एक्सपेंस रेशियो कम, रिटर्न ज्यादा! 1 साल में इन लिक्विड फंड्स ने किया शानदार प्रदर्शन; रखें नजर
कम लागत और बेहतर रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए लिक्विड और ओवरनाइट फंड्स एक मजबूत विकल्प बनकर उभरे हैं. हालिया आंकड़ों के अनुसार, Mahindra Manulife Liquid Fund, Bank of India Liquid Fund और Parag Parikh Liquid Fund जैसे फंड्स ने पिछले 1 साल में 6 फीसदी तक का रिटर्न दिया है, जबकि इनका एक्सपेंस रेशियो भी काफी कम रहा है.
Low-Cost Mutual Funds: म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए कम लागत और बेहतर रिटर्न हमेशा सबसे महत्वपूर्ण पैरामीटर माने जाते हैं. खासकर लिक्विड और ओवरनाइट फंड्स जैसे सेगमेंट में, जहां निवेशक कम जोखिम के साथ स्थिर रिटर्न की तलाश करते हैं. ऐसे में एक्सपेंस रेशियो और सालाना रिटर्न का संतुलन बेहद अहम हो जाता है. हालिया आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 1 साल में ऐसे कई फंड सामने आए हैं, जिन्होंने कम लागत पर अच्छा प्रदर्शन किया है. इनमें Parag Parikh Liquid Fund समेत कई फंड शामिल हैं, जिन्होंने निवेशकों को आकर्षक रिटर्न दिया है.
कम लागत और बेहतर रिटर्न वाले फंड्स का प्रदर्शन
MF स्क्रीनर के डेटा के अनुसार, Mahindra Manulife Liquid Fund ने 0.15 फीसदी के एक्सपेंस रेशियो के साथ पिछले 1 साल में 6.32 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस फंड को चार स्टार रेटिंग भी मिली है, जो इसके प्रदर्शन की स्थिरता को दिखा रहा है. वहीं, Bank of India Liquid Fund ने और भी कम 0.05 फीसदी एक्सपेंस रेशियो पर 6.30 फीसदी का रिटर्न दिया है और इसे भी चार स्टार रेटिंग मिली है.
Parag Parikh Liquid Fund की स्थिति
Parag Parikh Liquid Fund भी इस सूची में शामिल है, जिसने 0.11 फीसदी एक्सपेंस रेशियो के साथ 6.11 फीसदी का रिटर्न दिया है. हालांकि, इस फंड की स्टार रेटिंग सिर्फ एक है, जो यह संकेत देती है कि रिटर्न के बावजूद इसकी रेटिंग अन्य मानकों पर थोड़ी कमजोर हो सकती है. इसके बावजूद, कम लागत और संतुलित रिटर्न के कारण यह फंड निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बना हुआ है.
अन्य फंड्स का प्रदर्शन
Quantum Liquid Fund ने 0.15 फीसदी एक्सपेंस रेशियो पर 5.89 फीसदी का रिटर्न दिया है और इसे दो स्टार रेटिंग मिली है. इसके अलावा, Bank of India Overnight Fund ने 0.08 फीसदी के एक्सपेंस रेशियो के साथ 5.58 फीसदी का रिटर्न दिया है, लेकिन इसे पांच स्टार रेटिंग मिली है, जो इसकी स्थिरता और कम जोखिम को दिखा रहा है.
निवेशकों के लिए क्या है संकेत
इन आंकड़ों से यह साफ होता है कि सिर्फ हाई रिटर्न ही नहीं, बल्कि कम लागत भी निवेश के लिए उतनी ही जरूरी है. एक्सपेंस रेशियो जितना कम होगा, निवेशक का वास्तविक रिटर्न उतना ही ज्यादा होगा. साथ ही, स्टार रेटिंग फंड की स्थिरता और जोखिम स्तर को समझने में मदद करती है. निवेशकों को किसी भी म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने से पहले रिटर्न, लागत, रेटिंग और अपने निवेश लक्ष्य का सही आकलन करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: मार्च में 1.14 लाख करोड़ की रिकॉर्ड बिकवाली, आउटफ्लो से हिला बाजार, जानें क्यों बढ़ा डर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इन स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड्स ने बिखेरा जलवा, 5 साल में दिया 30% से ज्यादा CAGR रिटर्न; निवेशक रखें नजर
FY26 में इंटरनेशनल फंड्स का जलवा! इन 8 म्यूचुअल फंड्स ने दिया 150% तक का रिटर्न, आपकी पड़ी नजर?
ये हैं FD से ज्यादा रिटर्न देने वाले 5 म्यूचुअल फंड, 1 साल में दिया 18% तक का रिटर्न
