सीनियर सिटीजंस के लिए बड़ा मौका! यह बैंक FD पर दे रहा 7.95% तक ब्याज, दिग्गज बैंकों को छोड़ा पीछे

बंधन बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में संशोधन किया है. दो से तीन साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को अब 7.95 फीसदी और दूसरे ग्राहकों को 7.45 फीसदी तक ब्याज मिलेगा. बैंक ने कुछ दूसरे अवधियों की एफडी दरों में भी आकर्षक रिटर्न की पेशकश की है. ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग और mBandhan ऐप के जरिए ऑनलाइन एफडी बुक कर सकते हैं.

एफडी Image Credit: Ashwin Nagpal/Moment/Getty Images

Bandhan Bank FD Rates Hike: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. बंधन बैंक ने अपनी एफडी ब्याज दरों में संशोधन करते हुए कुछ चुनिंदा अवधियों के लिए रिटर्न बढ़ा दिया है. बैंक ने दो साल से कम तीन साल की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर में 20 बेसिस प्वाइंट (0.20 प्रतिशत) की बढ़ोतरी की गई है. इस बदलाव के बाद सीनियर सिटीजन को इस अवधि की एफडी पर अधिकतम 7.95 प्रतिशत और दूसरे ग्राहकों को 7.45 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.

किन ग्राहकों को कितना मिलेगा ब्याज?

बैंक के अनुसार, संशोधित ब्याज दरों का मकसद विभिन्न ग्राहक वर्गों को आकर्षक रिटर्न उपलब्ध कराना है. नई दरों के तहत तीन साल से कम पांच साल की अवधि वाली एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 प्रतिशत और दूसरे ग्राहकों को 7.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.

टेबल से समझें

अवधि (Tenure)वरिष्ठ नागरिकअन्य ग्राहक
1 वर्ष से 2 वर्ष7.50%7.00%
2 वर्ष से 3 वर्ष7.95%7.45%
3 वर्ष से 5 वर्ष7.75%7.25%
5 वर्ष से 10 वर्ष6.60%5.85%

सेविंग्स अकाउंट पर भी आकर्षक रिटर्न

फिक्स्ड डिपॉजिट के अलावा बैंक बचत खाते पर भी बेहतर रिटर्न की पेशकश कर रहा है. बंधन बैंक के अनुसार, 5 लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक की बचत खाता शेष राशि पर ग्राहकों को 6.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. यह उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो अपने खाते में अधिक बैलेंस बनाए रखते हैं.

घर बैठे कर सकते हैं FD बुक

बैंक ने बताया कि ग्राहक उसकी रिटेल इंटरनेट बैंकिंग सेवा या mBandhan मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से कुछ ही मिनटों में एफडी बुक कर सकते हैं. इसके लिए शाखा जाने की आवश्यकता नहीं है, जिससे निवेश प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बन जाती है.

बैंक का कारोबार कितना बड़ा?

CNBC TV 18 के अनुसार, 31 मार्च तक बैंक का कुल जमा आधार (Deposit Base) 1.66 लाख करोड़ रुपये था, जबकि उसका एडवांस पोर्टफोलियो 1.54 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा. नई ब्याज दरों के जरिए बैंक जमा जुटाने और ग्राहकों को बेहतर रिटर्न देने पर फोकस कर रहा है.

इसे भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने बेचे इस कंपनी के 123622 शेयर, फिर भी 4.5% उछला स्टॉक; क्या है माजरा?