Mobikwik के शेयर 16 फीसदी उछले, क्या आगे और आने वाली है तेजी? जानें- एक्सपर्ट का नजरिया

One MobiKwik Systems: BSE पर शेयर ने दिन का उच्चतम स्तर 241.90 रुपये के छुआ. भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद, Mobikwik शेयर की कीमत हाल के समय में पॉजिटिव बनी रही है. शेयर की कीमत में आई इस अचानक तेजी से क्या संकेत मिल रहे हैं.

मोबिक्विक शेयर की कीमत का आउटलुक. Image Credit: @Money9live

One MobiKwik Systems Share: सोमवार 27 अप्रैल को One MobiKwik Systems के शेयर की कीमत में 16 फीसदी से अधिक तेजी आई. यह तेजी तब देखने को मिली जब कंपनी ने घोषणा की कि उसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) शुरू करने की मंजूरी मिल गई है. आज शेयर 205.15 रुपये पर खुला, जबकि पिछले हफ्ते शुक्रवार को यह 202.22 रुपये पर बंद हुआ था. BSE पर इसने दिन का उच्चतम स्तर 241.90 रुपये के छुआ. शेयर की कीमत में आई इस अचानक तेजी से यह संकेत मिलता है कि निवेशक कंपनी के लिए कमाई के नए नरिए और डेवलमेंट के अवसरों को लेकर काफी आशावादी हैं.

Mobikwik को NBFC के लिए RBI से मंजूरी मिली

आज दोपहर एक एक्सचेंज फाइलिंग में Mobikwik ने बताया कि NBFC लाइसेंस से उसे अपनी एक नई लेंडिंग आर्म, MobiKwik Financial Services Private Limited (MFSPL) शुरू करने में मदद मिलेगी. यह कंपनी की पूरी तरह से अपनी सब्सिडियरी कंपनी होगी. फाइलिंग के अनुसार, इस कदम से कंपनी की रेगुलेटेड लेंडिंग क्षमताएं मजबूत होंगी, नए क्रेडिट प्रोडक्ट बनाने में मदद मिलेगी और कंपनी अधिक एफिशिएंसी और बेहतर कंट्रोल के साथ अधिक से अधिक ग्राहकों को मर्चेंट तक अपनी सर्विस पहुंचा पाएगी.

कंपनी का विजन

यह कदम ग्रुप के उस लंबे समय के विजन के मुताबिक है, जिसके तहत वह एक ऐसा फुल-स्टैक फिनटेक प्लेटफॉर्म बनाना चाहता है जो आसानी से मिलने वाले, जिम्मेदार और टेक्नोलॉजी पर आधारित फाइनेंशियल समाधान दे सके.

कंपनी ने बताया कि NBFC फ्रेमवर्क से Mobikwik अपनी टेक्नोलॉजी की ताकत, जिसमें AI और ML मॉडल शामिल हैं, और अपने बड़े यूजर बेस का इस्तेमाल करके ऐसे खास फाइनेंशियल प्रोडक्ट पेश कर पाएगी जो ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करें.

कंपनी का फोकस

कंपनी ने आगे बताया कि जहां उसका मुख्य ध्यान Tier 2 और Tier 3 शहरों पर होगा, वहीं इन सेवाओं का विस्तार पूरे देश में किया जाएगा, ताकि भारत की विशाल भौगोलिक क्षमता का पूरा फायदा उठाया जा सके. इस तरीके का मकसद उन इलाकों में फाइनेंशियल समावेश को बढ़ावा देना है जहां अभी तक पूरी सुविधाएं नहीं पहुंची हैं. इससे क्रेडिट तक लोगों की पहुंच बढ़ेगी और फाइनेंशियल सेवाओं को अपनाने की दर में भी तेजी आएगी.

Mobikwik शेयर की कीमत का ट्रेंड

भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद, Mobikwik शेयर की कीमत हाल के समय में पॉजिटिव बनी रही है. इस शेयर ने एक हफ्ते में 18 फीसदी तक और एक महीने में 40 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. यह शेयर, जो दिसंबर 2024 में लिस्ट हुआ था, ने साल-दर-साल (YTD) आधार पर 3 फीसदी से ज्यादा का फायदा दिया है. हालांकि, एक साल में इसकी कीमत में 10.29 फीसदी की गिरावट आई है.

शेयर का आउटलुक

लक्ष्मीश्री सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिसर्च, अंशुल जैन ने MobiKwik के शेयर पर पॉजिटिव नजरिया दिया. उन्होंने कहा कि शेयर में 265 रुपये की जोन की ओर उछाल आने की बहुत ज्यादा संभावना है.

यह भी पढ़ें: Vedanta Demerger: BSE और NSE पर कब लिस्ट होंगे चार नए शेयर, जानें- क्या मिल रहे हैं संकेत

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.