ETF से Contra Fund तक… इस हफ्ते निवेश के लिए खुले कई नए फंड, क्या आपने देखी पूरी लिस्ट?
इस समय चार नए ETF निवेश के लिए खुले हुए हैं. Edelweiss Mutual Fund का Edelweiss Nifty Next 50 ETF 14 मई तक खुला रहेगा. वहीं SBI Mutual Fund के दो ETF फंड SBI Nifty200 Value 30 ETF और SBI Nifty Smallcap 250 ETF 18 मई तक खुले रहेंगे.
Mutual Fund: शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए इस समय कई नए निवेश विकल्प खुले हुए हैं. अलग-अलग म्यूचुअल फंड कंपनियां अपने नए फंड ऑफर यानी NFO लॉन्च कर रही हैं. इन फंड्स के जरिए निवेशकों को इक्विटी, ETF और इंडेक्स फंड जैसे कई विकल्प मिल रहे हैं. इस समय कुल 7 नए म्यूचुअल फंड NFO और 3 SIF यानी Specialised Investment Funds निवेश के लिए खुले हैं.
इनमें कुछ फंड बड़े इंडेक्स पर आधारित हैं, जबकि कुछ खास सेक्टर और रणनीति को ध्यान में रखकर लॉन्च किए गए हैं. म्यूचुअल फंड कंपनियां अपने निवेश ऑप्शन को बढ़ाने और निवेशकों को नए थीम आधारित फंड देने के लिए ऐसे NFO लॉन्च करती हैं. हालांकि किसी भी नए फंड में निवेश करने से पहले उसकी रणनीति, जोखिम और निवेश अवधि को समझना जरूरी माना जाता है.
ETF फंड्स में कई नए ऑप्शन
इस समय चार नए ETF निवेश के लिए खुले हुए हैं. Edelweiss Mutual Fund का Edelweiss Nifty Next 50 ETF 14 मई तक खुला रहेगा. वहीं SBI Mutual Fund के दो ETF फंड SBI Nifty200 Value 30 ETF और SBI Nifty Smallcap 250 ETF 18 मई तक खुले रहेंगे. इसके अलावा Groww Mutual Fund का Groww Nifty Private Bank ETF 20 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध है.
इंडेक्स फंड में भी निवेश का मौका
- इंडेक्स फंड पसंद करने वाले निवेशकों के लिए भी नए विकल्प आए हैं.
- Axis Mutual Fund का Axis Nifty Capital Markets Index Fund 15 मई तक खुला रहेगा.
- वहीं Groww Nifty Private Bank Index Fund में 20 मई तक निवेश किया जा सकता है.
नया Contra Fund भी लॉन्च
Motilal Oswal Mutual Fund ने Motilal Oswal Contra Fund लॉन्च किया है. यह एक एक्टिव फंड है और इसमें 22 मई तक निवेश किया जा सकता है. Contra Fund आमतौर पर उन शेयरों में निवेश करते हैं जिन्हें बाजार ने फिलहाल नजरअंदाज किया होता है.
SIF में अलग रणनीति वाले फंड
- तीन नए SIF भी निवेशकों के लिए खुले हैं.
- Tata Mutual Fund का Titanium Equity Long-Short Fund 11 मई तक खुला रहेगा.
- वहीं Union Mutual Fund का Arthaya Equity Long Short Fund 18 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध है.
- इसके अलावा Quant Mutual Fund का QSIF Sector Rotation Long-Short Fund भी 11 मई तक खुला रहेगा.
निवेश से पहले क्या ध्यान रखें
NFO में निवेश करने से पहले फंड का उद्देश्य, जोखिम और लंबी अवधि की रणनीति को समझना जरूरी है. सिर्फ नया फंड होने की वजह से निवेश करना सही फैसला नहीं माना जाता. इस समय बाजार में निवेशकों के लिए कई नए ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिनमें अलग-अलग जोखिम और रिटर्न की संभावना मौजूद है.
यह भी पढ़ें: मधुसूदन केला का नया दांव, इन 4 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; 1 महीने में 80% तक उछले शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Gold ETF का ट्रेंड पलटा, मई में निवेशकों ने निकाले करोड़ों डॉलर, जानें क्यों हुआ ऐसा?
2026 में स्मॉल कैप फंड्स का जलवा! 14% तक दिया रिटर्न; लार्ज-कैप फंड्स रह गए पीछे
बाजार में डर, लेकिन इन म्युचुअल फंड्स ने बढ़ाई दौलत! ये 3 वैल्यू फंड 5 साल में बने रिटर्न के सुपरस्टार
