Tata MF ने लॉन्च किया ‘Titanium Equity Long-Short Fund’, बाजार गिरे या चढ़े, हर हाल में कमाई का मौका
Tata Mutual Fund ने Titanium Equity Long-Short Fund लॉन्च किया है, जो SIF प्लेटफॉर्म के तहत आता है. यह फंड बाजार की स्थिति के अनुसार इक्विटी एक्सपोजर को -25% से 100% तक बदल सकता है. ₹10 लाख के न्यूनतम निवेश के साथ यह हाई रिस्क लेने वाले निवेशकों के लिए बनाया गया है.
शेयर बाजार की उठापटक से घबराने वाले निवेशकों के लिए टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) एक अनूठा समाधान लेकर आया है. फंड हाउस ने अपने फ्लैगशिप ‘टाइटेनियम स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड’ (SIF) के तहत Titanium Equity Long-Short Fund लॉन्च करने की घोषणा की है. यह टाटा का दूसरा SIF है, जो पारंपरिक म्यूचुअल फंड से हटकर एक बेहद लचीली निवेश रणनीति पर काम करेगा.
इस फंड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बाजार की दिशा (ऊपर या नीचे) पर निर्भर रहने के बजाय उतार-चढ़ाव को मुनाफे में बदलने की कोशिश करेगा.
NFO की तारीखें और निवेश की सीमा
टाटा म्यूचुअल फंड का यह न्यू फंड ऑफर (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है और निवेशक 11 मई तक इसमें पैसा लगा सकते हैं. यह स्कीम उन निवेशकों के लिए है जिनकी जोखिम लेने की क्षमता बहुत अधिक है. इसमें निवेश के लिए AMC स्तर पर PAN कार्ड के आधार पर न्यूनतम 10 लाख रुपये का टिकट साइज निर्धारित किया गया है.
कैसे काम करेगी ‘लॉन्ग-शॉर्ट’ रणनीति?
ज्यादातर म्यूचुअल फंड बाजार गिरने पर नुकसान झेलते हैं क्योंकि वे सिर्फ शेयर खरीद (Long Position) सकते हैं। लेकिन यह फंड ‘शॉर्ट’ (Short Position) यानी शेयर गिरने पर भी दांव लगा सकेगा.
- नेट इक्विटी एक्सपोजर: बाजार की स्थितियों के आधार पर यह फंड अपने नेट इक्विटी एक्सपोजर को -25% से लेकर 100% के बीच घटा-बढ़ा सकता है.
- इक्विटी एलोकेशन: फंड के कोर में कम से कम 80% हिस्सा लिस्टेड इक्विटी का होगा.
- हेजिंग और शॉर्टिंग: पोर्टफोलियो वैल्यू का 25% तक हिस्सा बिना हेजिंग के ‘शॉर्ट’ पोजीशन (बिकवाली) के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. बाकी एक्सपोजर को डेरिवेटिव्स के जरिए हेज किया जा सकेगा.
बाजार के हर फेज के लिए तैयार
ET रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा एसेट मैनेजमेंट के चीफ बिजनेस ऑफिसर आनंद वरदराजन के मुताबिक, यह फंड बाजार की स्थिति के हिसाब से अपना रूप बदल सकता है. जब बाजार में तेजी (Bull Market) होगी, तो यह 100% इक्विटी के साथ आक्रामक हो जाएगा. वहीं, जब भू-राजनीतिक तनाव या ऊंचे वैल्यूएशन जैसा जोखिम दिखेगा, तो यह ‘आर्बिट्राज’ जैसा रुख अपनाकर जोखिम कम कर देगा.
फंड की मुख्य विशेषताएं:
- बेंचमार्क: इस फंड के प्रदर्शन की तुलना Nifty 500 Total Return Index (TRI) से की जाएगी.
- फ्लेक्सिबिलिटी: यह फंड बढ़ते शेयरों से मुनाफा कमाने के साथ-साथ गिरने वाले शेयरों से भी अवसर तलाशेगा.
- लक्ष्य: मीडियम से लॉन्ग टर्म में कैपिटल एप्रिसिएशन हासिल करना.
यह भी पढ़ें: 7 साल में पैसा हुआ तीन गुना, इन 5 SBI Mutual Fund स्कीमों ने खोल दिया कुबेर का खजाना, जानें स्मार्ट निवेश का पैंतरा
टाइटेनियम SIF के फंड मैनेजर सूरज नंदा ने बताया कि पारंपरिक इक्विटी प्रोडक्ट हर समय बाजार में बने रहते हैं, लेकिन यह फंड वैल्यूएशन के हिसाब से एलोकेशन करेगा. फंड का फोकस ‘बॉटम-अप’ स्टॉक सिलेक्शन और कड़े जोखिम प्रबंधन पर होगा, ताकि केवल तेजी ही नहीं, बल्कि सुस्त (Sideways) या गिरावट वाले बाजार में भी निवेशक को फायदा मिल सके.
यह फंड उन परिपक्व निवेशकों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है जो म्यूचुअल फंड और एआईएफ (AIF) के बीच का रास्ता तलाश रहे हैं और जिनके पास निवेश के लिए बड़ी पूंजी उपलब्ध है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
7 साल में पैसा हुआ तीन गुना, इन 5 SBI Mutual Fund स्कीमों ने खोल दिया कुबेर का खजाना, जानें स्मार्ट निवेश का पैंतरा
फ्लेक्सी कैप फंड्स का जलवा, 5 स्कीम्स ने दिया 17%+ CAGR, निवेशकों को हुआ बंपर फायदा!
₹1 लाख बना करीब ₹3 लाख, 5 साल में लंपसम निवेश का कमाल! इन 13 म्यूचुअल फंड्स ने दिया 20% से ज्यादा CAGR रिटर्न
