हेल्दी फूड के दावे पर FSSAI की सख्ती, 8 कंपनियों को भेजा नोटिस; कई नामी ब्रांड्स भी शामिल

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI ने कस्टमर को गुमराह करने वाले हेल्दी दावों पर सख्ती दिखाते हुए 8 फूड कंपनियों को नोटिस जारी किया है. Emami Healthy and Tasty, Plan B, Troovy, Neuherbs समेत कई कंपनियों के ब्रांड नाम, टैगलाइन और उत्पाद दावों पर सवाल उठाए गए हैं.

FSSAI ने कई कंपनियों के ब्रांड नाम, टैगलाइन और उत्पाद दावों पर सवाल उठाए गए हैं.

FSSAI Notice : फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI ने कस्टमर को गुमराह करने वाले दावों पर सख्त रुख अपनाया है. रेगुलेटर ने आठ फूड कंपनियों को नोटिस जारी किया है. इन कंपनियों पर अपने ब्रांड नाम, टैगलाइन और प्रोडक्ट पैकेजिंग पर ऐसे दावे करने का आरोप है जो ग्राहकों को भ्रमित कर सकते हैं. FSSAI का कहना है कि ऐसे दावे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 और संबंधित नियमों का उल्लंघन कर सकते हैं. नोटिस पाने वाली कंपनियों में कई लोकप्रिय ब्रांड भी शामिल हैं. रेगुलेटर अब इन कंपनियों से जवाब मांग रहा है.

किन कंपनियों को मिला नोटिस

FSSAI ने जिन कंपनियों को नोटिस जारी किया है उनमें Emami Healthy and Tasty, Health Aid, Troovy, The Healthy Factory, Healthy Master, Healthy Choice, Plan B और Neuherbs शामिल हैं. रेगुलेटर का मानना है कि इन कंपनियों के कुछ ब्रांड नाम, टैगलाइन या प्रोडक्ट डिटेल कस्टमर को प्रोडक्ट रियल नेटर के बारे में गलत संदेश दे सकते हैं. इसी कारण इन पर कार्रवाई शुरू की गई है.

Emami Healthy and Tasty पर क्या है आपत्ति

कोलकाता बेस्ड Emami Group की कुकिंग ऑयल इकाई Emami Healthy and Tasty भी FSSAI के निशाने पर आई है. रेगुलेटर के अनुसार कंपनी का ट्रेड नेम ग्राहकों को यह मानने के लिए प्रेरित कर सकता है कि उसके प्रोडक्ट स्वाभाविक रूप से अधिक स्वस्थ हैं. FSSAI का कहना है कि ऐसा नाम नियमों के अनुरूप नहीं हो सकता और यह कस्टमर को गुमराह करने की आशंका पैदा करता है.

Plan B और Vegan दावे पर सवाल

Plan B अपने उत्पादों को Plant Based Vegan के रूप में प्रचारित करता है. FSSAI ने कहा है कि कंपनी ने अपने प्रोडक्ट को Vegan बताने का प्रभाव बनाया है, जबकि इसके लिए जरूरी मंजूरी उसके लाइसेंस में दर्ज नहीं है. रेगुलेटर का मानना है कि बिना उचित स्वीकृति के ऐसे दावे करना कस्टमर को भ्रमित कर सकता है. इसलिए कंपनी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है.

यह भी पढ़ें- अस्पताल, डाटा सेंटर में डीजल का संकट? नई पाबंदी से बिगड़ेगी सप्लाई; इंडस्ट्री परेशान

Bread और Snacks उत्पादों पर भी कार्रवाई

The Healthy Factory के Zero Maida Whole Wheat Bread और Zero Maida Pizza Base को भी जांच के दायरे में रखा गया है. FSSAI का कहना है कि इन उत्पादों के नाम और दावे कस्टमर को गलत जानकारी दे सकते हैं. वहीं Troovy के Healthy Mix Veggie Chips, Healthy Ragi Chips और Healthy Moong Dal Chips जैसे उत्पादों पर भी सवाल उठाए गए हैं. रेगुलेटर के अनुसार इनमें अन्य कई सामग्री शामिल हैं, इसलिए हेल्दी होने का दावा भ्रामक हो सकता है.