसकी पकड़ मजबूत हो रही है. ये सभी पहलें कंपनी की ग्रोथ विजिबिलिटी को बेहतर बनाते हैं.
शेयर का हाल
कंपनी का मार्केट कैप करीब 4,506 करोड़ रुपये है. शेयर 17 मार्च को 2,196.2 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर 4.79 प्रतिशत गिरा है, जबकि तीन महीने में 7.68 प्रतिशत की तेजी और एक साल में 21.27 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
इसे भी पढ़ें- चढ़ते बाजार का चीता! लगा 20 फीसदी का अपर सर्किट, कंपनी पर जीरो कर्ज, जानें अचानक क्यों बना रॉकेट?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
18 मार्च को Tata Steel, Wipro से लेकर Shree Cement तक चर्चा में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
इस कंपनी को लगातार मिल रहे करोड़ों के ऑर्डर! भागे शेयर, FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग; रडार पर रखें स्टॉक
18 मार्च को खरीदें ये तीन शेयर, हफ्ते भर में बनेगा पैसा; एनालिस्ट ने दिया है जोरदार टारगेट
