कमाई का मौका! एक्सपर्ट ने इन 3 शेयरों में दी खरीदारी की सलाह, जानें एंट्री प्राइस और टारगेट
शेयर बाजार में तेजी के संकेतों के बीच Choice Equity Broking ने EPL, KRBL और Shriram Finance में खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज के अनुसार इन तीनों शेयरों में मजबूत तकनीकी संकेत, बढ़ता वॉल्यूम और पॉजीटिव चार्ट पैटर्न देखने को मिल रहे हैं.
Stock Market Tips: शेयर मार्केट में कई स्टॉक्स टेक्निकल चार्ट पर मजबूत संकेत दे रहे हैं. ब्रोकरेज ने तीन शेयरों EPL, KRBL और Shriram Finance में खरीदारी की सलाह दी है. उनका मानना है कि इन शेयरों में हालिया तेजी, मजबूत वॉल्यूम और पॉजिटिव टेक्निकल संकेतों के चलते आगे भी अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है. निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए ये स्टॉक्स शॉर्ट टर्म में आकर्षक अवसर बन सकते हैं.
EPL
Choice Equity Broking के वीपी टेक्निकल रिसर्च सचिन गुप्ता के अनुसार, EPL का शेयर शुक्रवार को करीब 3.5 फीसदी की तेजी के साथ 224.80 रुपये पर बंद हुआ. डेली चार्ट पर इस स्टॉक में गोल्डन क्रॉस का गठन हुआ है, जहां 50 दिन का ईएमए 200 दिन के ईएमए के ऊपर पहुंच गया है. यह तेजी के ट्रेंड रिवर्सल का संकेत माना जाता है. इसके अलावा आरएसआई में भी पॉजिटिव क्रॉसओवर देखने को मिला है. निवेशक 224 रुपये के आसपास खरीदारी कर सकते हैं. स्टॉप लॉस 215 रुपये और टारगेट 240 रुपये रखा गया है.
KRBL
KRBL के शेयर में निचले स्तरों से जोरदार रिकवरी देखने को मिली है. शुक्रवार के कारोबार में यह शेयर करीब 6 फीसदी चढ़ा. एक्सपर्ट का कहना है कि स्टॉक में मजबूत वॉल्यूम के साथ खरीदारी देखने को मिली है, जो निवेशकों की बढ़ती रुचि को दर्शाती है. आरएसआई ने भी पॉजिटिव क्रॉसओवर दिया है और शेयर अपने प्रमुख लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है. ऐसे में 366 रुपये के स्तर पर खरीदारी की जा सकती है. इसके लिए 354 रुपये का स्टॉप लॉस और 385 रुपये से 395 रुपये का टारगेट दिया गया है.
| शेयर | खरीदारी स्तर (Buy Price) | स्टॉप लॉस (SL) | टारगेट (Target) |
|---|---|---|---|
| EPL | ₹224 | ₹215 | ₹240 |
| KRBL | ₹366 | ₹354 | ₹385 – ₹395 |
| SHRIRAMFIN | ₹954 | ₹925 | ₹1020 |
यह भी पढ़ें- FACT Ltd से लेकर GMR Airports तक, इन 5 शेयरों में दिखा बुलिश पैटर्न; निवेशक रखें नजर
Shriram Finance
Shriram Finance के शेयर ने डेली चार्ट पर 200 दिन के ईएमए से मजबूत वापसी की है और 50 दिन के ईएमए के ऊपर बंद होने में सफल रहा है. इसके अलावा स्टॉक ने Falling Wedge पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है, जो आगे तेजी का संकेत माना जाता है. वीकली चार्ट पर Bullish Engulfing कैंडलस्टिक पैटर्न का बनना भी सकारात्मक संकेत दे रहा है. एक्सपर्ट ने इस शेयर में 954 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. स्टॉप लॉस 925 रुपये और शॉर्ट टर्म टारगेट 1020 रुपये रखा गया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FACT Ltd से लेकर GMR Airports तक, इन 5 शेयरों में दिखा बुलिश पैटर्न; निवेशक रखें नजर
ज्वाइंट ओनरशिप में घर खरीदने का है प्लान? फायदे के साथ छिपे हैं कुछ जोखिम भी; निवेश से पहले समझ लें पूरा गणित
शेयर बाजार में लौटी तेजी, टॉप-10 कंपनियों की मार्केट वैल्यू 1.90 लाख करोड़ रुपये बढ़ी; ICICI Bank सबसे आगे
