18 मार्च को Tata Steel, Wipro से लेकर Shree Cement तक चर्चा में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
बाजार में 18 मार्च को बाजार में रैली देखने को मिली. वीकली एक्सपायरी के चलते शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला और निफ्टी ने 23,500 के अहम स्तर के ऊपर मजबूती से क्लोजिंग दी. अब 18 मार्च को बाजार में खबरों के दम पर कई शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है.
भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा. पिछले सेशन की मजबूती को आगे बढ़ाते हुए निफ्टी ने बढ़त बनाए रखी. निफ्टी ने 23,500 के अहम स्तर के ऊपर मजबूती से क्लोजिंग दी. अब निवेशकों की नजर 18 मार्च के कारोबार पर है. देखना होगा कि क्या निफ्टी अपनी तेजी की हैट्रिक लगाता है या नहीं. इसके साथ ही कुछ ऐसे शेयर हैं जिनमें खबरों के चलते हलचल देखने को मिल सकती है. आइए इन शेयरों को एक-एक कर जानते हैं.
Tata Steel
Tata Steel के बोर्ड ने कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है. इनमें Neelachal Ispat Nigam Ltd के मर्जर, विदेशी सब्सिडियरी में निवेश और ओडिशा के Medica TS Hospital के पूर्ण अधिग्रहण जैसे फैसले शामिल हैं.
Varun Beverages
Varun Beverages की दक्षिण अफ्रीका स्थित सब्सिडियरी Bevco ने Crickley Dairy में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है. यह डील करीब 131.468 करोड़ रुपये की है.
Shree Cement
Shree Cement को आंध्र प्रदेश में Dommarnandyala-1 लाइमस्टोन ब्लॉक के लिए प्रेफर्ड बिडर घोषित किया गया है. यह कंपनी की क्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
Wipro
Wipro ने Harness के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है. इस सहयोग का मकसद AI आधारित सॉफ्टवेयर डिलीवरी को तेज करना और ग्लोबल एंटरप्राइजेस के लिए बेहतर सर्विस देना है.
Tech Mahindra
Tech Mahindra ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी Tech Mahindra London Limited ने Midad Company Ltd के साथ समझौता किया है. इसके तहत कंपनी Tech Mahindra Arabia Ltd में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी.
Aurobindo Pharma
Aurobindo Pharma ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी Eugia Pharma Specialities की एक यूनिट को US FDA ने ‘Official Action Indicated’ यानी OAI कैटेगरी में रखा है. यह खबर स्टॉक पर दबाव डाल सकती है.
Ceigall India
Ceigall India Limited की सब्सिडियरी Ceigall Infra Projects Private Limited को पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के दो प्रोजेक्ट्स में L1 बिडर घोषित किया गया है. इन प्रोजेक्ट्स की कुल वैल्यू करीब 207 करोड़ रुपये है.
India Glycols
India Glycols ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 7.5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जो निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत है.
Tamilnadu Petroproducts
Tamilnadu Petroproducts ने सरकार के निर्देशों के चलते अपने HCD प्लांट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. यह कदम LPG उत्पादन को प्राथमिकता देने के लिए उठाया गया है.
इसे भी पढ़ें- चढ़ते बाजार का चीता! लगा 20 फीसदी का अपर सर्किट, कंपनी पर जीरो कर्ज, जानें अचानक क्यों बना रॉकेट?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस AI स्टॉक में DIIs ने बढ़ाई होल्डिंग, खरीदे 2 लाख शेयर, कंपनी में हैं ग्रोथ के बड़े ट्रिगर!
इस कंपनी को लगातार मिल रहे करोड़ों के ऑर्डर! भागे शेयर, FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग; रडार पर रखें स्टॉक
18 मार्च को खरीदें ये तीन शेयर, हफ्ते भर में बनेगा पैसा; एनालिस्ट ने दिया है जोरदार टारगेट
