SBI Securities ने ₹408 करोड़ के इस IPO को लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब करने की दी सलाह, जानें कब खुलेगा इश्यू

Sai Parenteral का IPO 24-27 मार्च तक खुलेगा. ₹408.8 करोड़ के इस इश्यू को SBI सिक्योरिटीज ने लॉन्ग टर्म के लिए SUBSCRIBE करने की सलाह दी है. कंपनी का बिजनेस जेनेरिक फार्मा और CDMO में मजबूत है और ग्लोबल विस्तार पर फोकस है.

साई पैरेंटेरल IPO Image Credit: ChatGPT

फार्मा सेक्टर की कंपनी साई पैरेंटेरल्स लिमिटेड (Sai Parenteral’s Ltd.) अपना IPO लेकर आ रही है. यह इश्यू 24 मार्च से 27 मार्च 2026 तक खुला रहेगा. ₹372 से ₹392 प्रति शेयर के प्राइस बैंड वाला यह इश्यू करीब ₹408.8 करोड़ है. SBI सिक्योरिटीज ने इस आईपीओ को लॉन्ग टर्म निवेश के नजरिए से ‘SUBSCRIBE’ करने की सलाह दी है.

क्या करती है कंपनी

कंपनी ब्रांडेड जेनेरिक दवाइयों और CDMO (Contract Development and Manufacturing Organisation) सर्विसेज के क्षेत्र में काम करती है. इसका पोर्टफोलियो कार्डियोवैस्कुलर, न्यूरोसाइकेट्री और एंटी-डायबिटिक जैसे प्रमुख थेरेप्यूटिक सेगमेंट्स में फैला हुआ है. कंपनी इंजेक्शन, टैबलेट, कैप्सूल, लिक्विड ओरल और ऑइंटमेंट्स जैसे कई डोज फॉर्म में प्रोडक्ट्स बनाती है.

ब्रोकरेज का आउटलुक

  • SBI सिक्योरिटीज के अनुसार, कंपनी का बिजनेस मॉडल मजबूत और विविधीकृत है. SPL ने FY23 से एक्सपोर्ट बिजनेस शुरू किया और अब यह ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण-पूर्व एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका जैसे बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है. कंपनी के पास 55 डोजियर हैं, जिनमें से 45 को विभिन्न रेगुलेटरी अथॉरिटी से मंजूरी मिल चुकी है.
  • कंपनी के पास कुल 5 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं जिनमें 4 हैदराबाद में और 1 आंध्र प्रदेश के ओंगोल में है. FY25 तक इसकी उत्पादन क्षमता 1,160 मिलियन यूनिट प्रति वर्ष है. इसके अलावा कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया की Noumed Pharmaceuticals में 74.6% हिस्सेदारी खरीदी है, जिससे उसे 451 डोजियर तक पहुंच मिली है और ग्लोबल मार्केट में विस्तार को मजबूती मिलेगी.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी भविष्य में FY28 तक 60 नए प्रोडक्ट डोजियर फाइल करने की योजना बना रही है और तेलंगाना में नया R&D सेंटर भी स्थापित करेगी. हालांकि निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि फार्मा सेक्टर में रेगुलेटरी जोखिम और प्रतिस्पर्धा हमेशा बनी रहती है, लेकिन कंपनी की ग्रोथ संभावनाएं मजबूत दिख रही हैं.

आईपीओ की डिटेल्स

विवरणजानकारी
IPO ओपनिंग डेट24 मार्च 2026
IPO क्लोजिंग डेट27 मार्च 2026
प्राइस बैंड₹372 – ₹392
इश्यू साइज₹408.8 करोड़
फ्रेश इश्यू₹285 करोड़
ऑफर फॉर सेल₹123.8 करोड़
फेस वैल्यू₹5
लॉट साइज110 शेयर
रिटेल कोटा35%
QIB कोटा50%
NII कोटा15%
पोस्ट इश्यू मार्केट कैप₹1,732 करोड़

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

टॉरेंट गैस ने गोपनीय रूट से IPO के लिए फाइल किए ड्राफ्ट पेपर्स, जानें कितना बड़ा है कंपनी का कारोबार

देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ला रही मेगा IPO, दाखिल किए पेपर, SBI और Amundi बेचेंगे हिस्सेदारी

आज से कोल इंडिया की सब्‍सिडियरी CMPDI के IPO में दांव का मौका, 1842 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, GMP ₹22 से ₹4 पर पहुंचा

Amir Chand Jagdish Kumar IPO: 24 मार्च से खुलेगा ये इश्‍यू, GMP ने पकड़ी रफ्तार, चेक करें प्राइस बैंड समेत ये डिटेल

बासमती चावल एक्सपोर्ट करने वाली इस कंपनी का आ रहा ₹440 करोड़ का IPO, दांव लगाने के लिए चाहिए कम से कम इतना पैसा

Powerica IPO: 24 मार्च से खुलेगा 1100 करोड़ रुपये का इश्यू, प्राइस बैंड 375-395 रुपये तय, जानें पूरी डिटेल