बैंकों से ज्यादा कमाई करा रहीं ये टॉप 10 Corporate FDs, 8.25% तक मिल रहा ब्याज; बुजुर्गों को एक्स्ट्रा मुनाफा

बैंकों से ज्यादा रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए कॉरपोरेट FD एक आकर्षक विकल्प बनकर उभरे हैं, जहां ब्याज दरें 8% से ऊपर तक मिल रही हैं. कई कंपनियां सीनियर सिटीजंस को अतिरिक्त लाभ भी दे रही हैं, लेकिन निवेश से पहले जोखिम और रेटिंग जरूर जांचना जरूरी है.

टॉप 10 कॉरपोरेट एफडी Image Credit: FreePik

बैंकों की तुलना में बेहतर रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए कॉरपोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट (Corporate FD) एक शानदार विकल्प बनकर उभरे हैं. सुरक्षित निवेश के साथ-साथ अगर ब्याज दरें (Interest Rates) आकर्षक हों, तो यह सोने पर सुहागा जैसा है. मौजूदा समय में कई बड़ी कंपनियां अपनी एफडी पर बैंकों से काफी ज्यादा ब्याज दे रही हैं, जो 8% के स्तर को भी पार कर रहा है.

अगर आप भी 2026 में अपने निवेश पर मोटा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो हमने आपके लिए देश की टॉप 10 कंपनियों की एक लिस्ट तैयार की है. इसमें न केवल सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरें शामिल हैं, बल्कि सीनियर सिटीजंस को मिलने वाले एक्स्ट्रा फायदे की भी पूरी जानकारी दी गई है.

इन 10 कंपनियों में मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

कॉरपोरेट एफडी में निवेश करने से पहले समय सीमा (Tenure) और ब्याज दर का तालमेल समझना जरूरी है. नीचे दी गई टेबल में 22 अप्रैल 2026 तक की ताजा दरें दी गई हैं:

कंपनी का नाम1 साल की दर3 साल की दर5 साल की दरटेन्योर रेंज
मनिपाल हाउसिंग फाइनेंस8.25%8.25%7.75%1-3 साल
मुथूट कैपिटल सर्विसेज7.90%8.95%8.50%36 महीने
श्रीराम फाइनेंस7.00%7.60%7.60%3-5 साल
केरल ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट (KTDFC)7.00%7.00%6.75%12-60 महीने
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस6.60%6.90%6.90%3-5 साल
महिंद्रा फाइनेंस6.60%7.00%7.00%2-5 साल
ICICI होम फाइनेंस6.75%6.90%7.00%45 महीने
सुंदरम होम फाइनेंस6.70%7.00%7.15%4-5 साल
LIC हाउसिंग फाइनेंस6.70%6.85%6.90%5 साल
सोर्स: paisabazaar

सीनियर सिटिजन के लिए ‘स्पेशल’ ऑफर

बुजुर्गों की वित्तीय सुरक्षा को देखते हुए ये कंपनियां सामान्य दरों के ऊपर अतिरिक्त ब्याज (Additional Interest) ऑफर करती हैं. इन आंकड़ों पर नजर डालें:

  • श्रीराम फाइनेंस: सीनियर सिटिजन को सबसे ज्यादा 0.50% का अतिरिक्त ब्याज दे रहा है.
  • मनिपाल, मुथूट, और KTDFC: इन कंपनियों में बुजुर्गों को 0.25% ज्यादा ब्याज मिलेगा.
  • महिंद्रा और सुंदरम फाइनेंस: यहां वरिष्ठ नागरिकों के लिए 0.20% से 0.50% तक का अतिरिक्त स्लैब उपलब्ध है.
  • ICICI होम फाइनेंस: बुजुर्गों को 0.35% अतिरिक्त ब्याज का फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Tata MF ने लॉन्च किया ‘Titanium Equity Long-Short Fund’, बाजार गिरे या चढ़े, हर हाल में कमाई का मौका

क्या होती है कॉरपोरेट एफडी?

कॉरपोरेट या कंपनी एफडी एक तरह का फिक्स्ड डिपॉजिट है, जिसे बैंक के बजाय वित्तीय कंपनियां (NBFCs) या मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां पैसा जुटाने के लिए जारी करती हैं. इसमें बैंक एफडी की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलता है और निवेश के लिए समय सीमा (Tenure) भी फ्लेक्सिबल होती है.