स्कोडा ट्यूब्स IPO की लिस्टिंग कल, जानें- कितने पर पहुंचा GMP… इतना मुनाफा कमाएंगे निवेशक
Scoda Tubes IPO Listing: स्टेनलेस स्टील ट्यूब और पाइप बनाने वाली कंपनी स्कोडा ट्यूब्स का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 28 मई को खुला और शुक्रवार 30 मई को बंद हो गया था. स्कोडा ट्यूब्स स्टेनलेस स्टील ट्यूब और पाइप बनाने के कारोबार में जुटी है. निवेशकों को कितना लिस्टिंग गेन मिल सकता है, जान लीजिए.
Scoda Tubes IPO Listing: स्कोडा ट्यूब्स के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. अब बारी लिस्टिंग है. उम्मीद जताई जा रही है कि लिस्टिंग के दिन ही स्कोडा ट्यूब्स के IPO में निवेश करने वालों को बढ़िया मुनाफा मिलेगा. स्कोडा ट्यूब्स के IPO का अलॉटमेंट फाइनल हो चुका है और अब इसके शेयर बुधवार 4 जून को लिस्ट होंगे. स्टेनलेस स्टील ट्यूब और पाइप बनाने वाली कंपनी स्कोडा ट्यूब्स का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 28 मई को खुला और शुक्रवार 30 मई को बंद हो गया था. कुल मिलाकर इस पब्लिक इश्यू को 57.37 गुना सब्सक्राइब किया गया था.
क्या करती है कंपनी?
स्कोडा ट्यूब्स स्टेनलेस स्टील ट्यूब और पाइप बनाने के कारोबार में जुटी है, जो ईपीसी और ऑयल एंड गैस, केमिकल, उर्वरक और बिजली जैसे सेक्टर्स में शामिल औद्योगिक फर्मों सहित कई तरह के ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है. स्कोडा ट्यूब्स IPO का प्राइस बैंड 130 और 140 रुपये प्रति शेयर के बीच निर्धारित किया गया था. कंपनी ने अपने एंकर निवेशकों से 66 करोड़ रुपये जुटाए हैं.
स्कोडा ट्यूब्स IPO GMP
इन्वेस्टरगेन के अनुसार, स्कोडा ट्यूब्स IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) मंगलवार 3 जून को 20 रुपये पर था. यानी 140 रुपये के प्राइस बैंड के साथ स्कोडा ट्यूब्स IPO की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 160 रुपये (कैप मूल्य + आज का GMP) है. प्रति शेयर निवेशकों को 14 फीसदी से अधिक का मुनाफा लिस्ट के दिन मिल सकता है. शेयरों की लिस्टिंग BSE और एनएसई पर होगी.
सबसे अधिक सब्सक्रिप्शन
220 करोड़ रुपये का स्कोडा ट्यूब्स IPO पूरी तरह से 1.57 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू था. इस पब्लिक इश्यू को 57.37 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिसमें 1,10,00,086 शेयरों के मुकाबले 63,11,23,200 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं. रिटेल और NII भागीदारी क्रमशः 20.89 गुना और 121.72 गुना रही. एक्सचेंजों के आंकड़ों के अनुसार, इसके क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी को 72.97 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
NSE IPO में LIC का बड़ा दांव, 4500 करोड़ की बोली; QIB ने भी जमकर लगाया पैसा
Azim Premji से लेकर Radhakishan Damani तक, NSE IPO में इन दिग्गजों ने नहीं बेचे शेयर
NSE IPO में लगाया है दांव? आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, 24 सितंबर को होगी लिस्टिंग; जानें GMP का हाल
