नए रेपो रेट के बाद ये सरकारी और प्राइवेट बैंक दे रहे 7-8% ब्याज दर पर होम लोन… देखें पूरी लिस्ट
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून में रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट्स (0.5%) की कटौती की. यह इस साल की तीसरी कटौती है. इससे कुल 100 बेसिस पॉइंट्स की कमी हो चुकी है. पब्लिक सेक्टर बैंक और प्राइवेट बैंक में होम लोन की ब्याज दरें अलग-अलग हैं. पब्लिक बैंक अभी सबसे सस्ते होम लोन दे रहे हैं. इनकी ब्याज दर 7.35% से 8.15% के बीच है.

Public vs private banks: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून में रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट्स (0.5%) की कटौती की. यह इस साल की तीसरी कटौती है. इससे कुल 100 बेसिस पॉइंट्स की कमी हो चुकी है. इस कटौती से होम लोन की ब्याज दरें कम होने की उम्मीद है. इससे आपकी मासिक किस्त (EMI) कम हो सकती है या लोन की अवधि घट सकती है. अगर आपका होम लोन रेपो रेट से जुड़ा है तो आपको जल्द ही ब्याज में राहत मिल सकती है. कई बैंक पहले ही अपनी ब्याज दरें कम कर चुके हैं.
अलग-अलग हैं ब्याज दरें
पब्लिक सेक्टर बैंक और प्राइवेट बैंक में होम लोन की ब्याज दरें अलग-अलग हैं. पब्लिक बैंक अभी सबसे सस्ते होम लोन दे रहे हैं. इनकी ब्याज दर 7.35% से 8.15% के बीच है. पब्लिक बैंक आमतौर पर कम ब्याज और कम प्रोसेसिंग फीस लेते हैं लेकिन उनकी प्रक्रिया थोड़ी धीमी हो सकती है. प्राइवेट बैंक तेजी से लोन मंजूर करते हैं लेकिन उनकी ब्याज दरें और फीस ज्यादा होती हैं. लोन लेने से पहले अपनी क्रेडिट स्कोर, लोन की अवधि और बैंकों की शर्तों की तुलना करें. सस्ता लोन चुनने के लिए पब्लिक बैंक बेहतर विकल्प हो सकते हैं.
पब्लिक सेक्टर के बैंकों की होम लोन ब्याज दरें कुछ इस प्रकार है-
बैंक का नाम | लोन राशि (₹) तक 30 लाख | लोन राशि 30 लाख से 75 लाख | लोन राशि 75 लाख से ऊपर |
---|---|---|---|
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 8.00-9.20% | 8.00-9.20% | 8.00-9.20% |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 8.00-9.65% | 8.00-9.65% | 8.00-9.50% |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 7.85-10.25% | 7.85-10.40% | 7.85-10.40% |
पंजाब नेशनल बैंक | 7.55-9.35% | 7.50-9.25% | 7.50-9.25% |
बैंक ऑफ इंडिया | 7.85-10.35% | 7.85-10.35% | 7.85-10.60% |
कैनरा बैंक | 8.00-10.75% | 7.95-10.75% | 7.90-10.65% |
यूको बैंक | 7.40-9.00% | 7.40-9.00% | 7.40-9.00% |
बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 7.55-10.15% | 7.55-10.15% | 7.55-10.15% |
पंजाब एंड सिंध बैंक | 7.55-10.75% | 7.55-10.75% | 7.55-10.75% |
इंडियन ओवरसीज बैंक | 7.50-9.90% | 7.50-9.90% | 7.50-9.90% |
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 7.40-9.40% | 7.40-9.40% | 7.40-9.40% |
इंडियन बैंक | 7.85-9.45% | 7.85-9.45% | 7.85-9.45% |
प्राइवेट बैंकों के होम लोन के ब्याज दरें (जून 2025 तक)
बैंक का नाम | 30 लाख तक | 30 से 75 लाख तक | 75 लाख से अधिक |
---|---|---|---|
कोटक महिंद्रा बैंक | 8.65% | 8.65% | 8.65% |
आईसीआईसीआई बैंक | 8.50% | 8.50% | 8.50% |
एक्सिस बैंक | 8.75-12.80% | 8.75-12.80% | 8.75-9.65% |
एचएसबीसी बैंक | 8.25% | 8.25% | 8.25% |
साउथ इंडियन बैंक | 8.30-10.60% | 8.30-10.60% | 8.30-10.60% |
करूर वैश्य बैंक | 8.45-11.40% | 8.45-11.40% | 8.45-11.40% |
कर्नाटक बैंक | 8.62-10.86% | 8.62-10.86% | 8.62-10.86% |
फेडरल बैंक | 9.15% | 9.15% | 9.15% |
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक | 8.50-9.75% | 8.50-9.75% | 8.50-9.75% |
बंधन बैंक | 8.66-15.00% | 8.66-12.83% | 8.66-12.83% |
आरबीएल बैंक | 9.00% | 9.00% | 9.00% |
सीएसबी बैंक | 9.61-11.34% | 9.61-11.34% | 9.61-11.34% |
एचडीएफसी बैंक | 8.45% | 8.45% | 8.45% |
सिटी यूनियन बैंक | 10.05-15.45% | 9.85-15.45% | 9.85-13.75% |
Latest Stories

क्रिप्टो निवेशकों के लिए अलर्ट, IT डिपार्टमेंट भेज रहा नोटिस; ऐसे करें अपनी कमाई की टैक्स फाइलिंग

SBI की Amrit Vrishti FD स्कीम में बड़ा बदलाव, अब कम होगा मुनाफा; जानें किसे कितना मिलेगा रिटर्न

ITR Filing: क्या है फॉर्म 16? Traces पोर्टल से कैसे करें डाउनलोड; नौकरीपेशा टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी गाइड
