SBI के इन 3 फंड्स ने दिखाया दम! कम एक्सपेंस रेशियो के साथ दिया शानदार रिटर्न
कम एक्सपेंस रेशियो और शानदार रिटर्न देने वाले SBI म्यूचुअल फंड की कुछ स्कीम्स निवेशकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. SBI Contra Fund, SBI Healthcare Opportunities Fund और SBI ELSS Tax Saver Fund ने पिछले 3 वर्षों में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है. इनमें हेल्थकेयर, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी और मेटल्स जैसे सेक्टर्स में निवेश किया गया है.

Best SBI Funds: म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों के बीच कम खर्च और बेहतर रिटर्न देने वाली स्कीम्स की मांग लगातार बढ़ रही है. खासतौर पर ऐसे निवेशक, जो लंबी अवधि में मजबूत रिटर्न के साथ कम एक्सपेंस रेशियो वाली स्कीम्स तलाशते हैं, उनके लिए SBI म्यूचुअल फंड की कुछ स्कीम्स चर्चा में हैं. तो चलिए आपको बताते हैं SBI म्यूचुअल फंड की 3 ऐसी इक्विटी स्कीम्स के बारे में, जिन्होंने पिछले 3 वर्षों में शानदार प्रदर्शन के साथ कम लागत पर बेहतर रिटर्न दिया है.
SBI Contra Fund में दिखी स्थिर ग्रोथ
SBI Contra Fund, SBI म्यूचुअल फंड की सबसे पुरानी इक्विटी स्कीम्स में शामिल है. यह फंड कॉन्ट्रैरियन स्ट्रैटेजी पर काम करता है, यानी ऐसी मजबूत कंपनियों में निवेश करता है, जिन्हें बाजार फिलहाल कम महत्व दे रहा हो. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फंड ने पिछले 3 वर्षों में करीब 16.76 फीसदी का एनुअलाइज्ड रिटर्न दिया है. वहीं, इसका एक्सपेंस रेशियो लगभग 0.73 फीसदी है, जो कई एक्टिवली मैनेज्ड इक्विटी फंड्स की तुलना में कम माना जा रहा है. फंड के पोर्टफोलियो में फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, आईटी और मेटल्स सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं. इसके प्रमुख होल्डिंग्स में HDFC Bank, Reliance Industries, Biocon, Tata Steel और ICICI Bank जैसे नाम शामिल हैं.
हेल्थकेयर सेक्टर पर बड़ा दांव
SBI Healthcare Opportunities Fund भी निवेशकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह एक सेक्टोरल फंड है, जो मुख्य रूप से हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनियों में निवेश करता है. रिपोर्ट के अनुसार, इस फंड ने पिछले 3 वर्षों में करीब 28.01 फीसदी का एनुअलाइज्ड रिटर्न दिया है, जो सूची में सबसे ज्यादा है. साथ ही, इसका एक्सपेंस रेशियो 1 फीसदी से कम है. फंड का पोर्टफोलियो Sun Pharmaceutical Industries, Divi’s Laboratories, Apollo Hospitals, Max Healthcare और Aster DM Healthcare जैसी कंपनियों पर आधारित है.
टैक्स सेविंग के साथ बेहतर रिटर्न
SBI ELSS Tax Saver Fund भी इस सूची में शामिल है. यह एक इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम यानी ELSS फंड है, जो टैक्स सेविंग के साथ वेल्थ क्रिएशन का अवसर देता है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फंड ने पिछले 3 वर्षों में करीब 20.17 फीसदी का एनुअलाइज्ड रिटर्न दिया है. वहीं, इसका एक्सपेंस रेशियो 0.98 फीसदी है.
फंड का निवेश फाइनेंशियल सर्विसेज, कैपिटल गुड्स, आईटी, मेटल्स एंड माइनिंग, ऑयल एंड गैस और हेल्थकेयर सेक्टर में फैला हुआ है. इसके प्रमुख होल्डिंग्स में ICICI Bank, Reliance Industries, Kotak Mahindra Bank, Tata Steel, Axis Bank और HDFC Bank शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: भारतीय ट्रकों पर लिखे ‘Horn OK Please’ मतलब जानते हैं आप, दूसरे विश्व युद्ध से कनेक्शन
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.