Zetwerk IPO: 2600 करोड़ जुटाने की तैयारी, कर्ज चुकाने में जाएगा 1800 करोड़; जानें पूरा प्लान
Zetwerk ने IPO के लिए Sebi के पास अपडेटेड डॉक्यूमेंट जमा किए हैं. कंपनी फ्रेश इश्यू से 2600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इसके अलावा 9.68 करोड़ शेयरों की OFS भी होगी. फ्रेश इश्यू की रकम में से 1250 करोड़ रुपये कंपनी और 550 करोड़ रुपये सब्सिडियरी का कर्ज चुकाने में इस्तेमाल होंगे.
Highlights
- कंपनी 2600 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाने की तैयारी में है.
- प्रमोटर्स और मौजूदा निवेशक 9.68 करोड़ शेयर बेच सकते हैं.
- 1250 करोड़ कंपनी और 550 करोड़ सब्सिडियरी का कर्ज घटाने में जाएंगे.
टेक्नोलॉजी बेस्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म Zetwerk ने IPO लाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है. कंपनी ने Sebi के पास IPO के लिए अपडेटेड डॉक्यूमेंट जमा किए हैं. इस IPO में कंपनी 2600 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू ला सकती है. इसके अलावा प्रमोटर्स और मौजूदा निवेशक 9.68 करोड़ शेयरों की OFS के जरिए बिक्री कर सकते हैं. कंपनी IPO से जुटाई रकम का बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में इस्तेमाल करेगी. Zetwerk का कारोबार मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्टर में फैला है.
2600 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू
Zetwerk IPO में 2600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने की योजना है. इसके साथ ही 9.68 करोड़ शेयरों तक की OFS भी हो सकती है. प्रमोटर अमृत प्रतीक आचार्य, श्रीनाथ रामकृष्णन और क्रेओवेट इनोवेशन OFS में शेयर बेचेंगे. पीक एक्सवी, एक्सेल, लाइट्सपीड और काए कैपिटल जैसे मौजूदा निवेशक भी शेयर बेच सकते हैं. हालांकि IPO की अंतिम शर्तें Sebi की मंजूरी और आगे की प्रक्रिया के बाद साफ होंगी.
IPO से जुटे पैसे का क्या करेगी कंपनी
कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से कर्ज घटाने में करेगी. Zetwerk 1250 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के कर्ज को चुकाने के लिए करेगी. वहीं 550 करोड़ रुपये सब्सिडियरी कंपनियों की उधारी कम करने में लगाए जाएंगे. बची हुई रकम का इस्तेमाल संभावित अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए किया जाएगा. इससे कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत करने में मदद मिल सकती है.
FY26 में 40 फीसदी बढ़ा रेवेन्यू
Zetwerk ने FY26 में कारोबार में मजबूत बढोतरी दर्ज की है. कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 40.4 फीसदी बढकर 15913 करोड़ रुपये हो गया. एक साल पहले यह 11332 करोड़ रुपये था. कंपनी का एडजस्टेड EBITDA भी तेजी से बढ़ा और 421 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. FY26 में कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग ऑर्डर बुक का आकार भी बढ़कर 12370 करोड़ रुपये हो गया.
ये भी पढ़ें- अनन्या बिड़ला की कंपनी ‘स्वतंत्र माइक्रोफिन’ लाएगी IPO, ₹3000 जुटाने का प्लान; जानें- क्या है कारोबार
कौन संभाल रहा है IPO की जिम्मेदारी
Zetwerk ने मार्च में कॉन्फिडेंशियल प्री फाइलिंग रूट के जरिए IPO के शुरुआती डॉक्यूमेंट जमा किए थे. अब कंपनी ने अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस Sebi के पास दाखिल किया है. IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स में Kotak Mahindra Capital, Morgan Stanley India, Goldman Sachs India Securities और Avendus Capital शामिल हैं. JM Financial, HSBC Securities और Pantomath Capital Advisors भी इश्यू से जुडे हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Milky Mist Dairy Food IPO के अलॉटमेंट पर सभी की नजरें, GMP बना रॉकेट; जानें- कितना मिलेगा मुनाफा
अनन्या बिड़ला की कंपनी ‘स्वतंत्र माइक्रोफिन’ लाएगी IPO, ₹3000 जुटाने का प्लान; जानें- क्या है कारोबार
IPO में एंकर इन्वेस्टर्स का बड़ा खेल! 1 साल में 51% बिकी होल्डिंग्स; SEBI ने खोला राज
