BOBCARD यूजर्स की बल्ले-बल्ले! हवाई यात्रा पर ₹8000 तक की छूट, होटल बुकिंग पर 20% तक डिस्काउंट; जानें अन्य ऑफर्स

गर्मी की छुट्टियों में यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए BOBCARD ने खास ट्रैवल ऑफर्स पेश किए हैं. कार्डधारकों को Air India, MakeMyTrip, Paytm Travel, Goibibo, EaseMyTrip, Ixigo, Flipkart Travel और Yatra जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फ्लाइट और होटल बुकिंग पर आकर्षक छूट मिलेगी. इन ऑफर्स के तहत ग्राहक 8,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और 20% तक की बचत कर सकते हैं.

BOBCARD Offers Image Credit: Canva/ Money9

BOBCARD Offers : 1 जून से देश भर में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली है. गर्मी की छुट्टियों और यात्रा सीजन को देखते हुए Bank of Baroda के क्रेडिट कार्ड BOBCARD ने अपने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ट्रैवल ऑफर्स पेश किए हैं. एयर टिकट और होटल बुकिंग पर ग्राहकों को हजारों रुपये तक की छूट मिलेगी. ये ऑफर्स Air India, MakeMyTrip, Paytm Travel, Goibibo, EaseMyTrip, Ixigo, Flipkart Travel और Yatra जैसे बड़े ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं. सभी ऑफर्स 30 जून 2026 तक मान्य रहेंगे.

Air India पर ₹8,000 तक की छूट

BOBCARD धारक Air India की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग पर 8,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं. इसके लिए ग्राहकों को BOBAIFLY प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा. यह ऑफर प्रति कार्ड, प्रति माह एक बार उपलब्ध है.

MakeMyTrip पर 15% तक इंस्टेंट डिस्काउंट

MakeMyTrip पर फ्लाइट और होटल बुकिंग करने वाले BOBCARD यूजर्स को 15% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. यह ऑफर केवल मंगलवार और शुक्रवार को 3 और 6 महीने की इंटरेस्ट-फ्री EMI पर लागू होगा.

Paytm Flights पर 12% तक बचत

Paytm Travel के जरिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बुकिंग पर ग्राहकों को 12% तक की छूट मिलेगी. घरेलू उड़ानों के लिए FLYBOB और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए INTLFLYBOB कोड का उपयोग करना होगा. यह ऑफर बुधवार और गुरुवार को उपलब्ध रहेगा.

Goibibo पर फ्लाइट और होटल बुकिंग सस्ती

Goibibo पर BOBCARD से भुगतान करने वाले ग्राहकों को फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 15% तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. यह ऑफर बुधवार और गुरुवार को 3 और 6 महीने की इंटरेस्ट-फ्री EMI पर लागू होगा.

EaseMyTrip पर 15% तक का फायदा

EaseMyTrip ने BOBCARD ग्राहकों के लिए फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 15% तक की छूट की पेशकश की है. ग्राहक BOBEMI और BOB6EMI प्रोमो कोड का उपयोग कर सकते हैं. यह ऑफर बुधवार और गुरुवार को उपलब्ध रहेगा.

Ixigo पर पूरे सप्ताह ऑफर

Ixigo पर BOBCARD यूजर्स को फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 12% तक की छूट मिलेगी. घरेलू उड़ानों के लिए IXIBOBEMI और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए IXIBOBEMIN कोड का इस्तेमाल करना होगा. यह ऑफर पूरे सप्ताह 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर लागू रहेगा.

Flipkart Travel पर सबसे बड़ी 20% छूट

Flipkart Travel पर BOBCARD धारकों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट एवं होटल बुकिंग पर 20% तक की छूट मिलेगी. घरेलू बुकिंग के लिए BOBEMIDOM और अंतरराष्ट्रीय बुकिंग के लिए BOBEMIINT कोड का इस्तेमाल करना होगा. यह ऑफर हर शनिवार और रविवार को उपलब्ध रहेगा.

Yatra पर 15% तक डिस्काउंट

Yatra प्लेटफॉर्म पर फ्लाइट और होटल बुकिंग करने वाले BOBCARD ग्राहकों को 15% तक की छूट मिलेगी. यह ऑफर सोमवार और मंगलवार को 3 और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर लागू होगा.

30 जून 2026 तक मिलेगा ऑफर्स का लाभ

BOBCARD की ओर से जारी सभी ट्रैवल ऑफर्स 30 जून 2026 तक मान्य हैं. ऐसे में जो ग्राहक गर्मियों की छुट्टियों या अन्य यात्राओं की योजना बना रहे हैं, वे इन ऑफर्स का फायदा उठाकर फ्लाइट और होटल बुकिंग पर अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दूध, पेट्रोल और CNG के बाद अब बिजली ने दिया झटका, UP में जून से 10% बढ़कर आएगा इलेक्ट्रिसिटी बिल